Going to Odisha for the Jagannath Yatra Then you must try these tasty local foods! These traditional dishes show the real taste of Odisha and make your journey more special.
jagannath Rath Yatra

Summary: जगन्नाथ मंदिर दर्शन के बाद जरूर चखें ओडिशा के ये फूड्स

27 जून को पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी। अगर आप दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो मंदिर के साथ वहां के स्वादिष्ट लोकल फूड्स का स्वाद लेना न भूलें। ओडिशा के ये देसी व्यंजन आपकी यात्रा को और भी खास बना देंगे।

Jagannath Rath Yatra: इस बार 27 जून को पुरी के जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकलने वाली है। लाखों भक्त इसमें शामिल होंगे। अगर आप भी मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं, तो ये यात्रा आपके लिए बहुत खास हो सकती है। मंदिर के दर्शन के बाद आपको वहां के लोकल खाने का स्वाद ज़रूर लेना चाहिए। पुरी और उसके आसपास बहुत तरह के स्वादिष्ट और देसी खाने मिलते हैं। यहां का खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि खाने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कि ओडिशा में आप कौन-कौन से फेमस फूड्स खा सकते हैं।

Jagannath Rath Yatra-Dahi Pakhala is a traditional Odia dish made by fermenting cooked rice in water and curd.
Dahi pakhala bhat – Jagannath Rath Yatra

यह ओडिशा का सबसे मशहूर खाना है। इसमें पके हुए चावल को पानी और थोड़ा दही में भिगोकर खाया जाता है। यह गर्मियों में ठंडक देने वाला खाना होता है। इसके साथ प्याज़, आलू भुजिया या सब्ज़ी भी खाते हैं। हल्का, ठंडा और बहुत सादा स्वाद होता है, पर बहुत सुकून देता है।

ओडिशा की यह एक तरह की मिक्स सब्ज़ी होती है। इसमें बहुत सारी सब्जी और चने की दाल या मूंग दाल मिलाकर पकाया जाता है। मसाला कम होता है, लेकिन स्वाद बहुत स्वाद वाला होता है। यह शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है और खाने में हल्का लगता है।

ओडिशा में सुबह सुबह यह नाश्ते में बहुत खाया जाता है। उबले हुए चनों को मसालों के साथ पकाकर तरकारी बनाई जाती है, और उसके साथ गरमा-गरम पूरी मिलती हैं। यह स्वाद में चटपटा और पेट भरने वाला खाना है। अगर आप रथ यात्रा के दिन सुबह जल्दी उठते हैं तो ये नाश्ता आपके लिए परफेक्ट है।

चकुली पीठा ओडिशा का एक फेमस नाश्ता है, जो डोसे जैसा दिखता है लेकिन उसका स्वाद अलग होता है। इसे चावल का आटा, उड़द दाल, थोड़ा तेल और नमक मिलाकर बनाया जाता है। इन सब चीजों को पीसकर एक पेस्ट तैयार किया जाता है। फिर इस पेस्ट को तवे पर गोल-गोल फैलाकर सेक लिया जाता है। ऊपर से यह हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है।

Bara Ghuguni is a popular street food from Odisha, consisting of crispy vadaw served with a Ghuguni
Vada ghughni

बड़ा ओडिशा में बहुत पसंद किया जाने वाला एक फेमस नाश्ता है। यह देखने में पकौड़े या वड़े जैसा होता है। इसे चावल, उड़द दाल और कुछ खास मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। फिर इसे तेल में कुरकुरा होने तक तला जाता है। बड़ा को मसालेदार घुगुनी के साथ परोसा जाता है। इसमें हल्का प्याज, लहसुन और टमाटर डालकर खास स्वाद लाया जाता है।

यह ओडिशा की एक खास मिठाई होती है जो त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है। यह चावल के आटे से बनती है और अंदर गुड़, नारियल या तिल भरा होता है। यह भाप में पकती है, इसलिए स्वाद भी बहुत अलग और देसी होता है। आपको ये मिठाई मंदिर के आसपास भी मिल जाएगी लेकिन ध्यान रखें कि मिठाई किसी अच्छी जगह से लें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...