Summary: iPhone 17 Launch: 9 सितंबर को होगा धमाकेदार लॉन्च, जानें फीचर्स, वेरिएंट्स और कीमत
Apple 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें चार वेरिएंट्स और एडवांस फीचर्स जैसे A19 बायोनिक चिप और AI कैमरा सिस्टम होंगे। भारत में इसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
IPhone 17 Launch Event: एप्पल हर साल अपने नए iPhone लॉन्च इवेंट को लेकर टेक प्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा करता है। इस बार भी कंपनी ने अपने बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। अगर आप भी Apple यूजर हैं और नए iPhone का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपके लिए यह गुड न्यूज है।
iPhone 17 सीरीज लॉन्च डेट

Apple ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि iPhone 17 सीरीज का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस बार का एप्पल लॉन्च इवेंट बेहद खास रहने वाला है, जिसकी टैगलाइन “Awe Dropping” रखी गई है। यह आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा और दुनियाभर के करोड़ों लोग इसे लाइव देख सकेंगे। सबसे बड़ी आकर्षण की बात यह है कि इसी मंच से कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 17 सीरीज का अनावरण करेगी। हर साल की तरह इस बार भी Apple अपने इवेंट में केवल iPhone ही नहीं, बल्कि कुछ और प्रोडक्ट्स और सॉफ्टवेयर अपडेट्स का भी ऐलान कर सकता है।
क्या होगी खासियत iPhone 17 सीरीज में?
iPhone 17 सीरीज में कई एडवांस्ड फीचर्स और इनोवेशन देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस, नई जनरेशन का A19 बायोनिक चिपसेट और AI बेस्ड कैमरा सिस्टम शामिल होगा। साथ ही iOS 19 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह फोन और भी ज्यादा तेज़ और स्मूथ अनुभव देगा।
संभावित फीचर्स
डिस्प्ले: सुपर रेटिना XDR OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
कैमरा: 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप
बैटरी: 5000mAh की पावरफुल बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
प्रोसेसर: A19 बायोनिक चिप, ज्यादा पावरफुल और एनर्जी एफिशिएंट
ऑपरेटिंग सिस्टम: iOS 19
किन वेरिएंट्स में आएगा iPhone 17?
जैसा कि परंपरा रही है, Apple अपनी iPhone सीरीज में कई मॉडल लॉन्च करता है। iPhone 17 सीरीज में भी चार वेरिएंट्स iPhone 17, iPhone 17 Plus, iPhone 17 Pro aur iPhone 17 Pro Max की उम्मीद है। इनमें “Pro” मॉडल्स में और भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं जैसे कि पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा और टाइटेनियम बॉडी।
iPhone 17 सीरीज की संभावित कीमत
कीमत को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹80,000 से ₹85,000 के बीच हो सकती है। वहीं iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स की कीमत ₹1,20,000 से ₹1,50,000 तक पहुंच सकती है।
एप्पल वॉच, एयर पॉड्स भी होंगे लॉंच
इस बार के एप्पल इवेंट में केवल iPhone 17 सीरीज ही नहीं, बल्कि कई और नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे। कंपनी एप्पल वॉच सीरीज 11, एप्पल वॉच अल्ट्रा 3 और एप्पल वॉच SE 3 पेश करने जा रही है। बताया जा रहा है कि अल्ट्रा 3 मॉडल में बड़ा डिस्प्ले और तेज़ चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, एप्पल करीब तीन साल बाद अपने नए एयर पॉड्स प्रो 3 को भी मार्केट में उतार सकती है, जो पिछले वर्ज़न से और ज्यादा एडवांस्ड होगा।
भारत में कब से होगी बिक्री?
Apple इवेंट के बाद प्री-ऑर्डर आमतौर पर एक हफ्ते में शुरू हो जाते हैं। इस बार भी उम्मीद है कि 15 सितंबर 2025 से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 20 सितंबर 2025 से भारत समेत अन्य देशों में बिक्री शुरू हो सकती है।
तो, बस कुछ दिन का और इंतज़ार, फिर मिलेगा आपको अपना नया आईफोन 17। उम्मीद है कि यह सीरीज Apple के इतिहास में सबसे ज्यादा एडवांस iPhone साबित होगी।
