सबसे अच्छा महीना 

सबसे पहले आइए जानते हैं कि नौकरी ढूंढ़ने के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा होता है. तो जॉब पोर्टल इनडीड की रिसर्च के मुताबिक जुलाई और अगस्त में नौकरियों के सबसे ज्यादा मौके मिलते हैं और जुलाई अगस्त में नौकरी पाने के आम दिनों से करीब 10% ज्यादा चांसेज रहते हैं, दरअसल ये अप्रेजल का वक्त होता है और इसके 1-2 महीने बाद कई लोग नौकरी छोड़ते हैं, तो आपके लिए नौकरी पाने के चांसेज बढ़ जाते हैं.

सबसे ज्यादा जॉब सर्च 

वहीं रिसर्च के मुताबिक, मई और जून में सबसे ज्यादा जॉब सर्च किए जाते हैं. क्योंकि लोगों को अप्रेजल की उम्मीद होती है और लोग अप्रेजल लेकर नई जगह जाने का सोचते हैं, तो मई, जून में 10% ज्यादा लोग नौकरी ढूंढ़ते हैं. दरअसल अप्रेजल लोगों के करियर के मूल्यांकन का मौका होता है. 

सबसे कम जॉब सर्च

फरवरी और अक्टूबर में सबसे कम नौकरियां ढूंढी जाती है. क्योंकि फरवरी, अक्टूबर फेस्टिव सीज़न होता है और यही वक्त टैक्स देने का भी होता है तो ऐसे में लोग नहीं लेना चाहते फाइनेंशियल रिस्क, वहीं इसके अलावा कंपनियां इस दौरान बोनस भी देती हैं तो लोग बोनस छोड़ना नहीं चाहते, यही कारण है कि इस समय सबसे कम जॉब सर्च किए जाते हैं.

अब बात करते हैं जॉब ढूंढने के लिए सबसे अच्छे दिन की, सबसे ज्यादा लोग सोमवार को नई नौकरी ढूंढते हैं, इस दौरान आम दिनों से करीब 16% ज्यादा नौकरियां ढूंढी जाती हैं… लेकिन आपको बता दें कि नौकरी ढूंढने के लिए सबसे अच्छा दिन गुरुवार होता है क्योंकि बुधवार को होती है सबसे ज्यादा जॉब पोस्टिंग तो गुरुवार नई नौकरी के लिए अप्लाई करने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है.

महीने, दिन के बाद अब बात करते हैं नौकरी ढूंढने के लिए सबसे अच्छे वक्त की तो सबसे ज्यादा जॉब पोस्टिंग सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच होती है और सबसे ज्यादा जॉब सर्च भी दोपहर 1.30-2.30 बजे के बीच होता है तो इस दौरान नौकरी पाने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं. दरअसल अपना सुबह का सारा काम निपटा कर इस दौरान नौकरियों के आवेदनों को देखते हैं रिकरूटर. 

ये भी पढ़ें –

कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट

8 हेयर एक्सटेंशन्स केयर टिप्स

अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।