इंस्टाग्राम पर कैसे क्रिएट करें अपना ब्रॉडकास्ट चैनल, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस: Instagram Broadcast Channel
Instagram Broadcast Channel Process

Instagram Broadcast Channel: इंस्टाग्राम वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जिसपर इंटरनेट के माध्यम से फोटो, वीडियो और कंटेंट शेयर किए जाते हैं। व्हाट्सऐप की ही तरह मेटा ने हाल ही में इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर लॉन्च किया, जो सभी यूजर्स के लिए रोलऑउट कर दिया गया है। ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर कंटेंट क्रिएटर और यूजर्स को अपने फॉलोअर्स को मैसेज भेजने के लिए चैनल बनाने का पावरफुल टूल प्रदान करता है। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खुद ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए इस फीचर की जानकारी दी।

दरअसल, मेटा ने इसी साल फरवरी माह में अमेरिका में लॉन्च कर इस फीचर की शुरुआत की थी। फिर धीरे-धीरे इस फीचर को अन्य देशों में रोलऑउट किया गया। अब भारत के इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए भी इसकी शुरुआत कर दी गयी है। इस फीचर के जरिए फ़ॉलोअर्स क्रिएटर की एक्टिविटी के साथ जुड़ सकते हैं हालांकि वे क्रिएटर और एडमिन को रिप्लाई नहीं दे सकते।

कैसे काम करेगा ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर

Instagram Broadcast Channel
Instagram Broadcast Channel Feature

इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल फीचर टेलीग्राम की ही तरह काम करेगा, इसलिए टेलीग्राम यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने में कुछ खास दिक्कत नहीं आने वाली। जब कोई इंस्टाग्राम क्रिएटर अपना चैनल शुरू करेगा तो उसके फॉलोअर्स को एक नोटिफिकेशन जाएगा और उन्हें शामिल होने के लिए इन्वाइट करेगा। लेकिन कोई भी क्रिएटर को उस नोटिफिकेशन का जवाब नहीं दे पायेगा। हालांकि इमोजी के जरिए फॉलोअर्स एक्टिविटी पर फीडबैक दे सकते हैं। कोई भी यूजर्स क्रिएटर के कंटेंट को देख सकता है।

ब्रॉडकास्ट चैनल कैसे कर सकते हैं क्रिएट

इंस्टाग्राम पर ब्रॉडकास्ट चैनल बनाना बेहद आसान है। हम नीचे आपको चैनल बनाने के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहें हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी इंस्टाग्राम पर अपना ब्रॉडकास्ट चैनल बना सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम को ओपन करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका ऐप लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो।
  • स्टेप 2: फीड के ऊपर दाईं तरफ मैसेज आइकन को टैप कर डीएम ओपन करें।
  • स्टेप 3: अब ऊपर की तरफ दाईं और टैप करें।
  • स्टेप 4: इसके बाद ‘ब्रॉडकास्ट चैनल बनाएं’ पर टैप करें।
  • स्टेप 5: अब अपने ब्रॉडकास्ट चैनल को नाम दें, प्रोफाइल पेज को सेट करने के बाद ब्रॉडकास्ट चैनल पर टैप करें। और अपने चैनल के लिए ऑडियंस का चुनाव करें।

अपने चैनल पर ऑडियंस को इनवाइट करने के लिए आप लिंक भी क्रिएट और रीक्रिएट कर सकते हैं और अपने फॉलोअर्स को अपडेट दे सकते हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...