इस साल 71वें मिस वर्ल्‍ड की मेजबानी करेगा भारत, 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी लेंगे हिस्सा: Miss World 2023
India to Host Miss World 2023

इस साल 71वें मिस वर्ल्‍ड की मेजबानी करेगा भारत

Miss World 2023 : इस अवसर पर मिस वर्ल्‍ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कहा, “मुझे 71वें मिस वर्ल्‍ड फाइनल के नए मेजबान के रूप में भारत के नाम की घोषणा करते हुए बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है।

Miss World 2023 News: दुनियाभर की खूबसूरत महिलाएं हर साल मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं। यह एक ऐसी प्रतिस्पर्धा, जिसके रिजल्ट का इंतजार पूरी दुनिया को होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस साल यानी 2023 मेंं मिस वर्ल्‍ड की मेजबानी भारत द्वारा की जाएगी। भारत को यह प्रतिष्ठित सम्‍मान देने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्‍कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिए इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिए इसके जुनून को देखकर लिया गया है।

इस साल के इवेंट में सभी की नजर उत्तर प्रदेश पर सबकी रहेंगी, क्योंकि आगरा और वाराणसी के कई हिस्सों में रैम्प का आयोजन किया जाएगा। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक,  साल 2023 के नवंबर- दिसंबर होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले कई प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड का कॉम्पिटिशन किया जाएगा। बता दें कि भारत की कई जानी-मानी बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैसे-  ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, प्रियंका चोपड़ा, युक्‍ता मुखी इत्यादि ने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया है। 

Miss World 2023
Miss World

मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ ने कही ये बात

इस अवसर पर मिस वर्ल्‍ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कहा, “मुझे 71वें मिस वर्ल्‍ड फाइनल के नए मेजबान के रूप में भारत के नाम की घोषणा करते हुए बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है। मैंने 30 साल पहले पहली बार इस बेहतरीन देश का दौरा किया था और तब से ही मेरा भारत के साथ काफी बड़ा लगाव रहा है। हम सभी को भारत की विविधतापूर्ण संस्‍कृति, विश्‍व-स्‍तरीय आकर्षणों और मंत्रमुग्‍ध करने वाली जगहों को दुनिया के साथ शेयर करने का इंतजार है। 

Miss World 2023 Interview
Miss World 2023 Interview

130 से देशों से अधिक प्रतियोगी लेंगे हिस्सा 

ऐसी उम्मीद है कि 71वीं मिस वर्ल्‍ड 2023 प्रतियोगिता का मंच साधारण मंच होगा। यहां भारत की खूबसूरती, विविधता और सशक्तिकरण का सार देखने को मिलेगा। भारत में अपनी-अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्‍ता और संवेदना दिखाने के लिए करीब 130 से ज्‍यादा देशों के प्रतियो‍गी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नवंबर और दिसंबर 2023 में चलने वाली इस ग्रैंड प्रतियोगिता के फिनाले से पहले कई प्रतियोगियों की छंटनी होगी, इसके लिए 1 महीनों तक कई राउंड होंगे। 

पीएमई के चेयरमैन जमील सैदी ने कहा कि 71वां मिस वर्ल्‍ड फेस्टिवल इस भव्‍य आयोजन के लिए सबसे योग्‍य देश साबित होगा। दुनियाभर के करीब 140 देशों के प्रतिनिधि आकर अतुल्‍य भारत का अनुभव लेंगे!

Participation in Miss world 2023
Miss World

पीएमई के संस्‍थापक एवं सीईओ सलमान अहमद भारत की मेजबानी को लेकर बहुत ही खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत में 71वीं मिस वर्ल्‍ड की मेजबानी के लिए मिस वर्ल्‍ड ऑर्गेनाइजेशन के साथ भागीदारी करके काफी ज्यादा खुशी महसूस कर रहे हैं। भारत एक ऐसा देश हैं, जहां कई रंग, विविधताएं, जीवंतता और खुशनुमा जिन्‍दगी है, जो इसकी असली खूबसूरती है। 

वहीं, मिस वर्ल्‍ड 2022, कैरोलिना बीलॉस्‍का ने कहा कि भारत 71वें मिस वर्ल्‍ड 2023 के साथ खुली बाहों से दुनिया का स्‍वागत करने की तैयारी में है, जहां भारत की खूबसूरती देखने को मिलेगी। मिस वर्ल्‍ड सौंदर्य प्रतियोगिता की साख बहुत लंबे समय से है, जोकि शारीरिक रूप से आगे बढ़कर महिलाओं की सुंदरता और बुद्धिमत्‍ता को सेलेब्रेट करती है। इस मंच पर महिलाएं अपनी आवाज उठा सकती हैं, अपने दिल के करीब रहने वाले कामों की वकालत कर सकती हैं और वैश्विक आधार पर सकारात्‍मक बदलाव को बढ़ावा दे सकती हैं। 71वें मिस वर्ल्‍ड 2023 की मेजबानी करते हुए, भारत का लक्ष्‍य इन मूल्‍यों को बढ़ावा देना और सार्थक बातचीत और कार्यों के लिए एक प्रेरणा बनना है।

मिस वर्ल्‍ड ऑर्गेनाइजेशन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

71th miss world event
India to host Miss World 2023

मिस वर्ल्‍ड ऑर्गेनाइजेशन दुनिया की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित अंतर्राष्‍ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसकी स्‍थापना 1951 में हुई थी और यह विभिन्‍न देशों की महिलाओं की सुंदरता, बुद्धिमत्‍ता और मानवतावादी प्रयासों की सराहना करती है। इतना ही नहीं, यह महिलाओं के उत्थान और लोकोपकारी कार्यों को बढ़ावा देती है। इस ऑर्गेनाइजेशन का काम महिलाओं को सशक्‍त और समृद्ध बनाना है।