माता पिता समझे बच्चों के इशारे, क्यों दोहराते हैं बच्चे एक ही बात, समझें इस तरह
बच्चे को नज़रअंदाज़ करने पर वो कुछ बातों को और दोहराता है और धीरे धीरे अवसाद की तरफ बढ़ने लगता है।
Parenting Advice: कभी कभी माता पिता शिकायत करते हैं उनका बच्चा कुछ बातों को या कुछ शब्दों को बार बार दोहराता है। उन्हें लगता है बच्चा जिद्दी हो गया है। उसे नज़रअंदाज़ करने से शायद कुछ दिनों में वो ऐसे शब्द दोहराना बंद कर देगा। क्या सच में ऐसा होता है, शायद इसका जवाब आपके पास ना में ही होगा। बच्चे को नज़रअंदाज़ करने पर वो कुछ बातों को और दोहराता है और धीरे धीरे अवसाद की तरफ बढ़ने लगता है। सावधान हो जाएं और ऐसी स्तिथि आने से पहले ही बच्चे की बातों को गौर से सुनें और जितना जल्दी हो सके उसका हल निकालें। ये इशारा है की बच्चा आपसे कुछ चाहता है, शायद आपसे जुड़े रहना चाहता है और इन दिनों वो अलगाव महसूस कर रहा है।
आइये जानते हैं क्या हैं वो बातें जो आपका बच्चा दोहराये तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए।
Also read : ये तरीके अपनाएं और बच्चों को दें अच्छी परवरिश
मेरे पास रहो

काम में व्यस्त रहने पर माता पिता बच्चे के लिए अलग अलग तरह के खिलौने ला देते हैं। कभी टीवी मोबाइल या किसी गैजेट में बच्चे को व्यस्त कर देना चाहते हैं। थोड़े समय तक तो बच्चा खुश रहता है, पर कुछ समय के बाद उसे बोरियत होने लगती है। बार बार बच्चा जब आपसे ये बात दोहराये की आप उसके पास ही रहे आस पास ही रहे और केवल रहे ही नहीं उस से बात करें, उस पर ध्यान दें और उसकी बात भी सुनें। ये संकेत है की आपका बच्चा आपके आस पास होते हुए भी आपकी कमी महसूस कर रहा है। जाने अनजाने आप अपने बच्चे से दूर होते जा रहे हैं। जल्द से जल्द अपनी ये गलती सुधारें और बच्चे के साथ समय जरूर बिताएं।
क्या हम खेलें

बीता हुआ समय कभी लौट कर नहीं आता हैं। जो समय आपके पास अभी हैं उसका सदुपयोग करें। बच्चे के साथ उसकी पसंद का खेल खेलें। अपने बचपन के खेलों के बारे में बताएं, साथ में खेल कर भी दिखाएं। इस तरह बच्चा आपसे काफी जुड़ाव महसूस करेगा, बच्चा अपने माता पिता से हर वक़्त जुड़े रहना चाहता हैं इसलिए वो बार बार ऐसी बातें कहता हैं ताकि माता पिता उसके साथ बैठे खेले मस्ती करे उसे खूब सारा लाड प्यार करें। माता पिता को अपनी परवरिश में थोड़ा सा बदलाव करने की जरुरत हैं बस इस छोटी सी कोशिश से आप रिश्ता और खूबसूरत बन जाएगा।
आप कितनी देर तक काम करोगे

आजकल वर्क फ्रॉम होम का कल्चर चल निकला हैं। बहुत से लोग घर से ही ऑफिस का काम करते हैं। ऐसे में बच्चे की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। वो सोचते हैं जब माता पिता घर से ही काम कर रहे हैं तो क्यों ना कुछ समय उनके लिए भी निकालें। उनका ऐसा सोचना गलत नहीं, ऐसे में बच्चे पेरेंट्स से बार बार यही पूछते हैं आप कब तक काम करेंगे, क्या आपका काम हो गया, आप कितना काम करते हैं, हम अपनी व्यस्तता में बच्चे की इन सवालों को साधारण समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, ऐसा बिलकुल ना करें, जब आपका बच्चा आपसे इस तरह की बात कहे तो उस पर ध्यान दें और हर दिन का रूटीन बना कर कुछ समय अपने बच्चे के लिए रखें ताकि वो समझ पाए की वो आपके लिए बेहद ख़ास हैं।
