Home Decor Astro: घर एक ऐसी जगह होती है जहां हर किसी को सबसे ज्यादा शांति और सुकून मिलता है। चाहें हम कितना ही कहीं भी चले जायें लेकिन एक समय बाद लगता है बस अपने घर वापस चलो। इसलिए हर कोई अपने घर को बहुत ही ख़ूबसूरती से सजाना चाहता है। लेकिन, कई बार बहुत कुछ करने के बाद भी घर में घुसने पर वो मज़ा नहीं आता जो हम चाहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपनी राशि के हिसाब से किस तरह से अपने घर को सजायें जिससे आपको और आपके मेहमानों में घर में घुसते ही एक पॉजिटिव एनर्जी का संचार हो।
मेष (मार्च 21- अप्रैल 19)

मेष राशि के लोग फुर्तीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोगों को बोल्ड और वाइब्रेंट गहरे रंगों का चयन करना चाहिये। लाल, नारंगी रंग का वॉलपेपर और सोफ़े के इन रंगों के कवर आपके घर को बहुत ही खूबसूरत बनायेंगे।
वृष (अप्रैल 20- मई 20)
वृष राशि के लोगों को घर की सजावट के लिए मटमैले रंगों का इस्तेमाल करना चाहिये। इन्हें वुड के फर्नीचर से घर को सजाना चाहिये। जगह-जगह छोटे और रंगीन पत्थरों से डेकोरेशन करें।
मिथुन (मई 21-जून 20)
इस राशि के लोग बहुत ही खुश मिज़ाज स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को घर में ब्राइट रंगों का इस्तेमाल करना चाहिये। एक रंग की जगह मिक्स पैटर्न से सजायें घर को।
कर्क (जून–21 जुलाई 22)
इस राशि के लोगों को हल्के पेस्टल रंगों से घर को सजाना चाहिये। इससे घर बड़ा भी लगेगा और एक सकारात्मक माहौल भी पैदा होगा।
सिंह (जुलाई 23-अगस्त 22)
बोल्ड स्वभाव वाले इस राशि के लोगों को घर को सजाने के लिए गोल्डन, बर्जेंडी रंगों का इस्तेमाल करना चाहिये। घर में गोल्डन रंग का झूमर घर में समृद्धि लाएगा।
कन्या (अगस्त 23-सितंबर 22)
आपको घर को सजाने के लिए कम से कम चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिये। घर में जगह दिखनी चाहिए। पुराने स्टाइल के फर्नीचर और लकड़ियों से बनी सजादट की चीजें घर को अच्छा लुक देंगी। हरे और नीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करें।
तुला (सितंबर 23-अक्टूबर 22)

परंपरागत शैली के लैंप, पेंटिंग और तस्वीरों से घर को सजायें। हल्के रंग से घर को सजायें और घर में लाइट्स का ज्यादा इस्तेमाल करें।
वृश्चिक (अक्टूबर 23-नवंबर 21)
गहरे रंग जैसे काला, बैंगनी आदि का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। विंटेज फर्नीचर से घर को सजाने की कोशिश करें।
धनु (नवंबर 22-दिसंबर 21)
ये लोग ट्रैवलिंग पसंद करने वाले होते हैं। इसलिए घर का डेकोरेशन ट्रैवल से इंस्पायर्ड, लेयर्ड टेक्सचर, फ्रीडम दर्शाने वाला होना चाहिए।
मकर (दिसंबर 22-जनवरी 19)
आप घर में मिट्टी के डेकोरेशन वाली चीज़ों का इस्तेमाल करें। ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों स्टाइल मिलाकर घर को सजायें।
कुंभ (जनवरी 20-फ़रवरी 18)
इस राशि के लोग काफ़ी मॉडर्न और क्रिएटिव होते हैं। इन्हें घर सजाने के लिए मॉडर्न चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिये। लिविंग रूम और बेडरूम को मेटल की चीज़ों से सजायें।
मीन (फ़रवरी 19-मार्च 20)
इस राशि के लोगों को अपने घर को तरह-तरह के प्लांट्स से सजाना चाहिये। दीवारों को नीले रंग के वॉल पेपर से सजायें।
तो, आप भी इस साल अपने घर को अपनी राशि के हिसाब से सजाकर देखें।
