बाथरूम का ब्लाकेज ऐसे दूर करें
अक्सर लोग यही सोचते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से पानी ज्यादा देर तक नहीं रुक सकता है और वह पूरी तरह से सफाई नहीं करते हैं।
Bathroom Cleaning: कई बार ऐसा होता है कि बाथरूम की नाली में कूड़ा आ जाता है जिसकी वजह से पानी बहुत ही ज्यादा धीरे-धीरे निकलता है और अक्सर ही बाथरूम में पानी इकट्ठा हो जाता है। ऐसा अक्सर इसीलिए होता है क्योंकि बाल, पानी में आती मिट्टी और शैंपू के पाउच नाली में फंस जाते हैं जिसकी वजह से पानी ब्लॉकेज हो जाता है। परंतु अक्सर लोग यही सोचते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से पानी ज्यादा देर तक नहीं रुक सकता है और वह पूरी तरह से सफाई नहीं करते हैं। लेकिन यह ब्लॉकेज बार-बार होने लगती है क्योंकि यह सारी गंदगी उसमें जम जाती है। जिसकी वजह से पानी रुकने लगता है। ऐसी स्थिति में प्लंबर को बुलाना पड़ता है और खर्च हो जाता है। लेकिन आप इसे खुद ठीक कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको एक आसान सा उपाय बताने जा रहे है।
Also read : किचन की साफ-सफाई से दूर रहेगा कोविड-19 संक्रमण और मधुमेह
गर्म पानी का करें इस्तेमाल

बाथरूम में अगर पानी बार-बार रुक रहा है और अगर आप कोई खर्चा नहीं करना चाहते हैं तो आपको एक बड़े बर्तन में पानी अच्छी तरह से गर्म करना है। हालांकि ज्यादा उबला हुआ पानी नहीं होना चाहिए। इसके बाद आप बाथरूम की नाली के पास जाकर धीरे-धीरे गर्म पानी को उसमें डालें। पानी डालते हुए खुद को दूर रखें नहीं तो आप भी जल सकते हैं। पानी की मात्रा ज्यादा नहीं रखनी चाहिए और इसे धीरे-धीरे डालते रहे ऐसा करने से सारा फंसा हुआ कचरा गाल जाता है और पानी जाने लगता है। इस तरीके से ब्लॉकेज आप आसानी से खोल सकते हैं।
एसिड का करें इस्तेमाल

यह एसिड आपको केमिकल की शॉप पर मिल जाएगा परंतु यह ध्यान रखें कि यह काफी खतरनाक होता है इसीलिए बच्चों से दूर रखना चाहिए। इसका इस्तेमाल करते समय आपको भी ग्लव्स और चप्पल का इस्तेमाल जरूर करना है। इसे डालते हुए अपने शरीर को भी थोड़ा सा दूर रखना चाहिए। लगभग 5 मिनट में नाली में जमा हुआ कचरा इससे आसानी से निकल जाता है परंतु ध्यान रखें कि इसे डालने के बाद तुरंत ठंडा पानी नहीं डाले नहीं तो कचरा साफ नहीं होता है इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दे।
चिमटे का करे इस्तेमाल

आप रोटी बनाने वाले चिमटे का भी उपयोग कर सकते हैं और इसके जरिये आसानी से सफाई हो जाती है। पुराने रोटी पकाने वाले चिमटे को बाथरूम की पाइप में डालें और चिमटे से पड़कर सारा कचरा निकाल ले। अगर पाइप ज्यादा पतली है तो उसमें कचरा जरूर फस जाता है और पानी रुकने लगता है। इसके लिए आप चिमटे का प्रयोग कर सकते हैं। आप चिमटे का प्रयोग तब भी कर सकते हैं जब आप पाइप में गर्म पानी डालते हैं।
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका का करे इस्तेमाल

इसके लिए 1 कप सफेद सिरका और एक कप बेकिंग सोडा मिला ले और इसे डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दे। 5 से 10 मिनट इंतजार करने के बाद आप इस ट्यूब में गर्म पानी डालें। इससे केमिकल रिएक्शन हो जाता है जिसकी वजह से ट्यूब में फंसा हुआ सारा कचरा निकल जाता है। अगर इसके बाद भी कचरा साफ नहीं होता है तो उसे प्लंजर की मदद से हटा सकते हैं। अगर एक बार में साफ नहीं होता है तो आप दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे आसान तरीके से साफ कर सकते हैं।
इन ट्रिक का इस्तेमाल करके आप अपने बाथरूम की नाली को साफ कर सकते हैं। इससे नाली पूरी तरह से साफ हो जाती है और आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर बहुत ही ज्यादा दिक्कत होती है तब प्लंबर को बुलाने की जरूरत होती है।
