Kitchen Wall Color: किचन एक ऐसी जगह है, जहां आप न सिर्फ अपना खाना बनाते हैं, बल्कि एक ऐसी जगह भी है, जहां आप अपने परिवार के साथ समय भी बिताते हैं। आज के समय में बड़ा किचन कम लोगों को ही नसीब होता है, ऐसे में यदि आप अपने किचन को बड़ा और स्पेसियस लुक देना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए पेस्टल कलर्स के साथ बेसिक कलर्स के कॉम्बो में खूबसूरत आइडियाज़ लाए हैं। इन आइडियाज़ की मदद से आपका छोटा किचन न सिर्फ खूबसूरत बल्कि स्पेसियस भी बन सकता है। आइए जानते हैं।
यलो सनशाइन
यलो कलर ने सिर्फ आपके किचन को खूबसूरत लुक देता है बल्कि इसे स्पेसियस भी बनाता है। यलो कलर से आपका किचन ग्लो भी करेगा और आने वाला हर मेहमान आपके किचन की तारीफ़ें करते नहीं थकेगा। अपने किचन के शाइन को बढ़ाने के लिए आप यलो कलर को ग्रे, व्हाइट या बेज जैसे किसी भी पेस्टल रंग के साथ ऐड कर सकती हैं।
बीच ब्लू
अगर आपको समुद्र और बीच से प्यार है, तो ब्लू कलर आपके किचन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अपने किचन में बीच ब्लू या कोस्टल ब्लू कलर का इस्तेमाल करके आप इसे लाइट, स्पेसियस और ब्रीजी लुक दे पाने में कामयाब हो सकती हैं। ब्रीजी लुक पाने के लिए आप बोहो डिजाइन वाली वॉल हैंगिंग शेल्फ लगा सकती हैं।
अर्दी ग्रीन
मिट्टी जैसा ग्रीन कलर वॉर्म और शांत होता है, जो आपके किचन को नैचुरल और कूल लुक देने में मदद करेगा। यह कलर कॉम्बिनेशन जंगल और पत्ते पर आधारित है, तो इस लिहाज से यह परफेक्ट तरीके से किचन को एक कम्फर्ट कॉर्नर में बदलने के लिए सही रहेगा। आप चाहें तो इस लुक को और एन्हैन्स करने के लिए यहां आर्टिफ़िशियल या ड्राई सब्जियां उआर फल लटका सकती हैं।
वुडन टच
लकड़ी का कलर किचन के लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि यह किचन को वॉर्म, नैचुरल और एलीगेंट लुक देता है। चाहे आप लकड़ी के कैबिनेट, काउंटरटॉप, फर्श या एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें, ये वुडन टच आपके किचन को कम्फर्ट लुक के साथ स्टाइलिश भी बना सकते हैं।
पीसफुल व्हाइट
व्हाइट कलर किसी भी जगह पर लाइट को रिफ्लेक्ट करता है, जो किचन को स्पेसियस, लाइट, ब्रीजी लुक देने के साथ एग्जॉटिक लुक भी देता है। व्हाइट कलर से आपके किचन को लग्जरियस और रिच लुक भी मिलता है। आप चाहें तो किचन के दरवाजे का कलर भी व्हाइट करवा लें, इससे लुक और खूबसूरत हो जाएगा।
मल्टी बोहो
मल्टी बोहो कलर वाला किचन इस बात का एक उदाहरण है कि किचन को कलरफुल, वॉर्म और क्रिएटिव होने के साथ पर्सनल लुक वाला भी होना चाहिए। अपने किचन को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाने के लिए वॉर्म कलर का इस्तेमाल कारें, साथ में कोई लाइट शेड चुनें। यहां डेकोरेट करने के लिए अलग अलग तरह और डिजाइन वाली चीजें चुनें। जैसे नैचुरल चीजों को स्टाइल के साथ ऐड करें और इंटीरियर एक्सेसरीज में डीटेल ऐड करें।
ग्रे ब्लू मार्बल
नेवी ब्लू मार्बल लुक किचन को रिच और रीगल लुक देता है और आपके किचन के लुक को बदल सकता है। ग्रे टोन वाला ब्लू रॉयल दिखता है और मार्बल की ऑर्गेनिक उपस्थिति किचन को सॉफिस्टिकेटेड और एजलेस लुक देती है।
व्हाइट एंड ग्रे
किचन में व्हाइट और ग्रे रंग कलर कॉम्बो बहुत खूबसूरत और क्लासी दिखता है, क्योंकि व्हाइट कलर का कूल लुक और ग्रे का हटके लुक किचन को बैलेंस करता है। यह कलर कॉम्बो फ़्रेंडली होने के साथ मॉडर्न और ट्रेडिशनल हर तरह के किचन लुक के साथ मैच कर जाता है।
