कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमें अपने मुंह को हर उस समय फेस मास्क या अन्य किसी कपड़े से ढंक कर रखना होता है। जब हम बाहर जाते हैं व जहां सामाजिक दूरी का अधिक पालन नहीं किया जाता है। इस दौरान डॉक्टर व चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारियों के लिए N-95 फेस मास्क पहनना अनिवार्य है।
लेकिन हम जैसे आम लोग अपनी प्रतिभा का प्रयोग करके अपने लिए स्वयं से भी फेस मास्क बना सकते हैं।
-
इसके लिए आप सुई धागे का प्रयोग करके स्वयं के लिए मास्क सिल भी सकते हैं और यदि आपको यह काम नहीं आता है तो आप कहीं बाहर से मास्क खरीद भी सकते हैं।
-
सीडीसी के अनुसार दो साल से कम बच्चे, जिनको सांस लेने में तकलीफ होती है व जिन लोगों से बिना मदद के मास्क हटाया नहीं जाता, इन लोगों को छोड़ कर सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।
जो लोग मास्क पहनते हैं उनके मास्क की निम्न शर्तें पूरी होनी चाहिए।
-
आपके चेहरे पर आरामदायक रूप से फिट होना चाहिए।
-
दोनों तरफ से किसी धागे या इयर लूप्स की मदद से बंधे होने चाहिए।
-
फैब्रिक की कई सारी परत हों। बिना किसी रुकावट के सांस लेने में आसानी हो। बिना नष्ट हुए आसानी दे धुल सके।
मास्क की सफाई
फेस मास्क खरीदना या बनाना केवल आधा ही काम है। लेकिन यदि आप चाहते हैं कि आप व आपके प्रिय जन इस वायरस से बच कर रहें, तो आपको एक स्टेप और ज्यादा करना होगा। वह है अपने फेस मास्क को क्लीन करना।
-
यदि आप नियमित रूप से अपने मास्क को धोते रहेंगे तो उस पर जर्म्स आदि इकठ्ठे नहीं होंगे। इस प्रकार आप वायरस के संक्रमण से भी बचें रहेंगे।
-
यह कोविड 19 वायरस कपड़े पर टिक सकता है या नहीं इसके बारे में बहुत सी रिपोर्ट्स हैं। जिनमें से ज्यादातर रिपोर्ट्स यह दावा करती हैं कि यह बीमारी सॉफ्ट सर्फेस के मुकाबले सख्त चीजों पर अधिक टिक सकती है, जैसे दरवाजे का हैंडल आदि।
-
इसके साथ साथ भी आपको अपने कपड़ों की तरह ही अपने मास्क का भी ख्याल रखना होता है। आपको इसे नियमित अंतराल में धोते रहना होगा। तभी आप स्वयं को वायरस से सुरक्षित कर पाएंगे।
-
एक्सपर्ट्स के अनुसार मास्क बनाने के लिए 100% कॉटन वाला फैब्रिक एकदम सटीक रहेगा। आप बंदना, किसी भी कॉटन शर्ट, या तकिया के कवर के कपड़े का प्रयोग करके अपने लिए एक फेस मास्क बना सकते हैं।
-
लेकिन जर्सी व टी शर्ट आदि जैसे कपड़े का प्रयोग न करें क्योंकि इनसे मास्क में छेद हो सकते हैं। मास्क को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आप उसमें किसी कॉफी फिल्टर का प्रयोग कर सकते हैं।
फेस मास्क के फिल्टर को कैसे साफ करें?
ज्यादातर फेस मास्क जिन्हें आप घर पर बनाते हैं, वह केवल एक बार प्रयोग करने के लिए होते हैं। इसलिए आपको उन्हें बदलते रहना चाहिए।
कॉफी फिल्टर: यदि आप कॉफी फिल्टर प्रयोग करते हैं तो वह धोने लायक नहीं होते हैं। इसलिए आपको इन्हें एक बार प्रयोग करके बदल लेना चाहिए।
HVAC फिल्टर: हालांकि यह धुलने लायक होते हैं फिर भी उत्पादक इन्हें एक बार प्रयोग करने की ही सलाह देते हैं। ध्यान रखें कि इनका प्रभाव हर बार धोने के बाद कम होता जाएगा।
मीडियम वजन व नॉन वूवन मास्क: इस प्रकार के मास्क को भी धोया नहीं जा सकता है। इसलिए ऊपर लिखित तरीके का ही पालन करें।
आपको मास्क कब धोने चाहिए?
-
आपको कब अपना मास्क क्लीन करना चाहिए यह इस पर निर्भर करता है कि आप अपने मास्क को कितनी बार प्रयोग करते हैं।
-
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जिन्हें किसी प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो आप घर आते ही तुरन्त अपने मास्क को जरूर धोएं।
-
यदि आपको भी किसी प्रकार के लक्षण जैसे छींक या खांसी आदि होती है तो आपको भी हर बार प्रयोग करने के बाद अपने मास्क को अवश्य धोना चाहिए।
हालांकि अब जैसे जैसे समय गुजर रहा है सीडीसी के दिशा निर्देश थोड़े बहुत बदलते जा रहे हैं। ऐसे में यदि आप उन दिशा निर्देशों को जानना चाहते हैं तो उनकी वेबसाइट पर नियमित रूप से जरूर चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें-
ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह लेने के क्या क्या फायदे हैं
क्या आप वर्चुअल मीटिंग के लिए तैयार हैं जानिए कुछ जरूरी बातें
