Data Transfer without Cable
Data Transfer without Cable

Summary: बिना केबल के डेटा ट्रांसफर के आसान तरीके: मोबाइल से लैपटॉप में फाइल शेयर करें सेकंडों में

मोबाइल से लैपटॉप में डेटा ट्रांसफर अब केबल के बिना भी आसान हो गया है। ब्लूटूथ, वाई-फाई डायरेक्ट, क्लाउड स्टोरेज या थर्ड-पार्टी ऐप्स से बड़े से बड़े फाइल सेकंडों में शेयर कर सकते हैं।

Data Transfer without Cable: आज के डिजिटल युग में डेटा ट्रांसफर हर किसी की ज़रूरत बन गया है। पहले जहां मोबाइल से लैपटॉप में डेटा ट्रांसफर करने के लिए यूएसबी केबल का इस्तेमाल किया जाता था, वहीं अब यह काम बिना केबल भी आसानी से किया जा सकता है। टेक्नोलॉजी ने इस प्रोसेस को इतना आसान बना दिया है कि कुछ ही सेकंड में बड़े से बड़े फाइल्स भी ट्रांसफर हो जाते हैं। आइए जानते हैं बिना केबल के डेटा ट्रांसफ़र के कुछ आसान और भरोसेमंद तरीक़े।

ब्लूटूथ से डेटा ट्रांसफर

ब्लूटूथ सबसे पुराना और आसान तरीका है। लगभग हर फोन और लैपटॉप में ब्लूटूथ की सुविधा होती है। यह तरीका छोटे साइज की फाइल्स ट्रांसफर करने के लिए बेहतर है। सबसे पहले अपने फोन और लैपटॉप का ब्लूटूथ ऑन करें। पेयरिंग के लिए दोनों डिवाइस को कनेक्ट करें। अब जिस फाइल को भेजना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करके ब्लूटूथ ऑप्शन चुनें। लैपटॉप पर कन्फर्मेशन के बाद फाइल रिसीव हो जाएगी।

वाई-फाई डायरेक्ट का इस्तेमाल

वाई-फाई डायरेक्ट के ज़रिए आप हाई स्पीड में डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। यह केबल से भी तेज़ काम करता है। बड़ी फाइल्स जैसे वीडियो या हाई-क्वालिटी फोटो के लिए यह तरीका सबसे बेहतरीन है। फोन और लैपटॉप दोनों पर वाई-फाई डायरेक्ट ऑप्शन ऑन करें। डिवाइस सर्च करके उन्हें कनेक्ट करें। फाइल चुनें और वाई-फाई डायरेक्ट के ज़रिए भेज दें।

थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद

आजकल कई ऐप्स उपलब्ध हैं जो बिना केबल फोन और लैपटॉप में डेटा ट्रांसफर की सुविधा देते हैं। इनमें SHAREit, Xender और Feem जैसे ऐप्स काफी लोकप्रिय हैं। इन ऐप्स की खासियत है कि ये फास्ट स्पीड में जीबी साइज की फाइल्स भी ट्रांसफर कर देते हैं। सबसे पहले फोन और लैपटॉप दोनों पर ऐप इंस्टॉल करें। एक ही वाई-फाई नेटवर्क से दोनों को कनेक्ट करें। फाइल चुनें और कुछ ही सेकंड में ट्रांसफर हो जाएगी।

क्लाउड स्टोरेज का उपयोग

गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स और वनड्राइव जैसे क्लाउड प्लेटफॉर्म भी डेटा शेयरिंग के लिए काफी काम आते हैं। यह तरीका खासकर तब उपयोगी है जब आपको बार-बार फाइल्स शेयर करनी हों और इंटरनेट स्पीड अच्छी हो। पहले फोन से फाइल क्लाउड पर अपलोड करें। अब लैपटॉप से उसी अकाउंट में लॉगिन करें। वहां से फाइल डाउनलोड कर लें।

ईमेल या मैसेजिंग ऐप्स

अगर फाइल साइज छोटा है तो आप उसे ईमेल या ह्वाट्सऐप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के ज़रिए भी शेयर कर सकते हैं। छोटे डॉक्यूमेंट्स या इमेज शेयर करने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए फोन से फाइल अटैच कर ईमेल भेजें। लैपटॉप में ईमेल ओपन करके डाउनलोड कर लें।

क्यूआर कोड स्कैनिंग

कई आधुनिक ट्रांसफर ऐप्स क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत कनेक्शन बना लेते हैं। सबसे पहले फोन और लैपटॉप में ऐप ओपन करें। लैपटॉप पर दिखाए गए क्यूआर कोड को फोन से स्कैन करें। इससे तुरंत ही फाइल्स शेयर हो सकती हैं।

हॉटस्पॉट के जरिए फाइल शेयरिंग

कुछ ऐप्स फोन को ही हॉटस्पॉट में बदलकर फाइल ट्रांसफर की सुविधा देते हैं। इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती। फोन का हॉटस्पॉट ऑन करें। लैपटॉप को उससे कनेक्ट करें। अब ऐप के जरिए फाइल्स भेजें और रिसीव करें।

तो, आप इन तरीक़ों से बिना केवल अपनी जरूरत और फाइल के साइज के हिसाब से सही तरीका चुनना है।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...