Overview: बेसन के डिब्बे में बार-बार लग जाते हैं कीड़े?
अब आपको बेसन में कीड़े लगने की समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं है! हम आपको ऐसा आसान और कारगर तरीका बताने वाले है, जिससे आप बिना किसी केमिकल के इन चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
Prevent Insects in Besan: क्या आपकी रसोई में भी आटा, मैदा या बेसन में कीड़े लगने की समस्या है? यह एक बहुत ही आम दिक्कत है, खासकर जब हम इन चीजों को ज्यादा मात्रा में खरीदकर रखते हैं। इन कीड़ों को हटाना न सिर्फ मुश्किल होता है, बल्कि इन्हें हटाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल उत्पाद हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।
हालांकि, अब आपको बेसन में कीड़े लगने की समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं है! हम आपको ऐसा आसान और कारगर तरीका बताने वाले है, जिससे आप बिना किसी केमिकल के इन चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। यह तरीका पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसकी खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीज आपकी रसोई में ही मिल जाएगी।
पहले करें बेसन को साफ

सबसे पहले बेसन जिसे आपको स्टोर करना है, उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। अगर उसमें पहले से ही कोई धूल या कचरा है, तो उसे छानकर निकाल दें। यह सुनिश्चित करें कि आपका बेसन या आटा पूरी तरह से सूखा हो। अगर इसमें थोड़ी भी नमी रह गई, तो फंगस और कीड़े बहुत जल्दी लग सकते हैं।
सही कंटेनर का चुनाव है जरूरी
किसी भी सूखी चीज को सही तरीके से स्टोर करने के लिए एक एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से बाहरी हवा और नमी अंदर नहीं जा पाती। नमी ही वह सबसे बड़ी वजह है जो इन चीजों को खराब करती है और कीड़ों को पनपने का मौका देती है। इसलिए, कंटेनर का सही चुनाव ही आपकी आधी समस्या को हल कर देगा।
अब डालें यह जादुई पत्ता
अब उस एयरटाइट कंटेनर में, जिसमें आप आटा, मैदा या बेसन को स्टोर करने वाले हैं, एक या दो तेज पत्ते डाल दें। अगर आपके पास बेसन की मात्रा ज्यादा है, तो आप ज्यादा पत्ते भी डाल सकते हैं। तेज पत्ता न सिर्फ बेसन के लिए, बल्कि आटा और मैदा को भी कीड़ों से बचाकर स्टोर करने का एक बेहतरीन तरीका है।
यह तरीका काम कैसे करता है?

आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ एक पत्ता कैसे इतना असरदार हो सकता है। दरअसल, तेज पत्ते की गंध बहुत तीखी और तेज होती है। यह गंध कीड़ों और घुन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती और वे इससे दूर भागते हैं। यह पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है।
इन तरीकों से दूर करें कीड़े
अगर आपके पास तेज पत्ता नहीं है, तो आप इन तरीकों को भी अपना सकते हैं-
- एक छोटी पोटली में थोड़ी-सी लौंग रखकर उसे डिब्बे में डाल दें। लौंग की तेज गंध भी कीड़ों को दूर रखती है।
- कुछ सूखे नीम के पत्तों को डिब्बे में रख दें। नीम में प्राकृतिक रूप से कीटनाशक गुण होते हैं।
- थोड़ी-सी हींग की पोटली या सूखे पुदीने के पत्ते भी डिब्बे में डालने से मदद मिलती है।
- सबसे जरूरी बात, जब भी आप डिब्बे से बेसन, आटा या मैदा निकालें, तो हमेशा सूखी चम्मच का ही इस्तेमाल करें। गीली चम्मच नमी लाती है, जिससे चीजें जल्दी खराब होती हैं।
