बच्चों के मन से डर भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय: Fear in Children
Fear in Children

क्या बच्चों के मन में डर भरा है?

बच्चों के मन के डर को भगाना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आपको कुछ जरूर बातों को समझने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में-

Fear in Children : बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं, वैसे-वैसे उनके मन में कई चीजों को लेकर डर बैठ जाता है। ऐसे में हर माता-पिता को अपने बच्चे के मन में बैठे डर को भगाने की कोशिश करनी चाहिए। खासतौर पर आपको यह पता होना चाहिए कि आपके बच्चे को किस चीज से डर लग रहा है? इसके साथ ही यह समझने की कोशिश करें कि बच्चे के मन में डर कैसे पनप रहा है। आज हम आपको इस लेख में बच्चों के मन में पनप रहे डर को कैसे भगाएं के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं बच्चों के मन से डर को कैसे भगाएं?

गहरी सांस लेने के लिए कहें

Fear in Children
deep breath

अगर आपका बच्चा किसी भी चीज से काफी ज्यादा डरा और सहमा हुआ है, तो सबसे पहले उन्हें गहरी सांस लेने के लिए कहें। ऐसे करने से उनका शरीर सही तरीके से प्रतिक्रिया करने लगेगा। वहीं, उनका मानसिक स्ट्रेस भी कम होगा।

बच्चे को गले से लगाएं

child hug
child hug

डर की वजह से बच्चे काफी ज्यादा तेज चिल्लाने लगते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को खुद से दूर न करें। यह ऐसा पल होता है, जब आपको उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में जब भी आपको लगे कि आपका बच्चा डर रहा है तो फौरन उन्हें लगे लगा लें। इससे उन्हें तसल्ली मिलती है।

डर के बारें में उनसे करें बात

talk
talk Credit: istock

बच्चों को किस चीज से डर लग रहा है, इसके बारे में आपको जानना बहुत ही जरूरी है। ताकि आप उनके मन को डर को दूर कर सकें। अगर आपका बच्चा रात में परछाई से डर रहा है, तो आप उन्हें इस बात को लेकर समझाएं। साथ ही उनके मन को बहम को दूर करने की कोशिश करें।

सौम्य और धीमी आवाज में समझाएं

Keep calm with child
Keep calm with child

कई बार बच्चों के डरने पर हम उनपर चिल्लाने लग जाते हैं कि इसमें डरने वाली बात नहीं है। फालतू में डर रहा है। ऐसे शब्दों से आपका बच्चा अंदर से और अधिक कमजोर हो जाता है। इस स्थिति में आपको समझना होगा कि आपका बच्चा अभी काफी छोटा है। इसलिए उसपर चिल्लाने के बजाय उन्हें सौम्या और धीमी आवाज में समझाएं। इससे उन्हें बेटर फील होगा।

प्यार और समय दें

बच्चों के मन के डर को दूर करने के लिए आपको उन्हें समय और प्रेम देने की जरूरत होती है। अगर आप उन्हें समय देंगे, तो वे आपसे हर एक चीज के बारे में शेयर करेंगे। साथ ही वह आपके साथ हर एक डर की चीजों को भी शेयर कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए उनके मन के डर को भगाना आसान हो सकता है।

love and care
love and care

बच्चों के मन के डर को भगाना बहुत ही जरूरी होता है, ताकि उन्हें आगे जाकर किसी तरह की मानसिक परेशानी न हो। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मानसिक रूप से मजबूत बने तो उनके डर को जरूर भगाएं। साथ ही अपना थोड़ा समय और प्यार भी जरूर दें।

Leave a comment