Living Space Decoration
Living Space Decoration

घर के लिविंग स्पेस को इस तरह करें डेकोरेट, कोना-कोना देगा सुकून

घर छोटा हो या बड़ा हर कोई चाहता है उसे अपने हिसाब से सजाना चाहता है। हम अपने घर को क्लासी और एलिगेंट बनाना चाहते है क्योंकि एक घर सिर्फ घर नहीं होता उससे हमारे इमोशन्स और कई सपने जुड़े होता है।

Living Space Decoration: घर छोटा हो या बड़ा हर कोई चाहता है उसे अपने हिसाब से सजाना चाहता है। हम अपने घर को क्लासी और एलिगेंट बनाना चाहते है क्योंकि एक घर सिर्फ घर नहीं होता उससे हमारे इमोशन्स और कई सपने जुड़े होता है।ऐसे में आप घर को सजाने और संवारने के लिए नीचे लिखे हुए टिप्स को आजमा सकते हैं।लेकिन, अक्सर महिलाएं घर की सजावट करने में लाइट्स, परदों, सोफे और कई महंगी एवं खूबसूरत चीजों पर ही खास फोकस रखती हैं। सजावट का मतलब घर को चीजों से भरना नहीं होता, बल्कि सलीके से सजाना और आकर्षक बनाना होता है। आप कम जगह और पैसों में भी घर को कलात्मक लुक देकर उसे खूबसूरत बना सकती हैं, वो भी बस कुछ पेंटिंग के जरिये।

  1. नेचुरल एलिमेंटस
  2. हल्के कपड़े
  3. कूल एसेसरीज
  4. ब्राइट एलिमेंट्स
  5. लाइट वॉल कलर्स
  6. प्रोजेक्टर
Natural elementals
Natural elementals

घर को सजाने के लिए नेचुरल एलिमेंटस को शामिल करने से ताजगी और शांति का माहौल बना रहता है। हवा को शुद्ध करने के लिए फर्न, सक्सुलेंट्स या पीस लिली जैसे गमलों में पौधे लगाएं।अपने बेडरूम में नेचुरल खुशबू और वाइब्रेंट कलर को भरने के लिए फ्रेश फूलों का फूलदान रखें।नेचुरल एलिमेंटस न केवल खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि बाहरी दुनिया से जुड़ाव भी बनाएं रखते हैं जिससे हमारे मन में भी शांति बनी रहती है।

अपने घर के बेडरूम में हेवी कपड़ों की जगह हल्के और हवादार कपड़ों का इस्तेमाल करें। मोटे रजाई और कंबल की जगह हल्के रजाई या कवर इस्तेमाल करें जो ज़्यादा गरम किए बिना आराम दें।अपनी चादरों, तकियों और पर्दों के लिए कॉटन या लिनन जैसे नेचुरल कपड़े चुनें क्योंकि वो बेहतर हवा देते है और नमी को दूर रखते हैं। जिससे आप चिल्ड और कंफर्टेबल रहते हैं।

Cool Accessories
Cool Accessories

अपने बेडरूम में कूलिंग एक्सेसरीज को लगाएं।सांस लेने वाले गद्दे और कूलिंग जेल वाले तकिए का यूज करें जो शरीर के टेंपरेचर को नॉर्मल रखता है।मार्केट में एसी में यूज किए जाने वाले चादर और बेडशीट भी मिलते हैं।जिसे इस्तेमाल करना बेहतर है।

चमकीलें और हल्के एलिमेंट्स को अपने बेडरूम में रखें। रुम को हवादार और बड़ा होने का अहसास दिलाता है। ज्यादा गर्मी के अब्जॉर्प्शन को रोकने के लिए हल्के रंग के फर्नीचर, जैसे कि सफेद या हल्के लकड़ी के रंग चुनें।मिरर पूरे कमरे में नेचुरल लाइट को रिफलेक्ट करके रोशनी को भी बढ़ाने का काम करता है।

Light wall colour
Light wall colour

न्यूड और हल्के रंगों को दीवारों पर रंगें, जब गर्मियों की सजावट की बात आती है।तो शांति का एहसास कराने वाले कलर्स का सेलेक्शन करना जरुरी होता है।हल्का पीला, हल्का ब्राउन और सफेद जैसे शांत, अच्छे रंगों को चूज करें। इन रंगों की एक पॉजिटिव एनर्जी होती है, जो कमरे के टेंपरेचर को कम करती है और एक शांत माहौल तैयार करती है।

घर के हॉल की दीवारों पर पैटर्न प्रोजेक्शन के जरिये घर की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। घर की बाहरी दीवारों पर भी तरह-तरह के पैटर्न वाले प्रोजेक्शन से घर का लुक बदला जा सकता है। इसके लिए आपको प्रोजेक्टर को घर के बाहर रखकर बाहरी दीवारों पर फोकस करना होगा। यह प्रयोग आपने अब तक कहीं नहीं देखा होगा। यह आपके घर को अलग ही रूप देगा, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...