How to Find a No Caller ID Number
How to Find a No Caller ID Number

Unknown Caller ID: आधुनिक युग में स्मार्टफोन जितना काम की चीज है, उतना ही अनजान कॉल्स के कारण कई बार काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ती है। कॉल रिसीव करने के बाद भले ही हम पता लगाकर उस नंबर को ब्लॉक कर देते हैं लेकिन फिर भी हमारी दिनचर्या में इसकी वजह से खलल पड़ती है और कई बार तो बार-बार अनजान कॉल आने लगती है लेकिन इनके बारे में हम जान भी नहीं पाते। ऐसे में आप अननोन नंबर से आने वाले शख्स के बारे में पता लगाने के लिए कुछ कमाल के ट्रिक्स ट्राई करके उस इंसान की पूरी पहचान कर सकते हैं।

वैसे तो ज्यादातर लोग ट्रूकॉलर ऐप पर कॉल नंबर के बारे में सारी जानकारी पता लगा सकते हैं लेकिन कई बार इस ऐप पर भी डिटेल्स नहीं मिल पाती। ऐसे में आप फेसबुक और कुछ ऐप को डाउनलोड करके अनजान नंबर के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

How to find the phone number of someone on Facebook
What to do if someone hacks Facebook account?

इसके लिए आपको बिल्कुल भी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये बेहद आसान काम है। इसके लिए सबसे पहले फेसबुक ऐप पर कांटेक्ट फीचर में जाने के बाद आपको नंबर डालकर सर्च कर लेना है। जिस नंबर से आपको बार-बार कॉल आ रहा है अगर उस नंबर से जुड़ी कोई भी फेसबुक आईडी बनी होगी तो आपको फोटो सहित पूरी जानकारी यहां बड़ी आसानी से मिल जाएगी।

थर्ड पार्टी ऐप्स में ट्रूकॉलर के अलावा कॉल ब्लैकलिस्ट (Call blacklist) और हिया (Hiya) नाम के एप्लीकेशंस उपलब्ध है जिन्हें डाउनलोड करके आप अंजन कॉलर्स का नाम पता पहचान करके ब्लॉक लिस्ट में डाल सकते हैं। इन एप्स में एक्स्ट्रा फीचर्स मौजूद होते हैं, इनमें स्पैम, कॉल फिल्टरिंग और कॉलर आईडी जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

अगर आपको बार-बार किसी अनजान नंबर से कॉल आ रहा है तो ट्रूकॉलर ऐप की एक ट्रिक को जरूर ट्राई करें। पहले इस ऐप को डाउनलोड करें या पहले से आपके फोन में ये मौजूद है तो इस ऐप में थ्री डॉट की सेटिंग पर जाकर रिसेंट क़़ॉल्स पर जाएं फिर वहां आपको अनाउंस कॉल्स का फीचर नजर आएगा, जिसे आपको इनेबल करना है। अब जब भी आपको कॉल आएगी तो आपके फोन पर नाम और नंबर सुनाई देगा। ये ट्रिक केवल एंड्रॉयड पर ही नहीं बल्कि आईफोन पर भी काम करती है।

यह ट्रिक भी आपके काफी काम आ सकती है। इसके लिए आप सबसे पहले कॉल डिटेल्स में जाएं। फिर सप्लीमेंट्री सर्विस पर क्लिक करके कॉल वेटिंग ऑप्शन या डिफॉल्ट इनेबल ऑप्शन को डिसेबल कर दें। इसके बाद कॉल फॉरवर्डिंग ऑप्शन पर क्लिक करके वीडियो कॉल्स और वॉइस कॉल्स में से वॉइस कॉल्स के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको चार ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें फॉरवर्ड व्हेन बिजी के विकल्प पर क्लिक करके उस नंबर को डालें, जिस पर आपको कॉल फॉरवर्ड करनी है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको किसी ऐसे नंबर को डालना है, जो पहले से ही स्विच ऑफ बताता हो यानी जो नंबर हमेशा के लिए बंद हो चुका है उसको डाल सकते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...