घर में खाना बनाने के शौक को कमाई का साधन बना सकती हैं हाउस वूमेन, जानिए कैसे: Housewife Earning Ideas
Housewife Earning Ideas Credit: canva

घर में खाना बनाने के शौक को कमाई का साधन बना सकती हैं हाउस वूमेन

खाना बनाने के शौक को कमाई का साधन बनाया जा सकता है। आजकल बहुत सारे लोग हैं जो खाना बनाने में रुचि रखते हैं

Housewife Earning Ideas: खाना बनाने के शौक को कमाई का साधन बनाया जा सकता है। आजकल बहुत सारे लोग हैं जो खाना बनाने में रुचि रखते हैं और उनकी यह रुचि उन्हें कमाई का अवसर भी प्रदान कर सकती है।

आधुनिक जीवनशैली में बहुत सारे लोग हैं जो खाने की चीजें बाहर से मंगवाकर खाते हैं, इसलिए खाने का असली स्वाद नहीं जान पाते हैं। लेकिन जब हम घर पर खाना बनाते हैं, तो हम उसे अपने अनुसार तैयार कर सकते हैं जिससे खाने का स्वाद भी अच्छा होता है और इससे हमें खुशी भी मिलती है। आजकल ऐसे कई ऑनलाइन प्लेटफार्म हैं जो घर पर खाना बनाने वालों को अपने खाने बेचने का मौका देते हैं। इसके अलावा आप अपने खाने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं और उनको बेच कर पैसे कमा सकते हैं। इससे आप अपने खाना बनाने के शौक से अच्छा पैसा कमा पाएंगे।

अहम होती है शेफ की भूमिका

शेफ एक रेस्तराँ या होटल में खाना बनाने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति होते हैं। वे खाने के सामग्री को चुनते हैं, उन्हें तैयार करते हैं और उन्हें व्यवस्थित ढंग से पेश करते हैं। शेफ की भूमिका अहम होती है क्योंकि वे खाने के स्वाद, नुस्खे और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शेफों को अनुभव, ज्ञान, कौशल और नैतिकता की अधिकता होनी चाहिए। वे अनुकूलता और समझदारी से संभावित ग्राहकों के साथ संवाद करने में सक्षम होने चाहिए। शेफों की भूमिका सिर्फ रेस्तराँ या होटल में खाना बनाने से ही सीमित नहीं होती है। वे अन्य खाद्य सेवाओं जैसे बेकरी, केटरिंग व्यवसाय और अन्य खाद्य समूहों में भी अपनी भूमिका निभाते हैं।

ऐसे कमा सकते हैं पैसे

 Earning Ideas
can earn money like this

अगर आप स्वादिष्ट खाना बनाने का हुनर रखते हैं तो आप आसानी से शेफ भी बन सकते हैं। शेफ बनने के लिए आप अपनी 12वीं पूरी करने के बाद किसी भी अच्छे कॉलेजों से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। ये कोर्स आप अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको प्रोफेशनल शेफ बनने में इंटरेस्ट है तो उसके लिए आपको कैटरिंग में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने की जरूरत होगी।

इसके लिए आप कुछ गवर्नमेंट इंस्टीटूट्स में एडमिशन ले सकते हैं। लेकिन अगर आप कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना चाहते हैं तो आप किसी भी कॉलेज से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या फिर कोई सर्टिफिकेट कोर्स भी आसानी से कर सकते हैं। डिग्री पूरी होने के बाद आप शेफ बनने के लिए किसी होटल या रेस्टॉरेंट में कुछ साल काम करके इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। और धीरे धीरे इसी तरह एक्सपीरियंस लेकर एक बेहतरीन शेफ बन जाएंगे।

इस फील्ड में आपको शुरुआत में 15 से 20 हजार हर सैलरी मिलती है उसके बाद 2 से 4 साल के एक्सपीरियंस होने पर आपकी सैलरी 40 से 50 हजार हर महीने तक बढ़ सकती है। वहीं अगर आप एक हाउस वाइफ हैं तो आप अपना खाना बना क्र सोशल मीडिया पर पोस्ट कीजिये एक यूट्यूब चैनल बनाकर उसपे अपनी वीडियो डालिये। साथ ही आजकल के फूड ऑडरींग एप्लीकेशन पर अपने खाने की ऐड डालिये जिससे लोग आपको देखें आपके खाने को पहचाने और उसे आर्डर करें।

अच्छे शेफ में होनी चाहिए ये स्किल्स

शेफ के पास खाना बनाने के बारे में अच्छा ज्ञान होना चाहिए। खाना बनाने के तरीके, स्वाद, टेक्स्चर और उपयोग के बारे में अच्छी तरह से जानता होना चाहिए।

शेफ को उनकी क्रिएटिविटी का उपयोग करके खाने के लिए नए विकल्प और स्वाद बनाना चाहिए। वह भोजन में नये तरह के सामग्री का उपयोग करना और स्वाद में उन्नति लाने के लिए भी उनकी क्रिएटिविटी का उपयोग कर सकता है।

शेफ को खाने की तैयारी में संगठित रहना और समय पर सभी खाने की चीजें तैयार करने का कौशल होना बेहद जरूरी है।

शेफ को खाने में गुणवत्ता के स्तर का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का चयन करना चाहिए, साफ-सफाई और अन्य खाद्य संचार के नियमों का पालन करना चाहिए।

Leave a comment