सादी-सादी दीवारें, कहीं से पेंट निकला हुआ। तो कहीं लंबे वक्त से पेंटिंग नहीं हुई। बच्चों ने पेंसिल और पेन चला चला कर दीवारों का काम तमाम कर दिया। घर की दीवारों को देखकर लगता है जैसे कितनी पुरानी दीवारें हों अगर आपके घर की दीवारों का भी है यही हाल, तो ट्राई करें ये वॉल डेकोर के सुपर्ब आइडियाज़, जिन्हें अपनाकर आप दे सकते हैं अपने दीवारों को एक नया और खूबसूरत लुक।
 
 

अगर आपकी दीवारें हैं सफेद
अगर आपकी दीवारों का रंग सफेद है तो आप इसे कई तरह से सजा सकती हैं। जैसे रंग-बिरंगे कागज़ लें, उसे आप कई डिज़ाइन में कट करें। जैसे चिडिय़ों जैसी डिज़ाइन या कागज की रंग-बिरंगी नाव या फिर फूल वाले स्टाइल में चिपकाकर आप सफेद दीवारों को खूबसूरत बना सकती हैं।
 
टूटी दीवारों के लिए
टूटी या फिर सीलनवाली दीवारें आपके घर का पूरा लुक बिगाड़ देती हैं। ऐसे में आप उन दीवारों को खूबसूरत क्रॉकरी वाली प्लेट से सजाएं। प्लेट को आप कलर कर दें। और जिस जगह पर दीवार टूटी हो, उस पूरे एरिया को कलरफुल प्लेटों से सजा सकते हैं। साथ ही वहां आप डिफरेंट तरह की सीनरी भी लगा सकते हैं।
 
वॉलपेपर्स से करें मेकओवर
अगर आप एक ही कलर से बोर हो गई हैं तो कर दीजिए अपनी दीवारों का मेकओवर डिफरेंट वॉल पेपर्स के साथ। बाजार में कई तरह के वॉलपेपर्स आपको आसानी से मिल जाएंगे।
 
चुनें नेचुरल से लेकर वॉशेबल वॉलपेपर्स
आजकल मार्केट में ऐसे वॉलपेपर्स भी हैं जो नेचुरल थीम पर, अलग-अलग टेक्सचर डिजाइन के साथ उपलब्ध हैं। मैटेलिक वॉलपेपर भी आजकल ट्रेंड में हैं। इसका इफेक्ट लोगों को बेहद पसंद आता है।
 
बेडरूम की दीवारें बनाएं शानदार
बेडरूम एक ऐसी जगह जहां आप चैन से सोते हैं। यहां कि दीवारों के लिए आपके आइडियाज़ हों कुछ ऐसे जिससे आप अच्छा महसूस कर सकें। इसके लिए आप वॉलपेपर्स में नेचुरल थीम, हल्का शेड चुनें। इसमें आप पुरानी टोकरी को पेपर और कुछ सुंदर आर्टिफिशयल फूलों के साथ दीवारों पर चिपकाएं।
 
बेकार पेंसिल से सजाएं दीवार
अगर आपके घर में आपके बच्चे की ढेर सारी बेकार पेंसिले हैं तो आपका काम बन गया। उनका कलेक्शन बनाएं और उसे दीवारों पर डिज़ाइनर तरीके से चिपकाकर सजाएं। आप चाहें तो इसे शेड के अनुसार प्लेट्स में भी चिपका कर सजा सकते हैं।
 
बनाएं खूबसूरत क्राफ्ट
आप अक्सर अपने बच्चों के लिए तरह-तरह के क्राफ्ट्स डिजाइन करती होंगी, अब बारी है आपको अपने घर की दीवारों के लिए क्राफ्ट डिजाइन करने की। जो क्राफ्ट आपने अपने बच्चों के लिए तैयार किये हैं, वो क्राफ्ट इस्तेमाल के बाद दीवारों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 

 स्टिकर भी आएगा काम

आजकल स्टिकर्स का भी खूब चलन है। आप स्टीकर्स भी दीवारों पर लगा सकती हैं। मार्केट में थ्री डी स्टीकर्स आसानी से मिल जाएंगे। इन्हें आप दीवारों पर चिपका सकती हैं। ये देखने में खूबसूरत भी लगते हैं।
 
बच्चों के कमरे की दीवारों को बनाएं फंकी
बच्चों को रंगबिरंगे कमरे काफी लुभाते हैं, ऐसे में उनकी दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए कार्टून्स थीम के वॉलपेपर्स लगा सकती हैं या फिर उनकी दीवारों पर डिफरेंट स्टीकर्स लगाकर एक नया लुक पा सकती हैं।
 
फ्रेम से सजाएं दीवारें
आजकल दीवारों के लिए चिपके हुए फ्रेम आते हैं। आप चाहें तो चार पांच फ्रेम एक साथ दीवारों पर लगाएं या फिर छोटी छोटी, लंबी सीनरी लगा सकती हैं। आप वॉल क्लॉक्स से भी दीवारों को सजा सकती हैं। सिंपल क्लॉक को भी आप डेकोरेट कर सकती हैं।
 
सीलिंग का भी रखें ध्यान
दीवारों की खूबसूरती बिना सीलिंग के अधूरी है। सीलिंग्स पर भी आप कुछ हैंगिंग ट्राई करें। सीलिंग को अलग-अलग कलर कर सकते हैं। उस पर डिफरेंट तरह के क्राफ्ट चिपका सकते हैं। स्टार्स लगा सकते हैं। हाथ से वॉल हैंगिंग्स भी बना कर लगा सकती हैं।
 
टायर का करें इस्तेमाल
पुराने टायर को पेंट करें उसमें मिरर लगाएं या फिर उसमें कई आर्टिफिशियल फूल चिपकाकर फ्लॉवर पॉट की तरह बनाएं और उन्हें दीवारों पर लगाएं। यह डिफरेंट लुक देगा।
 
बॉक्स भी करेंगे गजब काम
पुराने बॉक्सेस शू, बॉक्सेज, गिफ्ट बॉक्सेस को अच्छी तरह कलर करें। फिर उसे रिबन या  क्राफ्ट से सजाएं। उसमें छोटी सी जगह बनाएं। इसमें आप चाभी स्टैंड वगैरह बना सकती हैं। ये दीवारों पर दिखने में अच्छी लगेंगे और काम भी आ जाएंगे।
 
इंसपिरेशनल थॉट्स भी लिखकर चिपकाएं
आजकल घर की दीवारों पर लिखे थॉट्स भी पसंद किये जाते हैं। इसके लिए आप चाहें तो किसी डिज़ाइनर कागज़ पर स्टाइल में थॉट लिखें और उसे चिपकाएं। ये देखने में भी अच्छे लगेंगे और आपको मोटीवेट भी करेंगे।
 
पोल्का डॉट्स भी बना सकती हैं
जी हां डिफरेंट कलर के कागज लें, उसे गोल गोल काटें। इन्हें दीवारों पर चिपकाएं। ध्यान रहे कि इसे ऐसे चिपकाएं कि ये ना ही भरा भरा लगे ना ही बहुत खाली। आप चाहें तो आप इसे एक ही कलर में रख सकती हैं।
 
 ये भी पढें-
 
 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।