क्राफ्ट प्रो टोस्ट 900-वॉट पॉप-अप टोस्टर में 2 ब्रेड स्लाइसेस को एकसाथ सेंका जा सकता है। आप इसकी ऑटोमेटिक सेटिंग में ब्रेड रखकर अपना काम कर सकते हैं और ब्रेड खुद ही सिंकता रहेगा एवं सिंकने के बाद खुद बाहर आ जाएगा। इसका लिफ्ट सिस्टम ऊंचा होने के कारण आप छोटी से छोटी ब्रेड को भी आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। ब्रेड स्लाइस को सेंटर करने एवं मोटे ब्रेड के लिए चैड़े स्लाॅट होने के चलते इस टोस्टर का प्रयोग बहुत ही आसान है। इसकी क्रम्ब ट्रे को बाहर निकाला जा सकता है, जिससे आप इसमें जमा हुए अवशेष को भी आसानी से साफ कर सकते हैं।

इस अप्लायंस के विभिन्न फंक्शंस में टोस्टिंग, रिहीटिंग, ब्राउनिंग एवं डिफ्रॉस्टिंग शामिल है। टोस्ट को आप आपकी पसंद के अनुसार अलग-अलग स्तर तक ब्राउन कर सकते हैं। इसमें 6 लेवल्स का ब्राउनिंग कंट्रोल लगा है, जो आपको परिवार में हर किसी की पसंद के अनुरूप अलग अलग स्तर तक ब्रेड सेंककर परोसने में समर्थ बनाता है।

मुख्य विशेषताएं

ऑटोमेटिक पॉप-अप टोस्टर

शॉकप्रूफ

ब्राउनिंग कंट्रोल के 6 लेवल्स

मात्र 1690 रूपये में उपलब्ध

प्रभावशाली कार्य के लिए मात्र 900 वॉट बिजली की खपत

टोस्टिंग, रिहीटिंग, ब्राउनिंग एवं डिफ्रॉस्टिंग

विशेष कूल टच तकनीक

क्लासिक व्हाइट कलर में उपलब्ध

2 साल की वारंटी

इसमें विशेष कूल-टच तकनीक अप्लायंस की बाॅडी को बाहर से ठंडा रखती है। इस अप्लायंस में कॉर्ड स्टोरेज की क्षमता भी है, जिससे इसे पैक करना आसान है और यह काफी कम जगह घेरता है। क्लासिक व्हाइट कलर में उपलब्ध यह पॉप-अप टोस्टर अधिकतम 900 वॉट बिजली की खपत करता है। इस अप्लायंस की पेशकश दो साल की वारंटी की साथ की गई है एवं यह भारत में अग्रणी रीटेल स्टोर्स एवं ईकॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध है। इसकी कीमत महज 1690 रुपये है।