90 के दशक में हमे कई बेहतरीन मूवी देने वाले शक्ति कपूर ने अपने समय में बहुत राज किया जिसके बाद अब उनकी लाड़ली बेटी अभी के दौर में सिनेमा जगत में बेहतरीन काम कर रही है। जी हां हम बात कर रहे है श्रद्धा कपूर की जिन्होंने बहुत कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। आपको बता दें कि, श्रद्धा आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों और हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। वहीं श्रद्धा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है और उनकी सबसे ख़ास बात यह है कि वो आज तक कभी भी किसी विवाद का हिस्सा नहीं बनी।
वहीं आज हम आपको श्रद्धा कपूर के घर के बारे में बताने जा रहे है। साथ ही आपको एक और बात बता दें कि, श्रद्धा बाकि स्टार्स की तरह अलग किसी घर में नहीं रहती है बल्कि वो अपने पूरे परिवार के साथ एक ही घर में रहती है। श्रद्धा के साथ उनके पिता, उनकी माता और उनका भाई रहता है। इन सब के अलावा उनके घर में एक छोटा सा पेट भी है जिसे वो बहुत प्यार करती है और अक्सर उसके साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज अपलोड करती रहती है। साथ ही श्रद्धा का घर बेहद आलीशान है। तो चलिए देखते है श्रद्धा के घर की इनसाइड फोटोज:
समुद्र का खूबसूरत नजारा
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर ने मुंबई में समंदर किनारे एक बेहद खूबसूरत घर बनवाया है। उनका घर मुंबई के बेहद पॉश इलाके में हैं। वहीं श्रद्धा आए दिन अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि, श्रद्धा की बिल्डिंग में ही उनकी मासी पद्मिनी कोल्हापुरे भी रहती हैं। वहीं श्रद्धा के घर की बालकनी से समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा दिखता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इस व्यू के साथ कुछ पोस्ट शेयर की है। यहाँ से शाम को समुद्र का नजारा देखकर काफी शांति मिलती है।
पौधों से है बेहद प्यार
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एक पेट लवर के साथ-साथ नेचर लवर भी है। वहीं उन्होंने अपने घर में एक स्पेस पौधों के लिए भी बना रहा है जहां उन्होंने छोटे-छोटे कई पौधे उगा रखे है और वो उनका खुद ही ध्यान रखती है। उन्हें पौधों से बेहद लगाव है और वो जब भी फ्री रहती है तो वो उनका ध्यान रखती है। आप देख सकते है की श्रद्धा ने एक छोटी स्पेस में ही बहुत अच्छे से पौधो को सजा कर रखा है।
काफी प्यारा है घर का इंटीरियर
View this post on Instagram
वहीं अब श्रद्धा के घर के इंटीरियर के बारे में बात करें तो वो भी बेहद आलीशान है। उनके घर का हर कोना काफी सुन्दर और आलिशान है। उनका घर हमेशा ही साफ़-सुथरा रहता है। वहीं श्रद्धा के घर के हॉल बड़ा सोफा रखा हुआ है और उसके बाजू में ही एक बड़ा सा पियानो भी रखा हुआ है।
फोटो फ्रेम्स की है शौकीन

श्रद्धा कपूर के घर के कई कोनों में फोटो फ्रेम्स है। उन्होंगे कई यादों को इन फ्रेम्स में सजा कर रहा है उन्होंने शक्ति कपूर के दशक को भी इसमें कैद किया हुआ है। इन फ्रेम्स में उनके घर के हर सदस्य की फोटोज है और कई यादों को इन फ्रेम्स में संजो कर रखा गया है। आप ऐसा भी कह सकते है कि उन्हें फोटोज का और फोटो फ्रेम का बहुत शौक है और उनके घर के कई कोनों में फ्रेम्स सजे हुए है। जो की उनके घर का सबसे खूबसूरत पार्ट है।
घर में है छोटा सा बार
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर के घर में एक छोटा सा बार भी है जहां वो अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय भी बिताती है। उनके इस छोटे से बार में काफी महंगी महंगी बियर रखी हुई है। वो अपने घरवालों के साथ काफी ओपन माइंडेड है और अपने घरवालों से वो हर बात शेयर करती है। वहीं, आपको बता दें कि, श्रद्धा ने कहा था कि उनके घर का बिजली का बिल 80 हजार आता है और वो अपने घर का बिजली का बिल पापा के साथ शेयर करती हैं।
मंदिर है घर की शोभा
View this post on Instagram
गौरतलब है कि, हर घर में मंदिर सबसे पवित्र और शांति वाला स्थान माना जाता है। वहीं श्रद्धा के घर में भी एक छोटा सा मंदिर है जिसमें उन्होंने गणपति बाप्पा को विराजमान किया है।
Celebrity Fashion - विद्या बालन के डिफरेंट स्टाइल, अपने आउटफिट्स से जीता सबका दिल