Plant Container Designs: हरियाली से ही घर खूबसूरत दिखता है। बाजार में कई तरह के पॉट्स मिलने लगे हैं, जो आपके बगीचे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
सेरेमिक पॉट्स

यह पॉट कई डिजाइन और रंगों में मिलता है, जो आपके बगीचे में सेंटर पॉइंट बनाने में मददगार है। इससे आपका बगीचा सुंदर दिखने के साथ क्रिएटिव भी दिखेगा।
रेसिन पॉट्स

यह रेसिन पॉट चिड़िया डिजाइन वाला है, जो आपके बगीचे को खूबसूरत बना देगा। अच्छी बात तो यह है कि इस पर जंग नहीं लगता और इसे आप घर के अंदर भी रख सकती हैं।
मेटल पॉट्स

मेटल पॉट्स प्लेन और प्रिंटेड डिजाइन में भी आते हैं। इसमें पानी निकासी के लिए छेद भी बना हुआ है। गिफ्ट करने के लिए भी यह परफेक्ट है।
हैंगिंग पॉट्स

हैंगिंग पॉट्स कई मटीरियल और आकार में मिलते हैं। यह उन पौधों के लिए बढ़िया है, जो ऊपर की ओर उगते हैं।
कॉन्क्रीट पॉट्स

कॉन्क्रीट पॉट्स में अपसाइलकल्ड नैचुरल स्टोन्स लगाए जाते हैं, जिससे इसका लुक बढ़ जाता है। ये आपके घर को मॉडर्न टच देते हैं।
कोको पॉट्स
कोको पॉट्स को कॉइर फाइबर और नैचुरल रबर से बनाया जाता है। इसकी वजह से यह बहुत फ्लेक्सिबल और मजबूत होता है।
फाइबर ग्लास पॉट्स

ऑफिस डेस्क पर रखने के लिए यह पॉट बहुत सुंदर है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत है, जिसे घर या ऑफिस कहीं भी रखा जा सकता है।
