No Touch Gadget
No Touch Gadget For Home

No Touch Gadgets: आज हम 21वीं सदी में हैं, इस सदी में टेक्नॉलोजी ने हमारी जिंदगी को बेहद आसान बना दिया है। हम हर तरह की सुविधाएं अपब बड़ी ही आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। बाज पानी की हो या बिजली और परिवहन की। लेकिन फोन से लेकर कम्प्यूटर और टेलीविजन जैसे गैजेट्स हमारी आम जिन्दगी का हिस्सा सा बन गये हैं। समय बदल रहा है, साथ ही टेक्नॉलोजी का नजरिया भी अब बदल रहा है। जहां पहले चीजें हमें साधारण सी लगती थीं, वहीं अब नो टच गैजेट्स ने लोगों की जिन्दगी को और भी आसान कर दिया है। नो टच टेक्नॉलोजी की बात करें तो अब भारतीय बाजार में भी आपको इनकी भरमार मिलेगी। घर में इस्तेमाल किये जाने वाले ऐसे कई गैजेट्स आपको बाजार में मिल जाएंगे जिनका इस्तेमाल आप अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर करना चाहते हैं इस खास लेख के जरिये हम आपको बताएंगे कि घर के लिए ऐसे कौन से ‘नो-टच’ गैजेट्स हैं जिनमें आपको तुरंत निवेश करना चाहिए।

हैंड्स-फ्री डिस्पेंसर–

No Touch Gadget
Hands-free dispenser

टैब को करें अपग्रेड–

बाथरूम से लेकर किचन तक में पानी के टैब तो आपके घर में भी होंगे ही। जो बार बार हर किसी के सम्पर्क में भी आते हैं। शोध के मुताबिक आपको बता दें कि एक टॉयलेट शीट से भी ज्यादा कीटाणु एक टैब में होते हैं। जिनसे बीमारियां फैलने का भी खतरा काफी ज्यादा होता है। अब समय आ चुका है कि आप अपने घर के सभी टैब को बदल दें। आप नो टच टैब यानि के सेंसर नल अपने घर में लगवाएं। सेंसर नल घर की शोभा भी बढाते हैं, और बीमारियों को फैलने से भी रोकते हैं। इससे आपको सबसे बड़ा फायदा ये भी होगा कि पानी बर्बाद नहीं होगा। जितनी जरूरत होगी सिर्फ उतने ही पानी का इस्तेमाल आप कर सकेंगे।

सेंसर वाले डस्टबीन

घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल डस्टबीन का ही किया जाता है। लगभग हर किसी के घर के ज्यादातर हिस्सों में डस्टबीन होते हैं। जिनमें कचरा फेंकने के लिए उसे बार बार या तो हाथ से खोलना पड़ता है या फिर पैरों से। बार बार डस्टबीन को छूने से बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप अपने घर में सेंसर वाले डस्टबीन रखेंगे तो आपका आधे से ज्यादा काम आसान हो जाएगा। इससे आपको बीमारियां नहीं होगी, और आपके लिए काफी सुविधाजनक और साफ़ रहेगा।

आज के समय में टेक्नॉलोजी काफी बदल गयी है। नो टच टेक्नॉलोजी की बात करें तो ये टेक्नॉलोजी आपके घर के लिए काफी फायदेमंद रहेंगी। आप सेंसर से चलने वाली कई तरह की डिवाइस को अपने घर में रख सकते हैं। ये डिवाइस आपका काम तो आसान बनाएंगी ही साथ में आपके घर की शोभा भी बढ़ेगी। बात हेल्थ की करें तो ऐसे में संक्रमण फैलने का भी कोई चांस नहीं होता। तो फिर आपको इन्तजार किस बात का, आज ही नो टच टेक्नॉलोजी को अपने गहर में लगवाएं।

यह भी पढ़ें-

क्या आप का बच्चा पूरी नींद नहीं सोता। जानिए साइड इफेक्ट

कहीं आप लो कॉन्फिडेंट तो फील नहीं करती