जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों की प्रेम कहानी तो जग जाहिर है और इनके प्यार का अंदाजा आपको दोनों की शादी के बाद की मूवी “तेरे नाल लव हो गया” में ही देखने को मिल गया। आपको बता दें कि, जेनेलिया और रितेश की शादी के बाद ही 2012 में यह मूवी रिलीज़ हुई थी। इस मूवी में भी दोनों की जोड़ी को बहुत सराहा गया था और आज पूरा देश दोनों की जोड़ी का दीवाना है। आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर भी दोनों की जोड़ी की काफी चर्चाएं होती है। सभी इन्हे बेस्ट कपल मानते है।

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

आपको बता दें कि, जेनेलिया और रितेश दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी फोटोज वीडियोस शेयर करते रहते है। जिन्हे उनके फैन्स बहुत प्यार देते है दोनों की इंस्टाग्राम रील्स भी काफी वायरल होती है। वहीं इनके प्यार की दास्तान तो जग जाहिर है ही लेकिन आज हम आपको इनके आलिशान आशियाने के बारे में बताने जा रहे है। जी हां आज हम आपको अपने बेस्ट कपल के घर के बारे में बताएँगे। सबसे पहले तो आपको हम यह बता दें कि, इनका घर मुंबई के जुहू में है। जो की मुंबई की प्राइम लोकेशन में से एक है।

 

एंट्रेंस

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

किसी के भी घर का एंट्री गेट शानदार हो तो हम अंदाजा लगा सकते है कि पूरा घर वाकई कमाल का होगा। वहीं जेलेनिया-रितेश के घर के दरवाजे की बात की जाए तो इनके घर का दरवाजा बिलकुल क्लासी लुक देता है। ऐसा लगता है कि हम किसी घर में नहीं बल्कि किसी महल में जा रहे है। सफेद रंग का लकड़ी का दरवाजा गजब का दिखता है। मेन गेट सफेद रंग का है और उसपर  खूबसूरत नक्काशी की गई है।  

 

सीढ़िया

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

एंट्रेंस तो आपने देख लिया अब बात करते है घर के अंदर के नजारे की। तो जेनेलिया और रितेश के घर के अंदर एंटर करते ही आपको यह सीढिया दिखेंगी जिससे ऊपर का रास्ता जाता है। यह सीढ़िया आपको बिलकुल फिल्मों और टीवी सीरियल्स की याद दिलाएगा। घर के लिविंग स्पेस में बनी सीढ़ियों के ऊपर रितेश के पिता विलासराव देशमुख की बड़ी तस्वीर लगी हुई है। वहीं रितेश और जेनेलिया के घर में फर्नीचर्स को सफेद रंग दिया गया है। ये जेनेलिया का लिविंग एरिया है। जहां व्हाइट कलर के बड़े बड़े सोफे रखे हुए है।

 

बालकनी

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

जेनेलिया और रितेश की बालकनी का लुक बाकी सेलिब्रिटीज की बालकनी के लुक से अलग है। जहां ज्यादातर लोग अपनी बालकनी में प्लांटेशन करते है वहीं रितेश और जेनेलिया ने अपनी बालकनी में जिम बना रखा है। दोनों सुबह उठ कर यहाँ वर्कआउट करते है और ताजी हवा का आनंद लेते है। उनकी बालकनी में गिम के सारे इक्विपमेंट्स है जैसे: डंबल्स, ट्रेडमिल और बाकि हर चीज। गौरतलब है कि, फिल्म इंडस्ट्री में होनी की वजह से दोनों को फिट रहना काफी जरुरी है। इसीलिए उन्होंने अपने घर में ही गिम बना कर रखा है। 

 

मंदिर

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

अब बात आती है मंदिर की तो जेनेलिया और रितेश के घर में एक बहुत प्यारा मंदिर बना हुआ है। जहां दोनों नियमित रूप से भगवान की पूजा करते है। आपको बता दें कि, उनके घर में मंदिर में एक नहीं बल्कि कई भगवान विराजित है। इससे यह प्रतीत होता है कि दोनों कितने धार्मिक है। जैसा की हम जानते है कि, जेनेलिया और रितेश दोनों ही अलग धर्म से बिलोंग करते है और यही वजह है कि दोनों हर धर्म को मानते है।

 

फेस्टिवल सेलिब्रेशन

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

इस फोटो को देखकर आप यह तो समझ ही गए होंगे कि, यह पूरी तैयारी क्रिसमस की है। उनके घर में हर त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस फोटो में आप देख सकते है कि, किसमस ट्री के सामने उनके बेटे राहिल खड़े है और उनके साथ उनका डॉग भी खड़ा है। इससे पता चलता है कि दोनों पेट लवर भी है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे सेलिब्रिटी हाउस के ऊपर बनाये आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com