परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की फेमस और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। परिणीति चोपड़ा हमेशा अपनी एक्टिंग और कमाल के जज्बे को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। परिणीति ने अपनी मेहनत और लगन से आज यह मुकाम हासिल किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। असल जिंदगी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग उन्हें फॉलो करते है।

 

परिणीति अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती है। परिणीति अक्सर अपनी स्किन, फिट बॉडी को लेकर चर्चाओं में शुमार रहती है। लेकिन इस बार परिणीति अपने मेहनत के घर को लेकर सुर्खियों में बनी है। अगर आप भी परिणीति का आलीशान घर देखने के लिए बहुत उत्सुक है तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपको  परिणीति चोपड़ा के घर की इनसाइड फोटोज दिखाएंगे, जिसे देख कर आप भी इंस्पिरेशन ले सकते है। आपको बता दें कि, परिणीति को नेचर से बहुत प्यार है इसीलिए उन्होंने अपने घर में भी नेचर को बहुत स्पेस दी है। चलिए देखते है उनके घर की इनसाइड फोटोज:

 

बालकनी

सबसे पहले हम शुरुआत करेंगे परिणीति के घर की बालकनी की। परिणीति के घर की बालकनियां काफी बड़ी बनाई गई है। यहां से सूरज को उदय होते और अस्त होते हुए देखा जा सकता है। परिणीति की बालकनी से समुद्र का बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। चोपड़ा का घर साधारण और सुरुचिपूर्ण है। परिणीति ने बालकनी की स्पेस का पूरा इस्तेमाल किया है जो की बहुत सुन्दर है। आप देख सकते है उन्होंने अपनी बालकनी में सोफे, लैंप टेबल सब लगा रहा था। यहां पर वो अपने फ्रेंडस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करती है।

 

नेचर से है प्यार

 

परिणीति का कहना है कि उन्होंने अपने घर में अंदर और बाहर दोनों जगह बहुत सारे पौधे लगा रखे है। क्योंकि वो उन्हें काफी पसंद है। परिणीति का ये घर बहुत सिंपल और क्लासिक लुक वाला है। जिसमें धूप और हवा के लिए कई खिड़कियों का इस्तेमाल किया गया है। अभिनेत्री ने अपने घर में कई तरह के पौधे उंगा रखे है जो की उनके घर को अट्रैक्टिव लुक देता है। पेड़-पौधे से घर की रंगत ओर उभर जाती है आप भी परिणीति के इस आईडिया को अपने में अपना सकते है।

 

लिविंग रूम

परिणीति ने अपने इस घर के उसने अपने लिविंग रूम को ब्लैक एंड व्हाइट लुक दिया है। हल्के रंग की दीवारें, कुछ सेलेक्टिव शो पीस और हल्के रंग के पदों से उन्होंने अपने घर को दिया है एक सटल लुक। लिविंग रूम स्पेशियस है ताकि लाइट एक्सरसाइज भी वहां हो सके। एक अभिनेत्री होने की वजह से परिणीति को फिट रहना काफी जरुरी है। गौरतलब है कि, जब परिणीति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था उस समय से लेकर अभी तक में उन्होंने अपने अंदर काफी चंजिस लाए है।

 

बेडरूम से बाहर का नजारा

परिणीति के शौक उनकी बालकनी से साफ़-साफ़ जाहिर होती है। परिणीति ने अलग अलग पौधे सिरेमिक फ्लावर पॉट से बालकनी के लुक को और खूबसूरत बनाया है। ग्लास की दीवारों से भी बाहर ढलते हुए सनसेट का नज़ारा मिलता है और कहना गलत नहीं होगा कि यह पूरी लोकेशन योग और मेडिटेशन के लिए तो एकदम जबरदस्त है।

 

हॉल

परिणीति के हॉल में एक्सपेंसिव कार्पेट, कंफर्टेबल सीटिंग अरेंजमेंट, इंडोर प्लांट्स और वुडेन फ्लोरिंग  काफी सुन्दर लग रहा है। परिणीति के घर को आर्टिस्टिक और क्लासिक लुक दिया गया है। वैसे आपको बता दें कि  इस घर को जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर ऋचा बहल ने डिज़ाइन किया है। ऋचा का काम तारीफे काबिल है।  परिणीति ने भले ही अंबाला में अपना बचपन बिताया हो लेकिन अब वो मुंबई में एक बहुत ही अलीशान घर में रहती है।

 

पहली नजर में आया था पसंद

परिणीति चोपड़ा ने बताया कि, “मैं बहुत समय से अपने लिए एक बड़े, वॉर्म और घरेलू जगह की तलाश कर रही थी। मैं अपने काम में बहुत बिजी थी इसलिए फिल्मों और विज्ञापन की शूटिंग के बीच घर ढूंढ़ना मेरे लिए मुमकिन नहीं था।” एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कई घरों को खंगालने और देखने के बाद उन्हें यह घर मिला है और इसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं। परिणीति ने उत्साह से मुस्कराते हुए कहा कि यह घर उन्हें पहली नजर में पसंद आ गया था। यह 12 वीं मंजिल पर तीन-बेडरूम अपार्टमेंट हैं।

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे सेलिब्रिटी हाउस के ऊपर बनाये आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com