Home Interior Trends
Home Interior Trends

10 Home Interior Trends: घर सिर्फ ईंट और सीमेंट से बनी कोई चारदीवारी नहीं, बल्कि वो जगह होती है जहाँ आपका हर पल, हर मूड, हर याद बस जाती है। सुबह की चाय की ख़ामोशी से लेकर शाम की दोस्तों वाली गपशप तक, घर हर पल का गवाह होता है। और जब ये घर आपकी लाइफस्टाइल, सोच और पर्सनैलिटी को भी रिफ्लेक्ट करने लगेतो वो सिर्फ एक जगह नहीं रहता, वो “आपकी दुनिया” बन जाता है।

आजकल जब हर कोई अपने घर को इंस्टा-पर्फेक्ट, वाइब-फ्रेंडली और कम्फर्टेबल बनाना चाहता है, तो इंटीरियर डिज़ाइन सिर्फ डेकोरेशन का नाम नहीं रह गया है। ये एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। अगर आप भी अपने घर को एक फ्रेश, ट्रेंडी और स्टाइलिश टच देना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए परफेक्ट है। यहां हम लाए हैं 10 ऐसे होम इंटीरियर ट्रेंड्स जो न सिर्फ देखने में खूबसूरत हैं, बल्कि आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को और भी सहज और सुंदर बना सकते हैं। इनमें से कुछ ट्रेंड्स क्लासी हैं, कुछ क्रिएटिव, कुछ किफायती और कुछ ऐसे जो सीधे आपके दिल को छू जाएँगे।

तो चाहे आप एक नया घर सजा रही हों, या बस अपने पुराने स्पेस को थोड़ा “नया” बनाना चाहती हों, इन ट्रेंड्स से आइडिया लीजिए और अपने घर को दीजिए एक ऐसी पहचान जो सिर्फ आपकी हो। चलिए, अब घर को बनाते हैं आपका फेवरेट हैंगआउट स्पॉट स्टाइलिश, सॉलिड और सुपर-कम्फी!

Home Interior Trends
home interior Idea

अब घरों में हरियाली सिर्फ बालकनी तक सीमित नहीं। इनडोर प्लांट्स, नैचुरल रोशनी और वुडलुक डेकोर घर को एक सुकूनभरा स्पेस बनाते हैं।

पुराने लकड़ी के फर्नीचर को मॉडर्न एक्सेसरीज़ के साथ मिक्स करना अब नया स्टाइल स्टेटमेंट है। दादी की अलमारी और इंस्टा-वर्थी वॉल आर्ट परफेक्ट कॉम्बो!

home decor
home decor

अब दीवारों पर ब्राइट नहीं, बल्कि मिट्टी जैसे रंग छा रहे हैं। टेराकोटा, सेज ग्रीन, बेज ये रंग घर को शांत और स्टाइलिश बनाते हैं।

अब फर्नीचर सिर्फ दिखने भर का नहीं, बल्कि मल्टी-यूज़ होना चाहिए। जैसे सोफा-बेड, स्टोरेज वाला कॉफी टेबल, या फोल्डिंग डाइनिंग सेट।

लाइट्स अब सिर्फ ज़रूरत के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल एलिमेंट बन गई हैं। हैंगिंग लैंप्स, फर्श पर बड़े लैम्प्स, और वॉर्म लाइट्स से मूड सेट कीजिए।

बोरिंग दीवारें गईं! अब हर कमरे में एक ऐसी होती है जिसमें बोल्ड वॉलपेपर या टेक्सचर होता है। फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या मेटालिक जो आपको सूट करे!

Kitchen wall
Kitchen wall

किचन अब सिर्फ सफेद या ब्राउन नहीं। अब ब्लैक, ग्रीन या नेवी ब्लू कैबिनेट्स ट्रेंड में हैं। साथ में गोल्डन या कॉपर हैंडल्स –क्लासी!

फोटो फ्रेम्स, आर्ट प्रिंट्स या मोटिवेशनल कोट्स, दीवारें अब आपकी कहानी बताती हैं। गैलरी वॉल बनाइए और उसमें अपने मूड के हिसाब से चीजें जोड़िए।

अब स्ट्रेट लाइन वाला फर्नीचर थोड़ा पीछे हो गया है। राउंड सोफे, ओवल टेबल्स और आर्च मिरर अब घर को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं।

सबसे ज़रूरी ट्रेंड है आपकी पर्सनैलिटी का झलकना। चाहे वो आपके ट्रैवल से लाई कोई चीज़ हो, हैंडमेड कैंडल्स या कोई DIY डेकोर अपने घर में “आप” को शामिल कीजिए।

ट्रेंड्स फॉलो करना अच्छी बात है, लेकिन अपने कम्फर्ट और बजट का ध्यान रखते हुए। घर सिर्फ दिखने के लिए नहीं, जीने के लिए होता है। तो सजाइए अपने अंदाज़ में क्योंकि आपका घर, आपकी पहचान है!

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...