भारतीय घरों में नारियल का खूब इस्तेमाल होता है। जहां कच्चे नारियल का पानी पीने और उसकी मलाई खाने का आनंद लेते हैं, तो पूजा के लिए सख्त खोल वाले नारियल को चढ़ाया जाता है। नारियल की चटनी भी बनाई जाती है और इसके सूखने के बाद पाउडर भी बना लेते हैं। अब तक आपने केवल इन चीजों के लिए ही नारियल का इस्तेमाल किया है तो यह भी जान लें कि नारियल को इस्तेमाल करने के बाद इसकी खोल को गमले के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप अपने गार्डन में कोकोटन शेल यानी नारियल की खोल के सुंदर और आकर्षक गमले बना सकते हैं। यही नहीं इनसे आप बर्ड फीडर भी अपने गार्डन के लिए तैयार कर सकते हैं। नारियल की खोल का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे गार्डन कुछ हटकर भी लगेगा।

khol se banaen sundar gamale

नारियल की खोल के गमले बनाने के लिए नारियल की खोल को खाली करना होगा, लेकिन यहां इस बात का ख्याल रखना होगा कि नारियल की खोल टूटे नहीं। इसके लिए पहले उसका पानी निकालिए। इसके बाद बीच में से उसे किसी तेज चाकू या आरी की मदद से काट लीजिए।

अब जैसे ही नारियल दो टुकड़ों में कट जाएगा, तो सबसे पहले उसके अंदर के कच्चे नारियल को किसी चम्मच या चाकू की मदद से निकालिए। इसे अच्छे से साफ कर लीजिए। प्लांटर यानी गमले के रूप में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे जमीन पर रख सकते हैं या हैंगिंग प्लांटर बना सकते हैं। इसे बाहर से पेंट कर और आकर्षक भी बना सकते हैं। अगर हैंगिंग प्लांटर बनाने की इच्छा हो, तो तीन रस्सी के टुकड़े लेकर तीनों में एक सिरे से गांठ बनाएं। नारियल की खोल को तीन रस्सियों के बीच रखें और इन्हें गार्डन या बालकनी में लटका दीजिए। इसे लटकाने की बजाय किसी स्टैंड पर रख दीजिए और कोई छोटा पौधा इसमें लगा लीजिये।

khol se banaen sundar gamale

जड़ को सड़ने से रोकने के लिए गुदेदार पौधे को चुन सकते हैं, जिसमें बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। जब आप अपने पौधों को चुनते हैं, तो छोटी जड़ों वाले चुनें। अगर ऐसे पौधे हैं जिसमें नियमित रूप से पानी देने की जरूरत हो तो रिसाव से बचने के लिए उन नारियल की आंखों को ढंकना न भूलें और उनके लिए एक ड्रेनेज सिस्टम बनाएं। तल पर छोटे पत्थरों की एक परत इसके लिए एक शानदार सॉल्यूशन है। मिट्टी का इस्तेमाल इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पौधे कौन से हैं। ज्यादातर मामलों में नियमित रूप से पॉटिंग मिट्टी को चाहिए।

नारियल की खोल से बर्ड फीडर भी बना सकते हैं। इसके लिए दो नारियल की खोल का इस्तेमाल करें।

khol se banaen sundar gamale

इनमें तीन-तीन छेद करें। दोनों खोलों को रस्सियों की मदद से एक दूसरे के साथ बांध दें। जो खोल ऊपर रहेगी उसमें एक और छेद कर दें। रस्सी इस छेद में डालें और गांठ लगाकर गार्डन में लटकाएं। नीचे जो खोल है, उसमें पक्षियों के लिए दानें भर दें। यही नहीं अपने गार्डन में नारियल की खोल को मोमबत्ती के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

 बिना मेकअप के भी दिख सकती हैं खूबसूरत, अपनाइए ये 5 तरीके

बची हुई दाल से बनाएं ये 5 टेस्टी स्नैक्स