Diwali DIY
Diwali DIY

दिवाली पर घर को सजाने की तैयारी सभी करते हैं। आप भी कर रही होंगी। पर डेकोरेटिव आइटम्‍स कहां से लाएंगी? बाजार से महंगे आइटम खरीदेंगी या खुद बना लेंगी। खुद बनाना थोड़ा मेहनत का काम लग सकता है। लेकिन इसके बाद भी हम आपको डेकोरेटिव आइटम्‍स खुद बनाने की सलाह देंगे।

इस काम में पैसे भी बहुत कम लगेंगे और खुद कुछ क्रिएटिव करने की संतुष्टि भी आपको मिल जाएगी। चलिेए जानते हैं इन डेकोरेटिव आइटम को बनाने के लिए क्या क्या समान चाहिए-

पुरानी चूड़ियों वाली लैंप-

decorative item

डेकोरेटिव आइटम के लिए आपको अपनी पुरानी चूड़ियां निकालनी होंगी। ये चूड़ियां किसी काम की नहीं हैं, तो इन्हें डेकोरेटिव आइटम्‍स में से एक के लिए चुन लीजिए। इससे आप सुंदर लैंप बना सकती हैं।

-कम से कम 12 चूड़ियां ले लीजिए।

-इन चूड़ियों को एक के ऊपर एक रख कर चिपका दीजिए।

-अब इसे कुछ देर सूखने दीजिए।

-अब इसको रख कर इसके बीच में दिया जला दें, चूड़ियों के रंगीन कांच के बीच से दिये की रोशनी गजब लुक देगी। इसे साइड टेबल पर या मंदिर के किनारे रखा जा सकता है। बालकनी पर भी इसे रखना अच्छा लगेगा।

धांगों वाला लैंप-

decorative item

आप भी सोच रही होंगी कि धांगों वाला लैंप क्या होता है? ये कैसे बनेगा? मगर ये काम इतना भी कठिन नहीं है। इसके लिए आपके पास मोटा धागा होना चाहिए। अब एक गुब्बारा फुलाइए और इसके चारों ओर मोटा धागा लपेटें और साथ में ग्लू लगाते जाएं। अपने हिसाब से जितना और जैसे चाहें लपेटें। इतना तो लेपेटें ही कि धागों को सपोर्ट मिल जाए।

इसको थोड़ा सूखने दीजिए। अब इस गुब्बारे को फोड़ दीजिए। ये तैयार है आपका लैंप। अब हैंगिंग बल्ब होल्डर पर इसे फसा दीजिए। लीजिए तैयार है आपका डेकोरेटिव आइटम धांगों वाला लैंप।

सुंदर-सुंदर हों जाएंगे कांच के जार-

decorative item

आपके घर में पुराने कांच के जार तो होंगे ही। इन जार को गरम पानी में डाल कर इनके लेबल निकाल लें। अब इस पर मेहंदी पैटर्न की डिजाइन बना लें। हां, जार पर पेन पेंसिल नहीं चलेंगे। लेकिन आप ये डिजाइन पेपर पर बनाएं और इसे जार के अंदर बिल्कुल सटा कर रख दें।

अब पफ कलर्स जो सूखने के बाद थोड़े उभर आते हैं, उनसे इन डिजाइन के ऊपर-ऊपर डिजाइन बना दें। डेकोरेटिव आइटम तैयार है।

पुरानी क्रेट से बनेगा गमला स्टैंड-

decorative item

अगर आपके घर पर या पुराने समान की दुकान पर फ्रूट क्रेट मिल जाएं तो इनसे भी आप सजावट का सामान यानि डेकोरेटिव आइटम बना सकती हैं। अगर ये क्रेट लकड़ी की है, तो इसको एक के ऊपर एक रख दीजिए। साफ करके रखेंगी तो ये ऐसे भी अच्छी लगेगी। लेकिन ये प्लास्टिक की है तो इसके ऊपर वूडेन प्रिंट की प्लास्टिक शीट अच्छे से लगा दीजिए।

इसको इन शीट से पूरी तरह कवर करना होगा। ताकि प्लास्टिक कहीं से भी न दिखे। अब इसे किसी खास शेप में गहराई को बाहर की ओर करके रख दें। अब गहराई की ओर से इनमें गमले रख दें। बैलेंस आपको मैनेज करना होगा। घर और सिचुएशन देख कर।

वॉल पेंटिंग भी बन सकती-

decorative item

अब हम आपको किसी डेकोरेटिव आइटम के बारे में नहीं बल्कि खुद एक दीवार को डेकोरेटिव आइटम बना देने के बारे में बताएंगे। आप अपने घर की उस दीवार को रंगने की कोशिश कीजिए। ये काम पहली बार में कठिन लग सकता है।

लेकिन अब बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट आते हैं जिनके इस्तेमाल से दीवार पर पेंटिंग करना भी कठिन नहीं है। जैसे आप पहले स्टेंसिल का इस्तेमाल करें और पेंसिल से आकार बना लें। अब इस पर कलर करना शुरू करें। इस तरह से घर की एक दीवार भी पेंट हो जाएगी और आप अपनी कलाकारी भी दिखा पाएंगी।

खाली बोतल भी बनेगी सजावट-

decorative item

डेकोरेटिव आइटम्स की बारी आती है तो बोतलों को सजाना सबसे पहले याद आता है। इसके लिए अक्सर लोग कांच की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो कभी प्लास्टिक बोतलों का भी। प्लास्टिक बोतलों पर तो लोग अक्सर पेंटिंग कर लेते हैं। कांच की बोतलों पर भी पेंटिंग कर दी जाती है। लेकिन अब जो हम बता रहे हैं वो आसान और बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आपको पतली डोरी चाहिए होगी। इस डोरी को चाहें तो रंगों में डुबोकर कलर कर लें।

इस डोरी को बोतल पर ऊपर से नीचे तक लपेट लें। बोतल का कोई हिस्सा दिखना नहीं चाहिए। अब प्लास्टिक बोतल हो सकता है डोरी लपेटने से एक जगह रुके ही न। इसके लिए आप बोतल में नीचे की ओर कुछ पत्थर डाल दें। इससे वो रुकी रहेगी। प्लास्टिक बोतल तो अक्सर ही घरों में खूब मिल जाती हैं। अब इन बोतलों के अंदर फेरी लाइट्स डाल दें। इन बोतलों को घर के बाहर प्रवेश पर रख दें। मेहमानों को ये लाइट्स बहुत भाएंगी। आपको भी दिवाली पर घर पूरा सजा हुआ लगेगा। इस डेकोरेटिव आइटम को देखकर मेहमान आपके हुनर की तारीफ करेंगे, ये बात पक्की है।

Leave a comment