आज के समय में बच्चों को सॉफ्ट टॉय्स गिफ्ट करना आम बता है, लेकिन अगर आप टॉय्स को अपने हाथों से बनाकर उन्हें गिफ्ट करेगी तो उनकी खुशी और भी दुगनी हो जाएगी। अगर आप बुनाई जानते हैं तो अपने इस हुनर का भरपूर इस्तेमाल कीजिए। यहां हम आपको वर्धमान निटिंग यार्न (ऊन) से बने सॉफ्ट टॉय्स बनाना बता रहे हैं। इन्हें फॉलो कीजिए और अपने बच्चों को दीजिए एक प्यारा सा सरप्राइज।

 
संकेत चिन्ह- फं- फंदे/फंदा, सी.- सीधा, उ.- उल्टा, सेमी.-  सेंटीमीटर, मी. – मीटर, नं.- नंबर, लं.-  लम्बा या लम्बाई, स्टा. स्टि- स्टाकिंग स्ट (1 सं. सी., 1 सं.उ.) क्रॉ.स्टि- क्रॉस स्टिच, गा.स्टि- गार्टर स्टिच, प्रत्येक सलाई में सभी फं. उल्टे), सिं.रि.- सिंगल रिब (हर सलाई में 1 फंदा सीधा 1 फंदा उल्टा), ड.क्रो.- डबल क्रोशिया, ट्रे- ट्रेबल ( क्रोशिया बनाते समय एक लूप में से धागे को तीन बार निकालना), चे.- चेन, स्लि.स्टि- स्लिप स्टिच, स्टि हो.- स्टिच होल्डर, मॉ.स्टि- मॉस स्टिच, ध.अ.क- धागा आगे करके।
 
 
 
 
टेडी बीयर
 
सामग्री – आपको चाहिए 100 ग्राम पीली वर्धमान निटिंग यार्न और थोड़ी-थोड़ी क्रीम व डार्क ब्राउन निटिंग यार्न, दो बड़े काली मोती, 8 नम्बर की क्रोशिया, मोटी सुई और भरने के पॉलीफिल रूई।
 
स्टेप 1 – टेडी का शरीर बनाने के लिए सबसे पहले पीले निटिंग यार्न से 3 चेन का वृत्त दूसरे में 12 उ.क्रो. बना लें। तीसरा चक्कर-हुक को उ.क्रो. के पिछले लूप में डालते हुये प्रत्येक उ. क्रो. में उ.क्रो। 4,6,8 से 99 से 27 चक्कर। चक्कर 28.30 में क्रमशः! 3,3 व 4 उ. क्रो.घटाये। पाॅलीपिफल भर कर खुले भाग को 2 उ. क्रो. का 9 उ. क्रो बना कर बंद कर दें।
स्टेप 2 – अब टेडी का कान बनाने के लिए क्रीम रंग की निटिंग यार्न से 15 चे. बनाकर 34 पंक्तियों के मध्य के 5. क्रो. का 9 उ. क्रो. बनायें व साइड के उ. क्रो. पर उ. क्रो. बनायें। इसी तरह दूसरा कान भी बना लें। दोनों कान यथा स्थान लगा दें।
स्टेप 3 – अब टेडी का सिर बनाने के लिए पीले निटिंग यार्न से 5 चेन का वृत्त बनाकर उसमें 125 क्रो. बनायें इसी तरह बढ़ाते हुये 6 लाइन बना लें। पाॅलीफिल भर कर खुले भाग की सिलाई कर लें।
स्टेप 4 – अब पैर बनाने के लिए वर्धमान क्रीम उफन से 3 चे का वृत्त बना कर उसमें 6 उ. क्रो. बनायें अगले चक्कर में 3 उ. क्रो. बना कर उफन तोड़ दें। इसी तरह एक ओर पैर बनाकर पाॅलीफिल भर कर उन्हें यथा स्थान सिल दें। 
स्टेप 5 – हाथ बनाने के लिए दोनों हाथ एक समान बनायें। ब्राउन व क्रीम रंग की निटिंग यार्न से मुंह का शेप दें। 
स्टेप 6 – आॅख वाली जगह पर काली मोती टाॅक दें। लीजिए आपकी बेबी के लिए क्यूट टैडीबीयर तैयार है। देर किस बात की झटपट बना डालिए।
 
 
 
 
 
मूडी बर्ड
  
सामग्री – फिरोजी निटिंग यार्न 50 ग्राम, लाल, नारगी, सफेद व पीली निटिंग यार्न थोड़ी-थोड़ी मात्रा में, 10 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई, 2 नीले बटन व भरने के लिए पोलिफिल रुई।
 
स्टेप 1 – सिर और धड़ बनाने के लिए  2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। अगले 7 घेरों में बराबर दूरी पर 6-6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। 54 ड.क्रो. हो जाएंगे। अगले 5 घेरों में ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। अगले 4 घेरों में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. घटाते हुए ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं। 30 ड.क्रो. बचेंगे। अगले 2 घेरों में ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं तथा 3 घेरों में बराबर दूरी पर 6-6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए 48 ड.क्रो. कर लें। अगले 4 घेरों में ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाएं तथा 3 घेरों में बराबर दूरी  पर 6-6 ड.क्रो. घटाते हुए 30 ड.क्रो. कर लें। तैयार भाग में पोलिफिल भरकर अगले 4 घेरों में 6-6 ड.क्रो. घटाएं। अंतिम 6 स्टि. को स्लि.स्टि. द्वारा बंद कर दें। निटिंग यार्न तोड़ दें।
स्टेप 2 – आंखें बनाने के लिए सफेद निटिंग यार्न से 2 आंखों एक समान बनाएं। एक आंख के लिए 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनाएं। अगले  घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो. बनाकर 1 घेरा बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए  करें। 18 ड.क्रो. हो जाएंगे, निटिंग यार्न तोड़ दें। पर: लाल निटिंग यार्न से 2 पर एक समान बनाएं। पहले 3 घेरों तक आंख के समान बुनें। अगले घेरे में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाएं। अगले 4  घेरों में 24 ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाकर अगले घेरे में 6 ड.क्रो. घटाएं। एक घेरा  ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाते हुए बुनें व अंतिम घेरे में 6 ड.क्रो. घटाएं, निटिंग यार्न तोड़ दें।
स्टेप 3 – चोंच बनाने के लिए नारंगी निटिंग यार्न से 3 घेरे सिर के समान बुनकर अगले घेरे में 12 ड.क्रो. पर 1-1 ड.क्रो. बुनें, निटिंग यार्न तोड़ दें।
स्टेप 4 – पैर बनाने के लिए  पीली निटिंग यार्न से धड़ के 32वें घेरे में यथास्थान 2 पैर बनाएं। इसके लिए 3 ड.क्रो. में 2-2 ड.क्रो. बनाएं। 1 चे. बनाकर मोड़ें और प्रत्येक ड.क्रो. में 1-1 ड.क्रो. बनाएं। 1 चे. बनाकर मोड़ें, 1 ड.क्रो. में 1 ड.क्रो. व 1 ड.क्रो. में 2 ड.क्रो., 1 स्लि. स्टि. बनाते हुए दोहराएं, निटिंग यार्न तोड़ दें। 
स्टेप 5 – बर्ड के सभी अंगों को यथास्थान सी दें। आंखों के घेरों पर बटन टाक द। आखो क ऊपर लाल निटिंग यार्न स भवें बना दें।
 
 
 
 
 
 
नीटिड माउस
 
सामग्री – थोड़ी-थोड़ी वर्धमान लाल,हरी, पीली, काली निटिंग यार्न, 9 नं. का क्रोशिया, सुई धागा, लाल गोल बटन, थोड़ी सी पोलीफिन रुई।।
 
स्टेप 1 – हरी निटिंग यार्न से छोटा सा गोल फूल बनाएं, एक और इससे थोड़ा बड़ा पीली व लाल निटिंग यार्न से गोल फूल बनाएं। हरे फूल को इसके अन्दर की तरफ करके काली निटिंग यार्न से सी लें। यह सारा सिं. चे. से ही बुना जाएगा।
स्टेप 2 – 1 लाल निटिंग यार्न के ऊपर काली 1 लाइन, 2-2 लाइन हरी पीली काली बुनें, हर लाइन में 5-7 चे. बढ़ाती जाएं काली के बाद हरी निटिंग यार्न तक बढ़ाएं फिर, पीली लाल, काली 6 लाइन बिना बढ़ाए बुनें, अगली 6 लाइन में हर लाइन में 5-7 चे. बढ़ाती जाएं।
स्टेप 3 – 8 लाइन बिना बढ़ाए बुनें। 6 लाइन में फं. घटाएं, आखिर में 10-12 चे. रह जाएं इन 10 चे. पर  निटिंग यार्न से 4 पीली, 4 लाल, 4 काली लाइन बुनें , 2 पीली निटिंग यार्न से बुनें। 2 गोल फूल पीली निटिंग यार्न से बनाकर इन्हें मोड़ कर सिर की जगह सी लें।
स्टेप 4 – छोटे 2 चार गोल पैर पीली निटिंग यार्न से बनाएं। चूहे के अन्दर पैरों, पूंछ, मुंह व शरीर में रुई भरके नीचे से सी लें।
स्टेप 5 – सिर के दोनों तरफ खड़े करके कान सी लें। काली निटिंग यार्न को सुई में डालकर आंखें व मूंछ बनाकर निटिंग यार्न के माउस को  घर में कहीं भी सजाएं या किसी को गिफ्ट में दें।
 
 
 
 
पिग्गी
 
सामग्री – पीली मोटी निटिंग यार्न 25 ग्राम, 9 नं. का क्रोशिया, निटिंग यार्न- थोड़ी सी, मोटी सूई व भरने के लिए पोलीफिल।
 
स्टेप 1 – 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 4 ड.क्रो. का वृत्त बनायें।
स्टेप 2 – घेरा 1 में प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.। घेरा 2, 4, 6, 8, 10, 11, 12, 14, 16,  18 में प्रत्येक ड.क्रो. में 1 ड.क्रो.।
स्टेप 3 –  घेरा 3, 5, 7, 9, 13, 15, 17, 19, 21 में बराबर दूरी पर 4 ड.क्रो. बढ़ाते हुए प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. पोलीफिल भरते हुए सिलाई कर लें।
स्टेप 4 –  कान बनाने के लिए दोनों कान एक समान बनायें। एक कान बनाने के लिए 2 चे. बनायें। हुक से दूसरी चे में 6 चे. का वृत्त बनायें।
घेरा 1 : वृत्त में 6 ड.क्रो. बनायें।
घेरा 2 : प्रत्येक ड.क्रो. में 2 ड.क्रो.।
घेरा 3, 4 : प्रत्येक घेरे में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ायें।
घेरा 5, 6, 7, 8 : प्रत्येक ड.क्रो. में ड.क्रो.।
घेरा 9 : बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. को घटायें।
घेरा 10 : प्रत्येक 2 ड.क्रो. का 1 ड.क्रो. बनायें। ऊन तोड़ दें।
स्टेप 5 – नाक बनाने के लिए 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का वृत्त बनाएं। घेरा 1, 2 में प्रत्येक ड.क्रो. के बैक में हुक डालते हुए ड.क्रो. बनायें, यार्न दोड़ दें।
स्टेप 6 – कान और नाक यथास्थान सी दें। काली निटिंग यार्न से आंखों के स्थान पर 1-1 फ्रेंच नॉट बनायें। नाक पर नथुनों के लिए 2 काली रेखायें बनायें।
 
 
 
 
ये भी पढ़ें –