बॉलीवुड की सबसे फेमस और लोकप्रिय जोड़ी से तो आप वाकिफ होंगे। जी हाँ, हम बात कर रहे है दीपिका-रणवीर की जोड़ी की जो पूरे देश की लोकप्रिय जोड़ी है। दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री उनके फैंस को बहुत पसंद है और इनकी लव स्टोरी तो जगजाहिर है। आप इनकी लव स्टोरी के बारे में जानते है और आपको दोनों के बारे में तमाम बाते पता होंगे लेकिन क्या आप यह जानते है कि, आपकी सबसे पसंदीदा जोड़ी का घर अंदर से केसा है। नहीं न, लेकिन चिंता मत कीजिए आज हम आपको दीपवीर के घर की सेर कराएँगे। आज हम आपके लिए दोनों के खूबसूरत घर की कुछ अनदेखी तस्वीरें लेकर आए है।

 

कहा है दीपवीर का आशियाना

 

आपको बता दें कि, दीपवीर ब्योमोंडे टॉवर्स के आलीशान अपार्टमेंट में रहते है। 34 मंजिला इस बिल्डिंग में उनका अपार्टमेंट 26वें फ्लोर पर है। दोनों एक 4bhk फ्लैट में रहते हैं, दोनों ने अपने घर को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया है। घर की सजावट बहुत ही यूनिक तरीके से की गई है। दोनों के इस घर की कीमत करीब 20 करोड़ रूपए है और घर का टोटल एरिया 2776 sq ft. है। दीपवीर का घर बहुत ही प्यारी लोकेशन पर है जहां से मुंबई का बहुत सुन्दर नजारा दिखता है।

 

इंटेरियर

दीपवीर के घर को सादे पेस्टल और एक्लेक्टिक नाइट-नैक से सजाया गया है। जो घर को एक फंकी और रेट्रो लुक देता है। इसके साथ ही घर में पॉटेड प्लांट्स और फ्लोरिड पर्दे लगाए गए है, जिससे घर में एक एलीगेंट लुक देता है। 

बेडरूम

घर का सबसे बेस्ट पार्ट बेडरूम ही होता है। हर कोई चाहता है कि, उसका बेडरूम बिल्कुल डिफरेंट और बहुत सुन्दर हो। वहीं अगर बात की जाए दीपवीर के बेडरूम की तो दीपिका और रणवीर ने घर के लिविंग रूम बड़े ही अलग तरीके से सजाया है। लिविंग रूम में बड़ा और सुंदर सा पियानो भी रखा गया है। जिसे दीपिका बजाना सीख रही है। पियानो के साथ दीपिका ने कई बार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

बालकनी

दीपवीर के घर में बहुत बड़ी और सुन्दर बालकनी है। बालकनी में दोनों ने बहुत ही सुन्दर तरीके से सजाया है बालकनी में उन्होंने फूल-पौधे लगाए है जो एक बहुत ही शुद्ध वातावरण दे रहे है। आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर दोनों को ही नेचर से बहुत प्यार है, इसलिए घर में कई तरह के पौधे लगाए गए है। घर के बेस्ट प्लेसेस में बालकनी भी आती है, ज्यादातर लोग सुबह से उठ कर बालकनी में ताज़ी हवा का आनंद लेते है और अपना मॉर्निंग ड्रिंक लेते है। साथ ही अगर बालकनी में सुन्दर-सुन्दर से फूल-पौधे लगे हो तो बात ही अलग है।

जिम

गौरतलब है कि, बॉलीवुड का हर सेलिब्रिटी अपनी सेहत और बॉडी का सबसे ज्यादा ध्यान रखता है। बॉलीवुड का कोई भी स्टार जिम या अपना वर्कआउट कभी भी स्किप नहीं करता। वहीं बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल ने अपने घर में ही जिम बना रखा है। जहां पर वर्कआउट करके रणवीर और दीपिका अपने आप को फिट रखते हैं। 

सोशल मीडिया

दीपिका-रणवीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। दोनों अपने फैन्स के साथ अपनी जिंदगी के रुटीन को शेयर किया है। वहीं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान जब सभी लोग अपने घरो में थे उस दौरान दीपिका-रणवीर अपने फैंस के साथ बहुत कनेक्टेड थे। दीपिका ने कई बार कुकिंग के वीडियो शेयर किए तो रणवीर ने कपड़े धोने का तरीका भी बताया। दोनों ही कई लोगों के आइडियल कपल भी है।

 

 

यह भी पढ़े। 
आपको हमारे सेलिब्रिटी हाउस के ऊपर बनाये आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com