अपने घर को सजाते समय, हम घर के हर कोने पर ध्यान देते हैं। हम लुक को बढ़ाने के लिए घर के हर स्पेस के सभी हिस्सों को अच्छी तरह से सजाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन हम अक्सर अनजाने में अपने घर के प्रवेश द्वार को भूल जाते हैं। फ्रंट डोर घर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है और इसे सही तरीके से सजाया जाना चाहिए क्योंकि मेहमान पहले इस हिस्से को देखेंगे और इसकी खूबसूरती से उनका दिल भी खुश होगा। इसलिए होम एंट्रेंस को प्रभावशाली बनाना जरूरी है।
जब फ्रंट डोर की सजावट की बात आती है, तो इसमें पौधे अद्भुत काम करते हैं। वे उस स्पेस को जीवंत बनाते हैं। यदि संभव हो तो अपने प्रवेश द्वार के लिए फूलों के पौधों को चुनने की कोशिश करें। यहां कुछ ऐसे पौधे बताए जा रहे हैं जिन्हें आप अपने फ्रंट डोर के पास रख सकते हैं। इनमें से कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो कि इनडोर भी रखे जा सकते हैं। अब यदि मेहमान आपके घर आए तो उन्हें खूबसूरत होम एंट्रेंस देखकर मजा आ जाएगा और आपका भी एक अलग प्रभाव पड़ेगा क्योंकि घर का इंटीरियर भले ही कितना भी खूबसूरत क्यों न हो पहला इम्प्रेशन तो घर के बाहर से ही पड़ जाता है।
इंग्लिश आइवी
यदि आपके यहां एक छायादार प्रवेश द्वार है, तो इंग्लिश आइवी आपके लिए सबसे अच्छा है। यह एक ट्रेलिंग प्लांट है जो आपके डोर को फ्रेम भी कर सकता है।
पेटुनिया

यदि आपके प्रवेश द्वार के पास बहुत अधिक धूप है, तो पेटुनिया का विकल्प चुनें। इसके फूल आपके फ्रंट डोर को जीवंत बना देंगे। अपने सुंदर रंगीन फूलों के कारण पेटुनिया बहुत मशहूर फूल है और इसकी पत्तियां रोएंदार और शाखाओं वाली होती हैं। इस पौधे को धूप वाली जगह पसंद है।
अम्ब्रेला ट्री
ये पौधे ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट और गर्म तापमान पसंद करते हैं। आप इसे मनचाहा आकार भी दे सकते हैं, लेकिन सूरज की रोशनी की तरफ बढ़ने के साथ-साथ इसे बार-बार घुमाना न भूलें। और जब तापमान गिरना शुरू होता है, तो आपको उन्हें इनडोर ले जाना होगा।
बॉक्सवुड टोपरी

बॉक्सवुड टोपरी के एक पेयर केसाथ आपका फ्रंट डोर और उत्तम दर्जे दिखेगा। वे कम रखरखाव और ठंडे मौसम के लिए अच्छे है।
ट्रेडिशंटिया ज़ेब्रिना
ट्रेडिशंटिया ज़ेब्रिना एक ट्रेलिंग प्लांट है जो कि कम रखरखाव के साथ आपके फ्रंट डोर को आकर्षक बनाता है। आपको इसे थोड़ी छायादार जगह पर रखना चाहिए क्योंकि पत्तियों पर इसकी स्ट्रिप्स फेड हो जाती है।
एरेका पाम
घर के अंदर और बाहर दोनों जगह उगा सकते हैं। इस पत्तेदार पौधे को वहां लगाना चाहिए जहां सीधी धूप न हो। यह डायरेक्ट सनसाइट से पीला हो जाता है।
सिट्रस ट्री
आपको नीबू या संतरे का पेड़ उगाने के लिए बड़े आंगन की जरूरत नहीं है। आप एक सिट्रस ट्री को वास्तव में अपने फ्रंट डोर के पास भी उगा सकते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि यह धूप और हवा से प्रोटेक्टेड और सर्दियों में इसे इनडोर के लिए रखें।
लेडी स्लिपर ऑर्किड
यह खूबसूरत पौधा आपके घर को एक एस्थेटिक वाइब देगा। स्लिपर शेप के इस पौधे को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। यह दुर्लभ है और अधिकांश रूप से पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं।
लेटेस्ट बुक Fashion Musings में मेहर कास्टेलिनो ने दिखाया फैशन इंडस्ट्री का चेहरा
