कोरोना काल के दौरान आप अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिता रहे हैं तो यह समय अपने आप को कुछ नई चीजें सीखाने के लिए बहुत ही बढिया है। ऐसे में आप कूकिंग सीख सकते हैं। नए -नए व्यंजन बनाने में हमें बर्तनों की भी आवश्यकता होती है। कई बर्तन या जरूरत का सामान हमें ढूंढने पर भी नहीं मिलता। इसलीए हमें चर के सामान की व्यवस्था करने के लिए भी इस से अच्छा समय नहीं मिल सकता। आज हम जानेंगे किन चीजों का हमें त्याग कर देना चाहिए और कौन- सी चीजें अपने पास रखनी चाहिए। 

5 चीजें जिनका आपको त्याग/बहिष्कार कर देना चाहिए 

1. किचन में प्रयोग न होने वाले यंत्र 

जो चीजें आप रसोई में ज्यादा यूज़ नही करते हैं और फिर भी उन चीजों ने रसोई में बहुत सी जगह घेर रखी है तो आप उनको घर के अन्य किसी स्थान जैसे स्टोर रूम में रख सकते हैं। यदि वह अनावश्यक है तो आप उसे बेच भी सकते हैं।

2. जिन कपडो का आप ज्याद उपयोग न करते हों : 

ऐसे कपडे जिन्हे आप बहुत कम या बिल्कुल ही नही पहनते हैं उनको किसी गरीब को दे देना चाहिए। अनावश्यक कपडों से अपनी अलमीरा को न भरें। उस में कुछ स्थान बनाए रखें।

3. पुराने कास्मैटिक का सामान : 

यदि आप एक मेक- अप लवर हैं और आप के कुछ प्रोडक्टस की डेट एक्सपायर हो गई है तो उन को कूडे में फेंकना ही भलाई है। ऐसे ही यदि आपके बाथरूम में रखे साबून, शैंपू या कोई भी अनय वस्तु जिनकी डेट एक्सपायर हो चुकी है, को फेंक देना चाहिए। 

4. पुराने अखबार या चिट्ठी :  

डेली अखबार आने की वजह से एक महीने में ही हमारे पास बहुत सारे अखबार व अन्य तार-पत्र आदि इकट्ठे हो जाते हैं। हम इनसे कुछ आर्ट- क्राफट कर सकते हैं नहीं तो इन को भी कबाड में दे देना चाहिए। 

5. एक्सपायर हुए पाल्ट्री उत्पाद : 

एक्सपायर हुए पाल्ट्री उत्पाद को भी कभी भी फ्रिज में नही रखना चाहिए। उसे भी आप को कूडे में फेंक देना चाहिए।

2 ऐसी चीजें जो आपको अपने पास रखनी 

1. एक अन्य बिस्तर सैट : 

आपको अपने पास एक अन्य बिस्तर सेट जरूर रखना चाहिए। ये आपात काल के समय काम आ सकते है। 

2. खाद्य भंडारण के लिए कंटेनर : 

खाद्य सामग्री का भंडारण करने के लिए कंटेनर का आपके पास होना भी अति आवश्यक है। 

यह भी पढ़ें-

  1. फ़्रूट  कॉकटेल ,जो वास्तव में आपको फील करायेगा कि आप 5-स्टार रिसॉर्ट में हैं

  2. 15 मिनट बट एक्सरसाइज 

  3. बेहतर सेक्स लाइफ़ के लिए अपनाएँ ६ सीक्रेट्स

  4. कहीं आपका पार्ट्नर डोमिनेटिंग तो नहीं