सिनेमा जगत में जितना बोलबाला बॉलीवुड का है उतना ही लोग टॉलीवूड को भी पसंद करते है। भारत एक ऐसा देश है जहां कई भाषाएं बोली जाती है और कई त्योहारों को हंसी-ख़ुशी मनाया जाता है। वहीं अब वो बॉलीवुड के सलमान खान हो या टॉलीवूड के अल्लू अर्जुन दोनों को जनता से वैसा ही प्यार मिलता है। वहीं टॉलीवूड के एक्शन सीन की हर कोई तारीफ करता है और कई गाने ऐसे होते है जिनके हम लिरिक्स नहीं जानते लेकिन वो सुनने में काफी अच्छे लगते है। वहीं बॉलीवुड में कई ऐसी मूवीज होती है जो टॉलीवूड की रीमेक होती है और कई मूवीज ऐसी होती है जो हिंदी में dubbed होती है।

 

वहीं आज हम इस पोस्ट के जरिये आपके साथ टॉलीवूड के मशहूर स्टार्स के आलीशान घर की झलक दिखाने जा रहे है। इस लिस्ट सामंथा, अल्लू, विजय जैसे बड़े कलाकार मौजूद है। इन सभी के घर बेहद आलीशान है आप इनके घर देख कर चौक जाएंगे। वहीं ये सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और अपनी जिन्दगु से जुडी चीजों को अपने फैन्स के साथ शेयर करते रहते है। वहीं इन्होने अपने घर की कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इनके फॉलोवर्स लाखो की गिनती में है।

 

अल्लू अर्जुन

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन सबसे महंगे और सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले स्टार्स में शुमार हैं। अल्लू ने अपनी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा अपने घर पर खर्च किया है। उनका घर किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है उनके घर का हर कोना बहुत ही शानदार है। आपको बता दें कि, अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ हैदराबाद के जुबिली हिल्स एरिया में अपने शानदार घर में रहते हैं। हैदराबाद का यह एरिया काफी पॉश इलाके में आता है। उनका ये बंगला दो मंजिला है, जो पेड़-पौधों से घिरा हुआ है। उनके घर में एक स्विमिंग पूल भी है जहां वो अपने बच्चो के साथ मस्ती करते है।

 

प्रभास

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

बाहुबली मूवी से अपनी पहचान दुनिया में कायम करने वाले प्रभास एक बेहद शानदार लाइफस्टाइल जीते है। उनका घर भी काफी शानदार है और उनके घर का इंटेरियर भी बेहद खूबसूरत है। वहीं प्रभास के घर में एक बड़ा सा पियानो भी है जिसे वो फ्री टाइम में प्ले करते है। आपको बता दें कि, प्रभास को गाड़ियों का बहुत शोक है। प्रभास के घर के अंदर एक बड़ा सा स्विमिंग पूल है जहा वो शांति से समय बिताते है। वहीं आपको बता दें कि, प्रभास बहुत ही नेक दिल इंसान है उनके घर में जब भी कोई बच्चा आता है तो वो उसके लिए समय जरूर निकालते है।

 

महेश बाबू

साथ ही अगर अब बात करें महेश बाबू की तो महेश बाबू के घर के आगे सभी के घर फेल है। वहीं महेश बाबू के घर में जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक हर एक चीज है। महेश बाबू इस घर में अपने बीवी-बच्चो के साथ रहते है और उनके लिए भी हमेशा समय निकालते है। वहीं उनके इस छोटे से परिवार में उनके साथ 2 कुत्ते भी शामिल है। जिसे वो बेहद प्यार करते है वहीं वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ और अपने पूरे परिवार के साथ फोटोज शेयर करते रहते है। उनके घर का इंटेरियर भी बेहद शानदार है।

 

सामंथा अक्किनेनी

साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा अक्किनेनी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी क्यूटनेस ने हर दिल पर काबू कर रखा है वही आपको बता दें कि, सामंथा इस खूबसूरत से घर में अपने पति के साथ रहती है। उनके घर में भी वो हर तमाम चीज है जो किसी महल में होती है।

वहीं सामंथा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और अपने घर की फोटोज शेयर करती रहती है। सामंथा के घर की सबसे खूबसूरत प्लेस उनका गार्डन है जहां वो रोज एक्सरसाइज करती है। सामंथा का यह घर हैदराबाद में है।

विजय देवरकोंडा

टॉलीवूड के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा का घर हैदराबाद की पॉश लोकेशन जुबली हिल्स पर है। उनका घर बेहद आलीशान है और हर चीज बहुत ही एक्सपेंसिव है वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय के इस बंगले की कीमत 15 करोड़ रुपये थी। वो यहां अपने पूरे परिवार के साथ रहते है उनके घर में एक बेहद शानदार पोस्टर लगा हुआ है जो उनकी सुपर हिट मूवी “अर्जुन रेड्डी” का है। आपको बता दें कि, इस मूवी का बॉलीवुड में रीमेक भी बना है जिसका नाम “कबीर सिंह” है।

यह भी पढ़े। 
Celebrity Fashion - ट्रेंडिंग हो रहा है पिंक लहंगा, अभिनेत्रियों ने ढ़ाया कहर 
आपको हमारे सेलिब्रिटी हाउस के ऊपर बनाये आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com