बाल्टी में पानी  लेकर स्नान  करें
हमेशा स्नान करते समय शावर या टब में स्नान करने के बजाय बाल्टी में जल लेकर स्नान करना चाहिए, इससे बहुत जल बचाया जा सकता है। यही नहीं रसोई में जल की बाल्टी या टब में अगर बर्तन साफ किया जाए, तो जल को बर्बाद होने से रोका जा सकता है।

फ्लश की टंकी में प्लास्टिक की बोतल में रेत भरकर रखें

टॉयलेट में लगी फ्लश की टंकी में प्लास्टिक की बोतल में रेत भरकर रख देने से हर बार `एक लीटर जल´ बचाया जा सकता है। यह कारगर उपाय उत्तराखण्ड जल संस्थान ने बताया है। जिसके जरिए जल को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।

वॉशिंग मशीन का उपयोग हफ्ते में एक बार करें
दो या चार कपड़े हाथ से धोए जाएं तो काफी पानी बचाया जा सकता है। वहीं वॉशिंग मशीन में 75 लीटर पानी कपड़ों को धोने में लगता है। वॉशिंग मशीन का उपयोग हफ्ते में एक बार करें जब बहुत से कपड़े एक साथ धोने हों।

आरओ के पानी को करें इस्तेमाल
यह सभी को पता है कि आरओ मशीन में हर साल 14 हजार लीटर पानी नष्ट हो जाता है इस पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों को सींचने, टॉयलेट और गाड़ी धोने में किया जाए तो काफी पानी बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।

बाल्टी से  बागानों में पानी डालें
इसके अलावा, बागवानी में होज या स्प्रिंकलर की बजाय बूंद बूंद से होने वाली सिंचाई प्रणाली लगाएं, तो इससे पानी की होने वाली बर्बादी को बचाया जा सकता है। यदि चाहे तो आप बाल्टी में पानी लेकर भी बागानों में डाल सकते हैं।

सब्जियों के  पानी को दोबारा इस्तेमाल करें

जिस पानी से सब्जियों को धो रहीं हैं, उस पानी को दोबारा इस्तेमाल करें, न कि उसे बर्बाद। उस पानी को पेड़ पौधों में डाल दें।

ये भी पढ़ें

किचन गार्डन से गुलजार डाइनिंग टेबल

डेली सफाई के टॉप 8 जोन

करें सपनों को हकीकत में तब्दील

छोटी स्पेस को डिजाइनिंग की ज्यादा जरूरत

 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।