हर  किसी की चाहत होती है कि वह अपने घर को इस तरह सजाए की उसका आशियाना सुकूनभरा बनें। इसके लिए जरूरी नहीं कि ढेरों पैसे खर्च करके ही आप अपने घर को सजाएं, घर की सजावट के लिए रचनात्मकता की जरूरत होती है, पैसों की नहीं। आप कम बजट में भी अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। वो कैसे? आइए जाने कैसे-

मुख्य द्वार की सजावट

इसके लिए आप फूलों या मिट्टी से बने सजावट के सामान का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में मिट्टी से बना बेहद आकर्षक सजावट का सामान उपलब्ध है। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी की रंग-बिरंगी विंड चाइम लगा सकती हैं। इसके अलावा आप दरवाजे के पास मिट्टी के आकर्षक बरतन में पानी भर कर उसमें 5 से 7 सुंदर फूल से सजा सकती हैं।

दीवारों को दे नया लुक

पूरे घर में पेंट न करवा कर अपने ड्राइंग रूम की एक दीवार को गहरे रंग में रंग कर नया लुक दे सकती हैं। इसके अलावा सोफे के ऊपर के भाग में किसी खास आकार में पहले से मौजूद रंग का 3 गुना ज्यादा गहरा शेड लगा कर दीवार पर कला का काम कर सकती हैं।

लिविंग रूम में लगाएं झूमर

अगर आपके पास झूमर नहीं है तो आप डिजाइनर लाइटस को लगाकर भी झूमर लुक दे सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास लाइट नहीं है, तो आप हैंडीक्राफ्ट झूमर का प्रयोग भी कर सकते हैं। यह 100 रुपये से लेकर 1000 तक में मिल जाते हैं आप अपने बजट के अनुसार इनको खरीद सकती हैं। इससे कमरे में एक नई ही रौनक आ जाती है।

सोफे को बनाएं नया 

दूसरा विकल्प यह है कि सोफे बदलने की बजाय सोफे के कवर का रंग क्रीम है तो कुशन आप तीन बड़े और तीन छोटे आकार के लें। छोटे कुशन का शेड थोड़ा डार्क रखें। 

हॉल या लॉबी को कुछ यूं सजाएं 

बड़े हाल या बरांडे को रिच लुक देने के लिए आपकी कोई खूबसूरत साड़ी या कढ़ाईदार कपडा काम आ सकता है। कार्डबोर्ड के चौकोर टुकड़े दीवार पर लगाकर आप अपने कमरे को शाही लुक दे सकते हैं।