कुकिंग क्लास
अगर आपको खाना बनाने का शौक है और कॉलेज के व्यस्त शेड्यूल की वजह से आप इसमें ज़्यादा हाथ नहीं आज़मा पाती हैं तो छुट्टियों में घर पर कुकिंग क्लास खोल लीजिए। इससे आपका शौक भी पूरा होगा और आमदनी भी होगी। साथ ही इंटरनेट और विभिन्न शेफ की किताबों के ज़रिए आप नए-नए व्यंजन बना और सिखा सकती हैं।

डांस क्लास 

टीवी पर होने वाले डांस के रियॉल्टी शो ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा प्लेटफार्म दिया है। इसलिए इन दिनों बच्चों में डांस को लेकर रुचि बढ़ी है। छुट्टियों में आप बच्चों के लिए डांस क्लास आयोजित कर सकते हैं। इसके लिए आप आस-पास के बच्चों को इसकी सूचना छुट्टुी से पहले दे दीजिए। साथ ही अगर आपने संगीत की विधिवत तालिम ली है तो संगीत की क्लास भी ले सकते हैं। इन्सट्रूमेंटल म्यूजि़क का भी बच्चों में काफी क्रेज़ है।

फूड आउटलेट
कम उम्र के युवाओं को विभिन्न फूड आउटलेट पर काउंटर जॉब करना खूब पसंद है। मैकडोनाल्ड, डोमीनोज़, पिज़्जा हट आदि के विभिन्न फूड आउटलेट पर प्रतिदिन के हिसाब से भी काम किया जा सकता है। ये जॉब यंग जेनरेशन को खूब भाती है। उनके लिए मस्ती के साथ-साथ काम और आमदनी का भी ये आसान ज़रिया है। समर जॉब छुट्टियों के उपयोग करने का एक बहुत ही बढिय़ा माध्यम है। इससे आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होती है साथ ही इससे होने वाली आमदनी का इस्तेमाल आप अपनी किसी ज़रूरत को पूरा करने में ला सकती हैं।