Monthly Cycle Spending
Monthly Cycle Spending

Overview: पीरियड में होने वाले खर्च को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने के तरीके

पीरियड्स के दौरान हर महीने हम काफी पैसे खर्च कर देती हैं। हालांकि, इसे स्मार्ट तरीके से कैसे कंट्रोल करने के लिए ये तरीके आजमाएं।

Monthly Cycle Spending: एक उम्र के बाद हर लड़की को पीरियड्स की तकलीफ से गुजरना ही पड़ता है। हर महीने वाले पीरियड्स सिर्फ अपने साथ क्रैम्प्स, ब्लोटिंग या मूड स्विंग्स ही नहीं लेकर आते, बल्कि इसके साथ आता है एक खर्च भी। जिस पर शायद ही हमारा ध्यान जाता है और इसलिए हम पीरियड्स में होने वाले खर्च को कैलकुलेट तक नहीं करती हैं। पीरियड्स में हम सभी सिर्फ पैड्स खरीदने पर ही पैसे खर्च नहीं करती हैं, बल्कि इन दिनों में शारीरिक व मानसिक रूप से आराम महसूस करने के चक्कर में भी काफी खर्च हो जाता है। जैसे मूड को बूस्ट करने के लिए चिप्स या चॉकलेट खरीदना या फिर दर्द से राहत पाने के लिए हॉट वॉटर बैग्स या फिर हाइजीन प्रोडक्ट्स पर भी हमारा अच्छा खासा खर्च हो जाता है।

आमतौर पर, हम सभी पीरियड्स में 400-600 रुपये तक आसानी से खर्च कर देती हैं। अगर आप थोड़ा एक्स्ट्रा केयर चाहती हैं या फिर प्रीमियम चीजों का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसे में यह खर्च बढ़ भी सकता है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हम पीरियड्स को अवॉयड नहीं कर सकती हैं और ना ही इन दिनों होने वाले एक्स्ट्रा खर्च को। लेकिन अगर समझदारी दिखाई जाए तो इन दिनों होने वाले एक्स्ट्रा खर्च को बेहद ही स्मार्टली तरीके से मैनेज किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम इसी बारे में जानते हैं-

how much woman spend during periods
how much woman spend during periods

हर महिला का पीरियड्स में होने वाला खर्च एकसमान नहीं होता है। यह उनके लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। आमतौर पर, एक महिला पीरियड्स के दौरान हर महीने ₹400-₹600 तक खर्च कर सकती है। अगर पीरियड्स में पेन केयर लिया जाए या फिर थोड़े प्रीमियम हाइजीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाए तो यह खर्च बढ़ भी सकता है।

अमूमन पीरियड्स में महिलाएं सैनिटरी पैड, टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप, पैंटीलाइनर, पेन किलर, पेन बाम, हीटिंग पैड, इंटिमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स, हाइजीन वाइप्स आदि पर खर्च करती हैं। इसके अलावा, इन दिनों होने वाली बहुत ज्यादा क्रेविंग के चलते वे मीठा, चॉकलेट या स्नैकिंग पर भी खर्च करने से गुरेज नहीं करती हैं।  

Smart Monthly Cycle Spending tips
Smart Monthly Cycle Spending tips

पीरियड्स में होने वाले खर्च को पूरी तरह से अवॉयड नहीं किया जा सकता है। लेकिन इन दिनों आप स्मार्ट खर्च की प्लानिंग करें। मसलन-

आप पहले से ही एक मंथली पीरियड किट बनाकर रखें। जिसमें आप 3-4 पैड या टैम्पोन, 1 पैंटीलाइनर, छोटा पेन-रिलीफ बाम, ट्रैवल हाइजीन वाइप्स रखें। इससे आप एकदम से लास्ट-मिनट होने वाली इमरजेंसी शॉपिंग से बच जाएंगी और आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। 

कोशिश करें कि आप पैड्स को कॉम्बो पैक में लें। बड़े कॉम्बो पैक में पैड्स बहुत सस्ते मिलते हैं। अगर आप ₹300 के पैक के बजाय ₹499 में 2-3 महीने का कॉम्बो लेती हैं, तो इससे भी आपकी काफी बचत होती है।

अगर आप कंफर्टेबल फील करें तो मेंस्ट्रुअल कप ट्राई किया जा सकता है। एक बार खरीदने पर यह 3-5 साल चलता है। ऐसे में आपका हर महीने का पैड पर होने वाला खर्च जीरो हो जाता है। 

पीरियड क्रेविंग को पहले से प्लान करना बेहद जरूरी है। हर बार अचानक बाहर का खाना मंगवाने से खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए, पहले से ही डार्क चॉकलेट, केला, खजूर, रोस्टेड मखाना या मूंगफली की चिक्की अपने पास रखें। इनसे आपको अपनी क्रेविंग और खर्च दोनों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इंटिमेट हाइजीन पर बहुत अधिक खर्च करने से बचें। पीरियड्स के दौरान अक्सर लड़कियां इन चीजों पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च करती हैं। आपको हर बार महंगे इंटिमेट वॉश, फैंसी वाइप्स या फ्रेगरेंस स्प्रे की जरूरत नहीं है। आप बस पानी और एक जेंटल सोप की मदद से भी अपना ख्याल रख सकती हैं। अगर आपको किसी तरह की इन्फेक्शन हिस्ट्री है या डॉक्टर ने आपको सलाह दी है, तभी खास प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...