विक्टोरिनोक्स नाइफ
यह चाकू आकार में थोड़ा छोटा है और केवल घरेलू उपयोग के लिए है। इन चाकुओं को बनाने में काफी अच्छा मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से इसकी धार काफी लंबे समय तक चलती हैं।
विशेषताएं
1. डिशवॉशर प्रूफ होते हैं। इसका हैंडल नॉयलान मैटीरियल से बनाया गया है जो लंबे समय बाद भी नया दिखता है।
2. इसका ब्लेड 8 सेंटीमीटर लंबा होता है। इसमें कई तरह के रंग आते हैं।
3. कटिंग और चॉपिंग के लिए विभिन्न प्रकार के चाकू मार्केट में मौजूद हैं।
4. कीमत 290 रुपये से लेकर 2,800 रुपये तक आते हैं।
फ्लेयर चाकू
इस चाकू का इस्तेमाल कटिंग और चॉपिंग के लिए किया जाता है। इसका एबीएस हैंडल काफी अच्छा है और आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसका ब्लेड स्टेनलेस स्टील का बना है। यह चाकू 8 इंच लंबा होता है।

विशेषताएं
यह चाकू बड़े फल, सब्जी और मीट काटने के काम आता है।
इसमें कटिंग और चॉपिंग के लिए विभिन्न प्रकार के चाकू मार्केट में मौजूद हैं। जिनमें दांतेदार और स्ट्रेट चाकू भी उपलब्ध हैं।
कीमत
इस चाकू की कीमत 200 से 500 रुपये तक होती है।
इसमें एक साल की वारंटी मिलती है।
प्रेस्टीज चाकू
यह चाकू रसोई की रोजमर्रा की हर जरूरत को पूरा करता है। इस चाकू का ब्लेड टेम्पर्ड स्टील मैटीरियल से बना है जोकि काफी अच्छा है। इस चाकू का इस्तेमाल सब्जी और मीट काटने के काम आता है। वैसे पत्तेदार सब्जी को भी इससे अच्छा काटा जा सकता है।

विशेषताएं
1. यह चाकू काफी शार्प और लंबे समय तक चलने वाला होता है।
2. इसका हैंडल मोल्डेड है जोकि प्लास्टिक का होने की वजह से काफी स्मूदली काम करता है और प्रयोग करने के दौरान हाथ से फिसलता नहीं है।
3. यह चाकू स्ट्रेट और दांतेदार होता है।
कीमत
1. इसकी कीमत 65-750 तक हो सकती है।
2. इसमें एक साल की वारंटी भी मिलती है।
ग्लेयर चाकू
यह ऑल ऌपरपज़ नाइफ है। यह प्रीमियम ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बना है। इसे सुपर हाई टेम्परेचर पर बनाया जाता है। इसी वजह से यह काफी कठोर होता है। इसका किनारा काफी शार्प और लॉन्ग होता है।

विशेषताएं
1. चॉपिंग और कटिंग का काम इससे काफी आसानी से हो जाता है।
2. यह दांतेदार, स्ट्रेट चाकू होता है।
3. इस चाकू के हैंडल को ब्लेड पर इस तरह ढाला जाता है कि हैंडल पर कोई गंदगी न लगी रह जाए।
4. कटिंग और चॉपिंग के लिए विभिन्न प्रकार के चाकू मार्केट में मौजूद हैं।
कीमत
यह चाकू 80 से 500 रुपये के बीच मिलता है।
पिजन चाकू
यह हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बना हुआ है। इसके हैंडल की बनावट और ग्रिप बहुत अच्छी है, जिसको पकड़कर इस्तेमाल करने में आसानी होती है।

विशेषताएं
1. इन चाकुओं की धार भी काफी अच्छी है और यह वेट में भी हल्के होते हैं।
2. इसमें कई तरह के कलर आते हैं जैसे कि ब्लैक, ग्रीन, रेड आदि।
3. ये रस्ट प्रूफ चाकू है।
4. यह 3 इन 1 के पैक में उपलब्ध हैं।
5. ये 1 साल की वारंटी के साथ आते हैं।
कीमत
इन चाकुओं की कीमत 225 से 500 रुपये के बीच उपलब्ध है।
गोदरेज कार्टिनी नाइफ
यह चाकू काफी शार्प होता है। इसका हैंडल नॉन टॉक्सिक पॉली प्रोपाइलीन हैंडल से बना है जो डिशवॉशर में भी सेफ रहता है। खासतौर पर इसको ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसके जरिए काम करना आसान है।

विशेषताएं
1. ये रस्ट प्रूफ चाकू है।
2. इसका हैंडल इतना अच्छा है कि इस वजह से चाकू को यूज करना काफी आसान हो जाता है।
3. यह मल्टीपरपज़ चाकू है, जिससे वेजीटेबल आदि भी काटा जा सकता है।
कीमत
इस चाकू की कीमत 120 से 1300 रुपये तक है।
काई स्टेनलेस स्टील फू्रट चाकू
हाई क्वॉलिटी स्टेनलेस स्टील से बना यह चाकू काफी अच्छा है इस चाकू को डिशवॉशर में इस्तेमाल न करें। बल्कि यूज करने से पहले गर्म पानी से अच्छी तरह धोकर इसे साफ कपड़े से पोंछ दें। इस चाकू पर बहुत हार्ड डिटरजेंट ना लगाएं इससे यह खराब हो सकता है।

विशेषताएं
1. यह ब्राउन वुडन कलर में आता है।
2. यह पकड़ने में सुविधाजनक है।
3. कीमत- इसकी कीमत 600 रुपए के लगभग है।
नोवा स्पैक्ट्रम 2 पीस चाकू सेट
यह चाकू स्टेनलेस स्टील से बना है। इसकी धार काफी अच्छी है जिस वजह से इससे काफी बारीक भी काटा जा सकता है।

विशेषताएं
1. यह चाकू काफी शार्प होता है इसलिए इसे सावधानी से ही प्रयोग करें।
2. इसके हैंडल को पकड़ना भी काफी कंफर्टेबल है।
कीमत
इसकी कीमत 200 रुपए के लगभग है।
यह भी पढ़ें
