बीते अप्रैल में इसका कहर कुछ ज्यादा ही बरपा था। जिन लोगों ने हेल्थ इंश्योरेंस नहीं कराया हुआ था उनकी जिंदगी में कोरोना इसलिए भी काल बना क्योंकि लोगों के पास पैसे नहीं थे। शायद आपकी जिंदगी पर इसका असर ना भी पड़ा हो लेकिन भविष्य के लिए खुद को तैयार कर लीजिए। ताकि आपको कोरोना का कहर कम से कम आर्थिक कारणों से ना झेलना पड़े। इसके लिए आपको ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी करानी होगी कि जिसमें कोविड-19 भी कवर हो सके। जी हां,अब कुछ ऐसे इंश्योरेंस भी आ रहे हैं जिनके साथ आपको कोरोना के लिए भी पूरा कवर मिल जाता है। इन इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में सबकुछ जान लीजिए ताकि आप भी इसकी सुविधा उठा सकें।

कोविड से सुरक्षा वाला इश्योरेंस- ये इंश्योरेंस खासतौर पर तब काम करता है जब कोरोना का हमला हुआ हो। ये आपके अस्पताल में भर्ती होने के समय सारे खर्चों की ज़िम्मेदारी उठा लेगा और आपको इसका फायदा मिलेगा।
कोविड इंश्योरेंस की खासियतें- कोविड इंश्योरेंस पॉलिसी की कुछ खासियतें होती हैं जो इसे दूसरी पॉलिसी से अलग बनाती हैं। इन खासियतों पर नजर डालते हैं-
- डॉक्टर के सुझाव पर होम ट्रीटमेंट भी कवर होता है।
- पीपीई किट्स,मास्क,ग्लव्स और वेंटीलेटर्स पर भी कवर।
- कैशलेस ट्रीटमेंट होगा।
- अधिकतर प्लाटन्स् में ऐज बेस्ड को-पेमेंट नहीं है
(को-पेमेंट का मतलब होता है कि हॉस्पिटल में एडमिट होने के समय कितना आपको देना है और कितना इंश्योरेंस कंपनी देगी। जैसे आपका को-पेमेंट 20 प्रतिशत है। जब आप अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे और अगर बिल 5 लाख का है तो आपको सिर्फ 20 प्रतिशत ही देना होगा यानि 10000 रुपए।)
कितनी हो राशि- हेल्थ फेसिलिटी बहुत महंगी हो गई हैं इसलिए ज्यादातर एक्सपर्ट इस इंश्योरेंश में फैमिली हेल्थ कवर लेने की सलाह देते हैं।
अस्पताल के बाद के दिन- अस्पताल में भर्ती होने के पहले30और बाद के 60 दिनों बाद तक के खर्चे को इन पॉलिसी में कवर किया जाता है।
कोरोना से पहले पॉलिसी- अगर आपने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से पहले इंश्योरेंस पॉलिसी ली है तो ट्रीटमेंट के दौरान होने वाले सारे खर्चे इंश्योरेंस कवर में आ जाएंगे। लेकिन यही काम आप कोविड होने के बाद लेते हैं तो इसमें इस बीमारी को लेकर कवर नहीं मिलेगा।
मनीसंबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई–मेल कर सकते हैं–editor@grehlakshmi.com
ये भी पढ़ें- बोल्ड आंखें,बोल्ड लिप्स
