घर की साफ-सफाई के लिए बाज़ार में कई तरह के उपकरण उपलब्ध हैं। जहां एक तरफ स्पिन माप लोगों को खूब भा रहे हैं तो वहीं वैक्यूम क्लीनर्स भी क्लीनिंग के लिए एक ज़रूरी उपकरण बनकर उभर रहा है। वैक्यूम क्लीनर की मदद से हम कोनों में छुपी धूल-मिट्टी और बारीक कणों को आसानी से पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। बाज़ार में वेट और ड्राई दोनों तरह के ही वैक्यूम क्लीनर्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं वैक्यूम क्लीनर्स के बारे में-
आज के धूल मिट्टी से भरे वातावरण और भागती दौड़ती जिंदगी में वैक्यूम क्लीनर के बिना किसी भी घर की कल्पना कर पाना मुश्किल है। वहीं बरसों पुराने ढंग से साफ-सफाई के तरीकों से भले ही आप ऊपरी धूल मिट्टी को तो साफ कर लेते हैं, लेकिन कालीन, सोफे और कोने में इक_ा होने वाली धूल को साफ नहीं कर पाते। हम इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते कि धूल के यही छोटे-छोटे कण ऐलर्जी व बीमारियों का कारण बन जाते हैं। ऐसी स्थिति में केवल वैक्यूम क्लीनर से साफ होने वाले घर ही पूर्ण रूप से साफ कहे जा सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर समय की बचत करने के साथ-साथ साफ-सफाई को आसान बना देता है। इस समय माॢकट में बहुत से ब्रैंड्स आपको मिल जाएंगे। यूरिका फोर्ब्स भारत में सबसे अधिक बिकने वाला ब्रैंड है। इसके अलावा एलजी यूरिका फोर्ब्स के बाद भारत में बिकने वाला दूसरा बड़ा ब्रैंड हैं। मगर सवाल ये उठता है कि कौन-सा क्लीनर हमारी जेब और घर के मुताबिक फिट बैठता है। तो आइए जानते हैं माॢकट में बिकने वाले वैक्यूम क्लीनर्स के बारे में-
जब करें इस्तेमाल तो रखें इन बातों का ख्याल
- वैक्यूम क्लीनर का जब प्रयोग न हो रहा हो, तो उस समय उसे बिजली के बोर्ड से निकाल कर रखें।
- वैक्यूम क्लीनर घर के बाहर या गीले फर्श के लिए प्रयोग नहीं किया जाता, इसलिए इसका प्रयोग ऐसे किसी स्थान पर न ही करें जिससे बिजली का झटका लगने का कोई डर न रहे।
- वैक्यूम क्लीनर बहुत नाजुक होता है, वह एक बार गिरने या पानी पड़ने से खराब हो सकता है, इसलिए इसका प्रयोग बहुत ध्यान से करना चाहिए।
- वैक्यूम क्लीनर को बच्चों से दूर रखें।
- वैक्यूम क्लीनर नुकीली चीजें साफ करने के लिए इस्तेमाल न करें।
युरेका फोर्ब्स ट्रेंडी जि़प
- यह बेहद आकर्षक और स्टाइलिश शक्तिशाली पोर्टेबल वैक्यूम क्लीनर है।
- यह हल्के वजन का एक कॉम्पैक्ट वैक्यूम क्लीनर है।
- इसमें सामान के लिए स्टोरेज स्पेस भी है।
- यह इस्तेमाल करने में बेहद आरामदायक है।
- इसका संचालन पैरों से पावर ऑन-ऑफ करके किया जाता है।
- इसमें एक साल की वारंटी दी जा रही है।
- इसकी कीमत- 3,199.00 रुपये है।

पैनासोनिक 700-वॉट वैक्यूम क्लीनर
- यह पूरी तरह से हैंडी है और इस्तेमाल करने में भी बेहद आसान है।
- इसमें आपको सामान्य फिल्टर मिलेगा, जो धूल मिट्टी को आसानी
- से साफ कर सकता है।
- यह क्लीनर 700 वाट का है।
- इसके साथ पांच एक्सेसरीज़ भी दी जा रही हैं।
- इस प्रोडक्ट के साथ वारंटी कार्ड भी दिया जाएगा, जिसमें वारंटी पीरियड एक साल का दिया जा रहा है।
- इस वैक्यूम क्लीनर का मूल्य- 3,399.00 रुपये है।

प्रेस्टीज 1200 वाट वेट एंड ड्राई वैक्यूम क्लीनर
- प्रेस्टीज का ये वैक्यूम क्लीनर 1200 वाट का है।
- यह वेट और ड्राई दोनों क्लीनिंग के लिए सूटेबल है।
- इस वैक्यूम क्लीनर पर आपको एक साल की वारंटी दी जा रही है।
- इसकी कीमत- 5,995 रुपये है।

एमआई रोबोट वैक्यूम माप वैक्यूम क्लीनर
- इसमें इलेक्ट्रॉनिक तौर पर कंट्रोल होने वाला वाटर टैंक है।
- यूजर्स इसे एमआई होम ऐप के साथ कनेक्ट भी कर सकते हैं।
- इसके जरिए रिमोट कंट्रोल, रियल टाइम मैपिंग, शेड्यूल्ड क्लीनिंग और स्पॉट क्लीनिंग का फीचर सीधे अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके एक्सेस कर सकते हैं।
- वैक्यूम क्लीनर अपनी पहली सफाई के बाद एमआई होम ऐप पर नेविगशन के साथ हर कमरे की लोकेशन को पहचानता और सेव भी करता है।
- इसमें 3,200द्व्रद्ध की बैटरी है, जो एक बार चार्ज होने पर 60 से 130 मिनट तक चलती है।
- यह 350&94.5द्वद्व और 3.6 किलोग्राम वजन के साथ आता है।
- कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।

इनालसा स्प्रूस वैक्यूम क्लीनर 1200 वॉट – घर के लिए ब्लोअर फंक्शन के साथ
- डिवाइस गंदगी को पूरी तरह से साफ कर सकता है।
- आपको ऑपरेशन के दौरान $िफल्टर बदलने की आवश्यकता नहीं है।
- शक्तिशाली 1000ङ्ख मोटर से लैस 14्यक्क्र मजबूत सक्शन पावर प्रदान करता है।
- वैक्यूम क्लीनर में लंबे उपयोग के लिए एक प्रभाव प्रतिरोधी
- पॉलीमर टैंक है।
- एग्रो एस 1600 वाट स्टेनलेस स्टील वैक्यूम क्लीनर
- इस स्टेनलेस स्टील वैक्यूम क्लीनर में 1600 वाट का पावरफुल मोटर है।
- इसमें ब्लोअर फंक्शन भी है।
- इस प्रोडक्ट पर आपको पूरे एक साल की वारंटी भी दी जा रही है।
- इस वैक्यूम क्लीनर का मूल्य- 9,999 रुपये है।

एलजी एमके-लाइट वीके 53181 एनएनटीटी 4.5-लीटर
- यह मोटराइज्ड डस्ट कम्प्रेशन के साथ उपलब्ध है।
- यह उपयोग करने में आसान है।
- इसमें लंबे समय तक चलने वाली सक्शन पॉवर है।
- इसकी क्षमता 4.5 लीटर है।
- इस प्रोडक्ट पर वारंटी 1 वर्ष की है और कॉम्प्रेसर पर 10 वर्षों की है।
- इस वैक्यूम क्लीनर में 1800 वॉट पावरफुल मोटर है।
- इसकी कीमत- 9,900.00 रुपये है।

केंट-16039 हैंडी वैक्यूम क्लीनर सफेद
- यह शक्तिशाली वैक्यूम और ब्लोअर फंक्शन के साथ आपके घर की सफाई में बेहद मददगार साबित हो सकता है।
- कुशल सफाई के लिए मजबूत सक्शन फोर्स के साथ हाई पावर मोटर दी जा रही है।
- इसके इस्तेमाल से कम धूल मिट्टी उड़ती है और विशेष पदार्थ निर्वहन के कारण वायु प्रदूषण भी कम होता है।
- इसमें ऑटो पावर कॉर्ड रिट्रैक्टर की भी सुविधा दी गई है।
- इसकी वारंटी एक साल की दी जा रही है।
- इसका मूल्य- 2,449.00 रुपये है।

लाइफलॉन्ग पावरफुल वैक्यूम क्लीनर
- यह पावरफुल Vacuum Cleaner 1200 का है। इसमें आटोमेटिक कॉड विंडर है।
- इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
- ये जगह भी काफी कम लेता है, इसलिए बिना किसी झंझट के आप इसे घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।
- इस वैक्यूम क्लीनर पर आपको एक साल की वारंटी दी जा रही है।

डायसन वी 8 एब्सोल्यूट+कॉर्ड-फ्री वैक्यूम
- इसमें मुलायम रोलर क्लीनर दिया गया है।
- इसकी मदद से बारीक धूल कणों के अलावा बड़े मलबों को कठोर फर्श से एक साथ उठाया जा सकता है।
- डायरेक्ट ड्राइव क्लीनर हेड गहरी जमी गंदगी को हटाने के लिए कालीन में ब्रिसल को गहराई तक ले जाता है, ताकि पूरी तरह से सफाई हो सके।
- इस क्लीनर के साथ कई तरह के टूल्स भी दिए गए है।
- संपूर्ण मशीन फिल्ट्रेशन एलेजर्न को कैप्चर करती है और साफ हवा छोड़ती है, ताकि धूल मिट्टी को साफ कर दिया जाए।
- इस वैक्यूम क्लीनर की कीमत-
- 39,900.00 है।
यह भी पढ़ें –कुछ वेट लॉस उत्पाद जो अमेजन पर उपलब्ध हैं
