महात्मा गांधी की नई सिरीज के तहत जारी किए जाने वाले 500 रुपये के नए नोट पुराने वापस लिए गए नोट से अलग है। इसका रंग, साइज, थीम , सुरक्षा खूबियां, डिजाइन पुरानी सिरीज के नोट से अलग है। नए नोट का साइज 66 मिलीमीटर गुना 150 मिलीमीटर रखा गया है। नोट स्लेटी रंग का होगा और नोट के पिछले हिस्से पर खास तौर से लालकिले की तस्वीर है।
हालांकि सरकार 2000 रुपये के नोट पहली बार जारी कर रही है. इसे भी महात्मा गांधी सिरीज के तहत रखा गया है। 2000 रुपये के नोट के पिछले हिस्से में मंगलयान की छवि है। 2000 रुपये के नोट गहरे गुलाबी रंग के हैं। इनका साइज 66 मिलीमीटर गुना 166 मिलीमीटर है।
2000 रुपये के नोट की खास बातें –
नोट के सामने का हिस्सा
- नोट पर गुप्त रूप से ‘2000’ छपा होगा
- देवनागरी लिपि में ‘2000’ लिखा रहेगा
- नोट के केंद्र में महात्मा गांधी की तस्वीर
- नोट के बाएं तरफ सूक्ष्म अक्षरों में RBI और 2000 लिखा है
- बारीक सुरक्षा धागा जिस पर भारत, RBI और 2000 छपा रहेगा. तिरछा करके देखने पर रंग हरा से नीला है
- बायीं तरफ गवर्नर के दस्तखत, उनका वादानामा और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का प्रतीक
- नंबर पैनल पर नोट के नंबर छोटे से बड़े होते आकार में छपे होंगे. यह बायीं तरफ ऊपरी हिस्से में और दाहिनी तरफ निचले हिस्से में छपा है
- नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक
नोट के पिछले तरफ
- नोट के मुद्रण का वर्ष
- नारे के साथ स्वच्छ भारत का लोगो
- अलग-अलग भाषाओं में दो हजार रुपये
- मंगलयान की तस्वीर
(साभार- बीबीसीहिंदीडॉटकॉम)
