1-नोवेला इलैक्ट्रिक एग बॉयलर

अंडा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है और आजकल अधिकतर घरों में इसका सेवन किया जाता है। इस इलैक्ट्रिक एग बॉयलर में एक बार में 7 अंडे बॉयल कर सकते हैं। यह स्टेनलेस स्टील बॉडी से बना है और इसमें रिमूवएबल लिड और रैक्स दिए हुए हैं। इसे साफ करना भी बेहद आसान है। इसका वजन 0.64 किलोग्राम है यानी वजन में भी हल्का है। इसमें सॉफ्ट, मिडल और हार्ड जैसे तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जिसे आप अपनी आवश्यकता अनुरूप सैट करें।

कीमत : लगभग 930 रुपये।

 

2-नोवा इलैक्ट्रिक पिज्जा पैन

 

पिज्जा के शौकीन लोगों के लिए नोवा का इलैक्ट्रिक पैन काफी प्रभावकारी है। इसमें बाहर जैसा यमी पिज्जा बनाया जा सकता है। इसमें चेंजेबल बैक कवर और मल्टी पर्पज अटैचमैंट दिया गया है। इसका पॉवर कंजंह्रश्वशन 800 वॉट है और इसमें एक बार में एक ही पिज्जा बनाया जा सकता है।

कीमत : लगभग 3,995 रुपये।

 

3-नोस्टल्जिया इलैक्ट्रिक कप केक मेकर

 

इस इलैक्ट्रिक कप केक मेकर में एक बार में 7 कप केक तैयार किए जा सकते हैं। नॉनस्टिक बॉडी से बने इस कप केक मेकर में कप केक बनाने में 5 मिनट का समय लगता है। इसमें प्री हीट इंडीकेटर लाइट्स दी हुई हैं, जो यह बताती हैं कि कप केक रेडी हो गया है। इसे काफी आसानी से साफ किया जा सकता है।
कीमत : लगभग 3,147 रुपये।

 

4-ओस्टर 6 स्पीड स्टैंड मिक्सर

 

6 स्पीड सैटिंग वाला यह स्टैंड मिक्सर बीटर की तरह काम करता है। इसमें अंडा, दही, क्रीम और इडली का पेस्ट आदि कम समय में मिक्स यानी बीट किया जा सकता है। पॉवर बूस्ट स्विच फॉर टरबो स्पीड, वन टच बीटर इजैक्ट लैवल डिटैचेबल हैड और फुल साइज बीटर एंड डो हुक्स दिया हुआ है। इसमें आटा भी गूंधा जा सकता है। इसका पॉवर कंजंह्रश्वशन 250 वॉट है।

कीमत : लगभग 2,995 रुपये।

 

 5-नटराज बैलेजा आटा चक्की

हैल्थ और हाइजीन को ध्यान में रखते हुए अब घर में ही आटा पीसने के लिए आटा चक्की मशीन उपलब्ध है। इसमें घर में एक बार में 4-5 किलोग्राम तक आटा पीसा जा सकता है। इसकी ग्राइंडिंग कैपेसिटी 7 से 10 किलोग्राम तक है। ये काफी स्टाइलिश और मॉड्यूलर ढंग से डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत एमडीएफ बोर्ड के बने मॉड््यूलर कैबिनेट दिए गए हैं। इनके कुछ मॉडल्स में वैक्यूम क्लीनर भी उपलब्ध है।

कीमत : लगभग 19,000 रुपये।