शारदीय नवरात्रि में अपने घर को इन 5 इको फ्रेंडली तरीकों से सजाएं: Home Decoration Ideas For Navratri
अगर इस नवरात्रि आप अपने घर को इको फ्रेंडली तरीकों से सजाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ नए आइडियाज देने वाले हैं।
Home Decor Ideas For Navratri: नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा और उनके सभी 9 अवतारों को समर्पित है। हर किसी का तोहार मनाने का अपना एक अलग तरीका होता है। हमारे देश के विभिन्न जगहों पर अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार दुर्गा पूजा मनाया जाता है। त्योहार की बात हो रही है, तो अपने घर में देवी का स्वागत करने के बाद हजारों तैयारी करनी होती है। खास तौर पर कई लोग अपने घर को सजाना काफी पसंद करते हैं, जिसमें काफी खर्चा भी होता है। हालांकि, अगर इस नवरात्रि आप अपने घर को इको फ्रेंडली तरीकों से सजाना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ नए आइडियाज देने वाले हैं।
दालचीनी वाली कैंडल्स

दालचीनी का उपयोग आप अपने घर को सजाने के लिए कर सकती हैं। यह बात सुनने में जरूर बेहद अजीब लगेगी। लेकिन, यह सच है. इसके लिए आपको कुछ रंग-बिरंगी मामबत्तियां चाहिए। इसके बाद आपको इन मोमबतियों के चारों तरफ अच्छे से फेविकोल लगाना है और एक-एक करके दालचीनी चिपकानी हैं। फिर इसके चारों ओर एक पतली डोरी के साथ सफेद लेस से लपेट कर एक ‘बो’ के आकार में बांधना है। ऐसे कैंडल्स देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं, जो आपके पूरे घर को अलग लुक दे सकते हैं।
फल के छिलकों से बनाएं दीया

घर को सजाने के लिए दीया चाहिए होता है और बाजार में मिलने वाले दीए इको फ्रेंडली नहीं होते हैं। ऐसे में आप अपने घर पर नारंगी से एक खूबसूरत दीया बना सकती हैं। जी हां आपके पास अगर नारंगी रखी है, तो उसे आप बिल्कुल कटोरी के आकार में छिल लें और उसमें पिघला हुआ मोम डालकर सफेद बत्ती लगा दें। ऐसा करते ही आपका एक खूबसूरत दीया तैयार है। अगर आप अपने दिए को और भी सुंदर बनाना चाहती है, तो उसे कलर कर दें।
बाउल को फूल व टी-कैंडल्स से सजाएं

आपने अगर माता का अपने घर में स्वागत किया है, तो पूजा का सामान रखने के लिए कई तरह की टेबल भी बनवाई होंगी और उन टेबल्स को सजाने के लिए आप एक बड़े बाउल या मिट्टी के बर्तन में पानी डालें और उसमें कुछ गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। फिर इसमें टी-कैंडल्स डालकर अपने घर को सजाएं। ये देखने में काफी सुंदर लगेंगे।
फूलों और रंगीन चावलों से बनाएं रंगोली

घर को सजाने के लिए आप दरवाजे पर रंगोली भी बना सकती है। लेकिन, इस बार कलर्स के बजाय आप फूल या रंगीन चावलों का इस्तेमाल करें। अलग-अलग रंग के फूलों का इस्तेमाल करके आप एक आकर्षक रंगोली तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप रंगीन चावलों से रंगोली बनाती है, तो आप दोबारा इसे कभी भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
रंगीन कागजों से बनाएं लालटेन

दुर्गा पूजा में आप अपने घर को सजाने के लिए रंगीन पेपर की मदद से सुंदर छोटे-छोटे लालटेन बना सकती हैं। ये दिखने में बहुत सुंदर और आकर्षक लगते हैं। आप चाहे तो इन लालटेन को बनाने के लिए सिल्वर ग्लिटर पेपर का भी उपयोग कर सकती हैं। इन लालटेन को बनाने का फायदा यह है कि ये देखने में काफी यूनिक लगते हैं और इनमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होता है।
