घर को इन पुराने सामानों से दें नया लुक
सफाई करते वक्त हर घर में से कुछ वेस्ट मैटेरियल जरूर निकलता है। कई महिलाएं अक्सर इस वेस्ट मटेरियल को घर से बाहर फेंक देती हैं, जबकि कुछ महिलाएं इसे नया लुक दे देती हैं।
Home Decor Hacks: महिलाएं कुछ-कुछ समय पर अपने घर की साफ-सफाई करती रहती हैं। ऐसे में सफाई करते वक्त हर घर में से कुछ वेस्ट मैटेरियल जरूर निकलता है। कई महिलाएं अक्सर इस वेस्ट मटेरियल को घर से बाहर फेंक देती हैं, जबकि कुछ महिलाएं इसे नया लुक दे देती हैं। दरअसल, हर खराब सामान वेस्ट नहीं होती है। इसे हम चाहे तो दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप अपने घर पर रखे पुराने सामानों को रीयूज कर सकती हैं।
पुराने टायर

गाड़ियों के पुराने टायर बड़े काम की चीज होते हैं। इन्हें चेंज कराने के बाद फेंकने के बजाय अपने साथ घर ले आए। इसका उपयोग आप अपने गार्डन या डाइनिंग रूम को खूबसूरत बनाने के लिए कर सकती हैं। इन टायरों को चटक रंगों से रंग दें और इनके बीच में मिट्टी भरकर इनमें फूलों वाले पौधे लगाएं। इसके अलावा आप इन टायरों के ऊपर कलरफुल कवर चढ़ाकर अपनी लॉबी में सोफे की तरह रख सकती हैं।
पुराने गमलों को दें नया लुक

आप अगर अपने गार्डन को नया लुक देने का मन बना रही है, तो इसमें आपकी मदद घर में रखे पुराने गमले कर सकते है। आप गमलों को पेंटिंग, कलरिंग, क्रोशिया के जरिए खूबसूरत बना सकती हैं। सबसे पहले आपको गमलों को ब्रश की मदद से साफ करना होगा और फिर पसंद के अनुसार पेंटिंग या रंग करना होगा। इसके बाद अपने गमलों में आप खूबसूरत पौधे लगाएं और उसे लॉबी में रख दें।
पुराने बक्से

महिलाएं अब पुराने बक्से का इस्तेमाल नहीं करती है। इसके बजाय वह ट्रैवलिंग के दौरान ट्रॉली रखती है। लेकिन, अगर आपके पास पुराने बक्से पड़े हैं, तो आप उसे एक नया लुक दें। आप इन पर पेंटिंग कर घर के कोने में सजाएं या फिर मैटल वर्क से अट्रैक्टिव लुक दें।
पेपर बिन

हर घर में कॉर्न फ्लेक्स जरूर आता है और इसके साथ उसके खाली डिब्बे भी जमा हो जाते हैं। आप कॉर्न फ्लेक्स के खाली डिब्बों से अपने लेटर और मैग्जीन के लिए पेपर बिन बना सकती हैं। सबसे पहले आप डिब्बों को पसंदीदा कलर के पेपर से कवर करें। फिर इसे एक मैगनेट की सहायता से फ्रिज के पिछले हिस्से पर चिपका दें।
नारियल के छिलके में लगाए पौधे

नारियल के छिलके बहुत तरीके से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आप छिलके की मदद से अपने घर पर पौधे भी लगा सकती हैं। नारियल निकालते समय उसे शेप में लाकर बीच से कट करें उसके बाद उसमें मिट्टी डालकर पौधा लगाएं। आप चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार नारियल के छिलके को बाहर से पेंट भी कर सकती हैं। आप इन पौधों को अपने घर के आंगन में भी सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
पुरानी कांच की बोतलें

कांच की खाली बोतलों को लोग अक्सर कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन, ऐसे बोतल हमारे लिए बेहद उपयोगी है। आप इन खाली बोतलों का इस्तेमाल करके अपने घर को बहुत नए तरीके से सजा सकती हैं। बोतल से लैंप बनाने के लिए आपको सबसे पहले कांच की बोतल को कटर की मदद से नीचे से काटना होगा और फिर उसके ऊपर के हिस्से से अंदर के आकार के अनुसार फेरी लाइट्स फिट करनी होगी। इसके अलावा आप खाली बोतलों के ऊपर रंग-बिरंगे कलर करके और स्टार्स चिपका कर अपने घर में टेबल पर रख सकती हैं। यह आपके घर को एक नया लुक देने का काम करेंगे।
दराज

अगर आपके घर में खाली दराज पड़ी है, तो आप इसे अपने बाथरूम और कमरों में छोटी-छोटी अलमारी के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको इन्हें बस दीवारों पर कील की मदद से टांगना होगा। आप चाहे तो इन पुरानी दराज के ऊपर कलर फुल पेंट भी कर सकती हैं, ताकि यह आपके घर को एक नया लुक देने में मदद करें।
