हिमाचल की ख़ास बात
सर्दियों के मौसम में तो हिमाचल की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां किसी स्वर्ग से कम नहीं लगतीं।
Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश हमारे देश का एक पर्यटक राज्य है। यह पूरी दुनिया में अपने प्राकृतिक सौंदर्य, बर्फीली पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों के मौसम में तो हिमाचल की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां किसी स्वर्ग से कम नहीं लगतीं। अगर आप भी सर्दियों की छुट्टियों में प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं और हिमाचल की बर्फीली वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां पांच ऐसी जगहें हैं जहां आपको सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव मिलेगा।
Also read: गर्मी के मौसम में घर की छत—जब मैं छोटा बच्चा था
मनाली

मनाली हिमाचल की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस जगह पर बर्फ का जादू हर पर्यटक को मोहित कर देता है। इस जगह पर आकर आप सोलांग वैली में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं। रोहतांग पास पर बर्फीले पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग का अनुभव कर सकते हैं। ब्यास नदी के किनारे बैठकर बहती हवा और हिमालय की शांत पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह न केवल रोमांचक गतिविधियों के लिए मशहूर है, बल्कि यह एक आदर्श जगह है जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ सर्दियों का मजा ले सकते हैं।
शिमला
शिमला हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी भी है। यह अपनी बर्फीली वादियों और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए जानी जाती है। इस जगह पर आकर आप माल रोड पर टहलने और स्थानीय खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। कुफरी में स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स को आजमा सकते हैं। शिमला के आस-पास के घने जंगलों में ट्रेकिंग का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह की प्रकृति की सुंदरता को निहार सकते हैं। शिमला उन लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो शांत और आरामदायक माहौल में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं।
धर्मशाला और मैक्लॉडगंज

धर्मशाला और मैक्लॉडगंज को एक वाक्य में तिब्बती संस्कृति और हिमालय की खूबसूरती का अनोखा संगम कहा जा सकता है। इस जगह पर आकर आप तिब्बती मोनास्ट्री का दौरा करें और त्रिउंड ट्रेक पर जाएं, जहां से आपको बर्फ से ढके धौलाधार पर्वतों का नजारा मिलेगा। मैक्लॉडगंज में शांत कॉफी शॉप्स और कैफे में बैठकर हिमालय के मौसम का आनंद लें। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शांति और संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं।
किन्नौर
किन्नौर हिमाचल का एक छुपा हुआ रत्न है। इस जगह पर आकर आपको बर्फीली चोटियों और हरे-भरे बागानों का अनूठा मेल मिलेगा। इस जगह पर आकर आप किन्नौर घाटी में ट्रेकिंग करें और सांगला घाटी की सुंदरता का आनंद लें सकते हैं। सतलुज नदी के किनारे बैठकर ध्यान और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। किन्नौर अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण उन यात्रियों के लिए आदर्श है, जो भीड़भाड़ से दूर रहना चाहते हैं।
स्पीति घाटी

स्पीति घाटी, हिमाचल की सबसे अनोखी और शांत जगहों में से एक है, जो बर्फीली चोटियों और अद्भुत परिदृश्यों के लिए जानी जाती है। इस जगह पर आकर आप की मोनास्ट्री और काज़ा गांव की यात्रा कर सकते हैं। स्नो ट्रेकिंग और आइस क्लाइम्बिंग का आनंद ले सकते हैं। रात के समय तारे देखने का आनंद लें, क्योंकि यह जगह अपने साफ आसमान के लिए प्रसिद्ध है। स्पीति उन लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो हिमालय की कठिन और शांत प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं।
