ऋषिकेश का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
इस जगह पर देखने और घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था, योग और अध्यात्म के लिए आते हैं।
Rishikesh Tourism: देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक नाम ऋषिकेश का भी आता है। इस जगह पर देखने और घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था, योग और अध्यात्म के लिए आते हैं। सबसे ज़्यादा साहसिक क्रियाकलापों की तरफ़ उनका ध्यान रहता है। इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं कि किस तरह से ऋषिकेश घूमने के साथ पास के हिल स्टेशन भी घूम सकते हैं और ऋषिकेश यात्रा को और भी ज़्यादा मज़ेदार बना सकते हैं।
ऋषिकेश से लैंसडाउन
लैंसडाउन एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो अपने शांत और सुखद वातावरण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर आप प्रकृति का भरपूर मज़ा ले सकते हैं। नेचर वॉक कर सकते हैं। ट्रेकिंग और कैम्पिंग जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इस जगह पर आपको बहुत ही सुंदर सुंदर ओक और देवदार के पेड़ देखने को मिलेंगे। घूमने के लिए आप सेंट मैरी चर्च, तारकेश्वर महादेव मंदिर, भुल्ला झील, स्नो व्यूपॉइंट जा सकते हैं। ऋषिकेश से लैंसडाउन पहुँचना काफ़ी है।
ऋषिकेश से धनोल्टी

धनोल्टी को मनभावन मौसम और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यह ख़ूबसूरती और लाजवाब मौसम की वजह से देश का लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। इस जगह पर ज़्यादातर लोग अपने वीकेंड पर जाना पसंद करते हैं। इस जगह पर ख़ूब सुंदर पहाड़, हरभरा वातावरण और मजेदार मौसम मिलेगा। घूमने के लिए सुरकंडा देवी मंदिर के अलावा यहाँ पर दशावतार मंदिर और देवगढ़ किला जा सकते हैं। ऋषिकेश से धनोल्टी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
ऋषिकेश से कोटद्वार

ऋषिकेश से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित कोटद्वार उत्तराखंड का एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह अपने यहाँ स्थित विभिन्न तरह के मंदिरों और तीर्थों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर जाते हैं तो आपको कई तरह के मंदिर के दर्शन होंगे। आसपास के ख़ूबसूरत पहाड़ के नज़ारे देख सकेंगे। कोटद्वार में आप सिद्धबली मंदिर के दर्शन के साथ साथ दुर्गा देवी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस जगह पर स्थित मालिनी बाजार से आप स्थानीय हस्तशिल्प से सम्बंधित चीज़ें खरीद सकते हैं।
ऋषिकेश से चंबा

चंबा गढ़वाल हिमालय का एक छोटा सा नगर है जो टिहरी गढ़वाल जिले में आता है। यह खूबसूरत नगर घने जंगल के बीच बसा बहुत ही ख़ूबसूरत नज़र आता है। एक हिल स्टेशन होने के नाते इस जगह का मौसम ठंडा और काफ़ी लाजवाब होता है, जिसकी वजह से इस जगह पर देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इस जगह पर जाकर शांति और सकून के साथ कुछ दिन बिता सकते हैं। इस जगह का शांत वातावरण और पल-पल बदलता मौसम बहुत ही ज़्यादा रास आएगा। ऋषिकेश से चंबा महज़ दो घंटे में पहुंचा जा सकता है।
ऋषिकेश से कनाताल

गढ़वाल हिमालय में स्थित कनाताल देश का एक बहुत ही तेज़ी से उभरता हुआ पर्यटन स्थल है। यह अपने शांत वातावरण के कारण दूर-दूर से सैलानियों को तरफ़ खींचने में कामयाब हुआ है। यह जगह शांति और सकून के साथ समय व्यतीत करने के लिहाज़ से बहुत ही अच्छी है। शांत और मनमोहक वातावरण पसंद है, तो एक बार कनाताल ज़रूर जायें। यह ऊंचे शंकुधारी पेड़ों के लिए जाना जाता है। घूमने के लिए कोडिया जंगल, धनोल्टी इको पार्क, टिहरी झील, कैंप कार्निवल जा सकते हैं।
