डरावनी कहानियां है इन जगहों से जुड़ी हुई
ऐसी ही कुछ खतरनाक जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाने के नाम से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है।
Haunted Tourist Places: भारत में ऐसी कई खूबसूरत और अद्भुत जगह है, जहां ना सिर्फ भारतीय पर्यटक बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने आते है। हमारा देश अनोखी और रहस्यपूर्ण जगहों की खान है, जहां के अजब-गजब किस्से हमे हमेशा रोमाचिंत करते, तो कुछ बहुत डराते। हमे आपको ऐसी ही कुछ खतरनाक जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाने के नाम से लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है। जानिए ऐसी कौन सी है वो खौफनाक जगहें हैं जहां जाने से लोग डरते है।
भानगढ़, राजस्थान

राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किले को भारत का सबसे डरावना स्थान माना जाता है। इस किले के बारे में सोच कर ही लोगों की डर के कारण सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। भानगढ़ एक जंगल में एक भूतिया किला है। दिन ढलने के बाद इस किले में लोगों का प्रवेश करना वर्जित है। इस किले के आसपास बने घरों में छत नहीं बनाई जाती है। अगर इन घरों की छतों को बनवाते है तो वो अपने आप चटक कर टूट जाती हैं।
जतिंगा घाटी, असम

असम की जतिंगा घाटी बेहद सुंदर और मनोरम द्रश्यों से भरी हुई है, लेकिन यह भारत के डरावने स्थलों में से एक है। यहाँ पर सितम्बंर, अक्टूबर और नवंबर के महीने में कई प्रवासी पक्षी रहस्यामयी रूप से मर जाते हैं। ये घटना अमावस्या की रात को होती है, पक्षी यहाँ आते तो है, लेकिन यहां से कभी लौटते नहीं हैं। लोग पक्षियों की मौत का कारण भूत, प्रेत और काली ताकतों को मानते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि बहुत तेज बारिश होने के कारण पक्षी गीले हो जाते हैं और उन्हें उड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तेज हवाओं की वजह से उनका संतुलन खो देते है और पेड़ों से टकराकर गिर कर दम तोड़ देते हैं।
रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

आपका ऐसा सोचना होगा कि भूत प्रेत केवल पुराने खंडहर हो चुकी जगहों पर होते है तो आपकी यह सोच गलत है। आपको भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी रामोजी फिल्मसिटी के बारे में जानना चाहिए। रामजी फिल्मसिटी में कई भूतिया घटनाएँ होती है। यहाँ कई होटलों में भूतों की उपस्थिति दर्ज की गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि रामोजी फिल्मसिटी जहाँ बनी है, वहाँ लोगों को कड़ी सजा और कई बार मौत की सजा दी जाती थी। इस फिल्मसिटी में लोगों को साया दिखना, खिड़की-दरवाजे अपने आप खुलना बंद होना आदि कई डरावनी गतिविधियों का आभास हुआ है। यहाँ अजीबोगरीब धटनाओं से सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों और महिलाओं को होती है। शूटिंग में कई बार लाइट मैन और शूटिंग स्टाफ को धक्का देकर गिरा दिया जाता है, जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आई है।
दुमस तट, गुजरात

भारत का डरावना बीच दुमुस तट गुजरात में स्थित है। कई साल पहले इस समुद्री तट का उपयोग लोग लाशों को दफन को दफ़न करते थे, इसलिए यहां कई आत्माओं का वास हैं। आप जब इस तट पर जायेंगे, तो आपको किसी की बात करने की आवाज आएगी, लेकिन आपको ढूँढने से भी कोई नहीं मिलेगा।
कैन्सुलिम चर्च, गोवा

गोवा खूबूसरत बीच और मौज मस्ती के लिए मशहूर है। गोवा भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है जहाँ सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक आते है। गोवा में कुछ प्रेत बाधित स्थान भी है, जिनके बारे में आप लोग नहीं जानते होंगे। गोवा के कैन्सुलिम चर्च एक प्रेत बाधित चर्च हैं। यहां के स्थानीय लोगों के अनुसार इस चर्च में कुछ पुर्तगाली राजाओं को मार दिया गया था और बाद में दो राजाओं ने आत्महत्या भी कर ली थी। गोवा के इस चर्च में डरावनी आवाजे आती है और किसी अद्श्य शक्ति होने का अहसास होता है।
कुलधारा गाँव, राजस्थान

कुलधारा गाँव को भारत सबसे शापित और भूतिया गाँव माना जाता है। यह गाँव पूरी तरह से खंडहर बन चुका है। जो भी इस गाँव में रात भर के लिए रुकता है, वह मर जाता है। कुलधारा गाँव 1291 में बसाया गया था। 1825 के आसपास की घटना है, एक मंत्री गाँव की एक सुन्दर लड़की से विवाह करना चाहता था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो मंत्री ने गाँव का लगान दुगना कर दिया। लड़की के सम्मान की रक्षा के लिए कुलधरा गाँव और आसपास के 83 गाँव के सभी लोग अंधेरे में पता नहीं कहाँ गायब हो गए, बाद में भी उन लोगों का कहीं पता नही चला। ऐसा कई बार हुआ कि जो भी व्यक्ति गाँव में रुका वह रात में गायब हो गया, सुबह उसका कोई नामोनिशान नही था।
टनल नंबर 33 शिमला, हिमाचल प्रदेश

कालका से शिमला तक जाने वाली रेल लाइन पर बहुत सारी टनल आती हैं, लेकिन उनमें सबसे खौफनाक और डरावनी टनल नंबर 33 भारत की सबसे हाँटेड टनल है। इस टनल में उस इंजीनियर की आत्मा भटकती है, जिसने इस टनल के ठीक सामने खुद को गोली मार ली थी लोगों ने उसके शरीर को वहीं दफना दिया, तब से उस इंजीनयर की कराहने की आवाज उस टनल में सुनाई देती है। लोगों ने टनल में लोहे का दरवाजा लगा कर उसमे ताला लगा दिया पर बाद में वह ताला भी टूटा हुआ मिला, तब से उसमे ताला नही लगाया गया। आप वहाँ जाकर उस इंजिनियर की दर्दनाक गूंजती हुई आवाजे सुन सकते है।
राष्ट्रीय पुस्तकालय, कोलकाता

कोलकाता की नेशनल लायब्रेरी में कई प्रकार की डरावनी घटनाओं के बारे में सुनने को मिलता है। यहां के गार्ड जो नाईट ड्यूटी करते हैं, उनसे आपको कई भूतिया घटनाएं होने की जानकारी मिल सकती हैं। यहां पुस्तकालय में कुछ मजदूरों की मौत हुई थी, उनकी आत्मा इसी पुस्तकालय में घूमती रहती हैं। कई बार सुबह जब लाईब्रेरी खुलती है, तो यहां के बहुत से पेपर और अन्य सामान यहाँ-वहाँ बिखरा हुआ पड़ा रहता है।