हाउस वाइफ हो या वर्किंग सभी को अपनी रोजमर्रा की लाइफ से ब्रेक चाहिए ही होता है। वो ब्रेक, जो कुछ देर में ही सारे तनाव को भुला देता है। बीती 14 ऑक्टूबर को इसी ब्रेक को कई सारी गृहलक्ष्मियों ने जमकर महसूस किया और इसके मजे भी लिए। हालांकि ये कार्यक्रम वर्चुअल हुआ लेकिन मजे-मसती और सीखने सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
किसी ने फैशान का जलवा दिखाया तो किसी ने अपने हुनर का। एक के बाद एक मजेदार पल यूंहीं बीतते गए। वुमन ऑफ सब्सटेन्स क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का ब्रांड पार्टनर रहा स्लीमिंग, ब्यूटी और स्पा सर्विसेज देने वाला नाम पचौली। 
गृहलक्ष्मी दोपहर के इस कार्यक्रम में स्कैवन्जर हंट भी हुआ, जिसमें अमित कौर पूरी, श्वेता शर्मा, श्वेता गर्ग और अल्का गुप्ता ने भाग लिया। इस दौरान डांस कॉम्पटीशन भी हुआ, जिसमें प्रतिभा गुप्ता, ऋतु जैन और रमणिका जैन ने भाग लिया। इसके बाद तंबोला भी खेला गया। इस दौरान तो खूब हंसी-ठिठोली हुई। सभी सहेलियों की तरह दूर बैठ कर भी एक दूसरे का साथ महसूस कर रही थीं।
इसमें फुल हाउस कविता और अल्का गुप्ता का रहा। लास्ट लाइन मंजु जैन की रही तो मिडिल लाइन सुनीता की। इसके बाद बम्पर प्राइज़ की बारी आई तो ये राखी बुद्धिराजा के नाम रहा। फिर फैशन शो की विनर रिचा अग्रवाल रहीं। इन दोनों की ही खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। विनर बनने की खुशी उनके चेहरों पर नजर आ रही थी। गृहलक्ष्मी नवरात्रि क्वीन ज्यूरी ऑफ टूडे कीर्ति मिश्रा नारंग थीं। इसमें 148 लाइक के साथ व्यूवर च्वाइस विनर रमणिका और ऋतु जैन रहीं। जबकि विनर प्रतिभा गुप्ता को चुना गया। 
आयोजन के दौरान कॉसमेटोलॉजिस्ट प्रीति सेठ ने ब्रांड के बारे में बताया तो इसका इंट्रो मंजू जैन, श्वेता गर्ग और ट्विंकल ने दिया। प्रीति सेठ ने बताया कि पचौली की फाउंडर होने से पहले 1999 से ही वो वेलनेस सैक्टर में काम कर रही थीं। एक बड़े ब्रांड के साथ काम करते हुए उन्होंने अपनी पहचान पहले ही बना ली थी। इस वक्त नई दिल्ली में पचौली के छह सेंटर खुल चुके हैं। राजेंद्र प्लेस, पंजाबी बाग, ग्रेटर कैलाश, शिवालिक, नोएडा और लाजपत नगर में मौजूद इन सेंटर में सभी एक्सपर्ट हैं, जैसे डॉक्टर, ट्रिकोलॉजिस्ट, डर्माटोलॉजिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट।
पचौली की बात करें तो ये एक जड़ीबूटी है। इसके तेल में बहुत सारे फायदे छुपे होते हैं। इसको जिस भी इसेंशियल ऑयल के साथ मिलाया जाता है, उसकी गुणवत्ता बढ़ जाती है। हालांकि इस तेल का ज्यादा इस्तेमाल परफ्यूम इंडस्ट्री में किया जाता है। कार्यक्रम में क्लब कमिटी मेम्बर अनुराधा भाटिया, कविता कपिल, नंदिनी जैन और ऋतु धवन भी मौजूद रहीं।