किटी पार्टी में मस्ती करती औरतों के दिलों में खुशी का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये लोग 365 दिन घर गृहस्थी के कामों में लगी रहती हैं और फिर इन्हीं में से कुछ दिन या कहें कुछ पल अपने लिए निकाल लेती हैं। इन पलों में वो आगे के कई दिनों के लिए मानो खुशी को समेट लेती हैं। इसी खुशी को समेटने के लिए गृहलक्ष्मी ने दोपहर कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसे ऑल अबाउट यू क्वीन्स विला क्लब ने आयोजित किया। इवेंट का 16 अक्टूबर, 2020 को वर्चुअल आयोजन किया गया। इवेंट का ब्रांड पार्टनर रहा वेलनेस के क्षेत्र में काम करने वाला सेंटर पचौली। इसकी फाउंडर प्रीति सेठ ने पचौली के बारे में भी बताया। इसमें सभी गृहलक्ष्मियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और मजेदार पल साथ में बिताया।  
क्लब की कमिटी मेम्बर गरिश्मा शर्मा और शिवानी जसवाल पठानिया भी इस दौरान मौजूद रहीं और इस मौके को खूब इंजॉय किया। कार्यक्रम में पचौली इंट्रो की विनर रहीं सरिता सिंह, ममता जैन और कीर्ति धवन। इसके बाद स्कैवन्जर हंट में डॉ. प्रियंका, कविता गुप्ता और गुंजन लगानी विनर रहीं। एक-एक इवेंट को अपने घर बैठे हुए भी इन लोगों ने इन पलों को खूब इंजॉय किया। इसके बाद पचौली सवाल-जवाब भी हुए। इसमें मृदुल गुप्ता और ममता जैन को विजेता घोषित किया गया। इसमें भी सबने अपनी बुद्धिमता का पूरा इस्तेमाल करते हुए इवेंट को रोचक बनाने की पूरी कोशिश की। इस इवेंट के साथ गेस द मूवी का भी आयोजन हुआ। इसमें पहली विजेता कविता गुप्ता रहीं तो बाकी विनर रहीं गरिश्मा, जूली जैन और रिम्पी जैन। 
तंबोला का आयोजन भी हुआ, जिसमें विनर रहीं स्वाति अग्रवाल, मृदुल गुप्ता, गुंजन लगानी और प्रियंका जैन। इसके बाद टैलेंट शो भी हुआ, इसमें नमिता शर्मा। सुरभि अन्तरिक्ष श्रीवास्तव, हुदा रहमान, गरिमा और स्वगिता स्वैन, इसकी विनर रहीं। फैशन क्वीन चुनीं गईं प्रियंका जैन, स्माइल बधान और प्रीति दुबे। इनके फ़ैशन सेंस को देख कर कोई भी इन्हें ही विनर घोषित करता। बम्पर प्राइज दिया गया शिवानी को तो बेस्ट लुक के लिए विनर रहीं सलोनी अमित ठाकुर। बेस्ट आउटफिट के लिए भी सलोनी को ही चुना गया। इसके एसटीएच मोस्ट एक्टिवे मेम्बर वर्षा तिवारी को चुना गया। इतना ही नहीं मिस चुपचाप स्मृति को चुना गया। 
कार्यक्रम के दौरान ब्रांड पार्टनर पचौली पर भी बात हुई। इसमें बताया गया कि इस सेंटर की शुरुआत साल 2010 में प्रीति सेठ और रजत ओहरी ने इस मकसद से की थी कि लोगों को खास उनके हिसाब से स्लीमिंग, स्पा और ब्यूटी सेर्विसेज दी जा सकें। पचौली में आपको जीवन भर का अनुभव मिल सकता है। इसके साथ मानो पूरे मन और शरीर में सुकून भर जाता है। 

ये भी पढ़ें-

अपने गहनों का रखें ख्याल,सालों-साल