Top 10 Gas Stove
Top 10 Gas Stove

Top 10 Gas Stove: एक अच्छा गैस स्टोव न सिर्फ आपके खाना बनाने के अनुभव को बेहतर बनाता है बल्कि आपके किचन की सुंदरता भी दर्शाता है। अगर आप इस दिवाली गैस स्टोव खरीदने का सोच रहे हैं तो गृहलक्ष्मी की यह टॉप 10 सीरीज आपकी मदद करने वाली है। इस सीरीज में 2 बर्नर वाले गैस स्टोव के चुनिंदा ब्रांड दिए हैं, जहां से आप अपनी पसंद का गैस स्टोव ले सकते हैं। चलिए देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज।

खेतान

Top 10 Gas Stove
Khaitan Gas Stove

यह गैस स्टोव किचन को मॉडर्न लुक देने के साथ-साथ टिकाऊपन और सुरक्षा का भरोसा भी देता है। इसका 6mm टफनड ग्लास टॉप न सिर्फ दिखने में शानदार है बल्कि हीट रेजिस्टेंट, स्क्रैच-प्रूफ और अनब्रेकएबल भी है, जिससे यह लंबे समय तक नया बना रहता है। इसमें हेवी पैन सपोर्ट्स लगे हैं, जो बड़े बर्तनों को भी स्थिरता और संतुलन प्रदान करते हैं।
कीमत: ₹4,999
मॉडल: ‎2 Buner BP Nano

लाइफलॉन्ग

यह गैस स्टोव आपकी मॉड्यूलर किचन को एक स्लीक और मॉडर्न टच देता है। इसका 6mm टफनड ग्लास टॉप न केवल टिकाऊ है बल्कि साफ करने में भी बेहद आसान है। इसमें 2 हाई-एफिशिएंसी बर्नर्स दिए गए हैं जो तेज़ और समान रूप से गर्मी फैलाते हैं। इसके एंटी-स्लिप लेग्स, हेवी-ड्यूटी पैन सपोर्ट और स्मूदली ऑपरेट होने वाले नॉब्स इसे और भी यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं।
कीमत: ₹4,350
मॉडल: ‎‎‎‎LLGS10

एलिका

Elica Gas Stove
Elica Gas Stove

यह गैस स्टोव आपकी रसोई को एक आकर्षक और आधुनिक लुक देने के साथ-साथ तेज़ और सुरक्षित कुकिंग का अनुभव भी प्रदान करता है। इसमें 1 बड़ा और 1 छोटा हाई-एफिशिएंसी ब्रास बर्नर है, जो अलग-अलग कुकिंग ज़रूरतों के लिए परफेक्ट है। इसमें ग्लास टॉप के नीचे लगा स्टेनलेस स्टील सपोर्ट प्लेट इसे अतिरिक्त मजबूती देता है।
कीमत: ₹5,990
मॉडल: ‎‎‎662 CT VETRO BLK

क्रॉम्पटन

अगर आप एक ऐसा गैस स्टोव चाहते हैं जो न केवल खूबसूरत दिखे बल्कि आपकी कुकिंग को आसान और तेज़ बना दे, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसमें एक जंबो ब्रास बर्नर और एक मीडियम ब्रास बर्नर है। इस गैस स्टोव का टफनड ब्लैक ग्लास कुकटॉप न केवल टिकाऊ है बल्कि आपके किचन को एक आधुनिक और प्रीमियम लुक भी देता है।
कीमत: ₹5,999
मॉडल: ‎‎CKT-FSR602-MSB

पिजन

Pigeon Gas Stove
Top 10 Gas Stove-Pigeon Gas Stove

अगर आप बजट फ्रेंडली गैस स्टोव ढूंढ रहे हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। इसका ग्लास टॉप डिज़ाइन, टिकाऊ बॉडी और यूज़र-फ्रेंडली फीचर्स इसे हर घर की जरूरत बना देते हैं। इसमें दो ब्रास बर्नर्स दिए गए हैं-एक बड़ा और एक छोटा। इसकी बॉडी स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बनी है, जो इसे मजबूती और टिकाऊपन प्रदान करती है।
कीमत: ₹4,399
मॉडल: ‎Favourite 2-Burner

सुजाता

इस गैस स्टोव को LPG और PNG दोनों फ्यूल्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें दिए गए हेवी-ड्यूटी फोर्ज्ड ब्रास बर्नर्स समान रूप सेहीट फ्लो करते हैं। इसकी ऊपरी सतह 8 मिमी मोटे टफनड ग्लास टॉप से बनी है, जो इसे न सिर्फ शानदार लुक देता है। इस गैस स्टोव में लगा स्टेनलेस स्टील ड्रिप ट्रे तेल या तरल पदार्थों को जमा होने से रोकता है।
कीमत: ₹6,885
मॉडल: Standard

प्रेस्टीज

Prestige Gas Stove
Prestige Gas Stove

किचन को प्रीमियम लुक देने और सुविधा के लिए आप इस गैस स्टोव को अपनी पसंद में शामिल कर सकते हैं। यह एर्गोनोमिक डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है, जिससे इसे साफ करना बेहद आसान है। इसका टफनड ब्लैक ग्लास टॉप न केवल गैस स्टोव को स्टाइलिश लुक देता है बल्कि यह स्क्रैच-रेसिस्टेंट भी है।
कीमत: ₹5,850
मॉडल: ‎40363

सन फ्लेम

अगर आप एक स्टाइलिश और सुरक्षित गैस स्टोव की तलाश में हैं यह स्टोव आपकी इस तलाश को पूरा करता है। इसमें 1 मीडियम और 1 स्मॉल ब्रास बर्नर दिए गए हैं, जो गैस की खपत को कम करते हुए अधिकतम हीट प्रदान करते हैं। गैस स्टोव की ऊपरी सतह टफनड ग्लास से बनी है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।
कीमत: ₹4,590
मॉडल: ‎LPG Stove GT 2B MALEO BK

ब्लो हॉट

Blow Hot Gas Stove
Blow Hot Gas Stove

यह गैस स्टोव मजबूत होने के साथ ही आकर्षक है। इसका टफनड ग्लास टॉप आपके किचन को प्रीमियम लुक देता है। इसकी ब्लैक पाउडर कोटेड हेवी बॉडी न केवल टिकाऊ है बल्कि लंबे समय तक नई जैसी चमक बनाए रखती है। इसके हाई-पावर्ड बर्नर्स कम गैस में तेज़ कुकिंग सुनिश्चित करते हैं।
कीमत: ₹4,490
मॉडल: ‎Ruby-New_2B

बटरफ्लाई

यह गैस स्टोव 6 मिमी अल्ट्रा थिक टफन ग्लास से बना है, जो स्क्रैच रेसिस्टेंट और लंबे समय तक टिकाऊ है। ग्लास को विशेष क्वेंचिंग तकनीक से 650° तक की गर्मी पर तैयार किया गया है। इसका एर्गोनॉमिक डायमंड कट मेटल फ्रेम डिज़ाइन और स्टाइलिश नॉब्स आपकी किचन को आधुनिक लुक देते हैं।
कीमत: ₹4,995
मॉडल: ‎Butterfly_L3892A00000_Black

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...