Top Ceiling Fans: इस गर्मी अगर आप सीलिंग पंखा खरीद रहे हैं या बदल रहे हैं तो एक बार गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज पर नजर जरूर डालें। इस सीरीज में बजट के अंदर 10 सीलिंग फैन दिए गए हैं जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं। इन फैन की कीमत आपकी जेब पर बहुत अधिक असर नहीं डालेगी, साथ ही इन फैन के रंग डिजाइन आपके कमरे की छत्तों की खूबसूरती भी बढ़ा देंगे। आइये देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 फैन की ये सीरीज।
एक्टिवा

हाई ग्रेड बॉडी वाला ये फैन देखने में काफी स्टाइलिश है। इसकी पॉवरफुल मोटर 650 आरपीएम पर काम करती है जो आपको गर्मियों में तेज हवा प्रदान करती है। ये एक एंटी डस्ट कोटिंग सीलिंग फैन है जो घर के चरों कोनों में सामान रूप से हवा फैलाता है। इस सीलिंग फैन की उच्च-स्तरीय इंजीनियरिंग इसे केवल 50 W बिजली की खपत करने में मदद करती है, इसलिए आप बिजली के बिल की चिंता किये बिना 1,500 रुपये की कीमत में इसको खरीद सकते हैं।
बजाज

आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन इसकी विशेषता है। इसकी मोटर 390RPM की गति से चलती है, जो कमरे के हर कोने में हवा का प्रवाह सामान रखता है। ये पंखा 52W बिजली की खपत करता है, जिससे बिजली का बिल ज्यादा नहीं आता। इसके अलावा आप इसको घर के साथ ऑफिस में भी लगवा सकते हैं। इसके मोडल नंबर 251401EE की कीमत 2,199 रुपये है।
ओरिएंट

5 स्टार रेटिंग वाले इस पंखे का रंग अन्य फैन से हटकर है। बिना किसी शोर के आप लम्बे समय तक इस पंखे की हवा का आनंद ले सकते हैं। इन्वर्टर पर चलने वाला ये पंखा तीन अलग-अलग गति सेटिंग्स के साथ आता है। यह पंखा न केवल ठंडाक प्रदान करता है बल्कि बिजली के बिल को भी नियंत्रित रखता है। इसके मॉडल नंबर 2134823116810 की कीमत 3,470 रूपये है।
क्रॉम्पटन

स्मोक्ड ब्राउन रंग का ये पंखा जंग रोधी है, यानी इस पंखे में जंग लगने का कोई खतरा नहीं है। इसकी शक्तिशाली मोटर और डबल बॉल बेयरिंग तकनीक से लैस है। ये इनवर्टर के साथ भी चलता है। इस पंखे को चिकने और न्यूनतम डिजाइन के साथ एक स्टाइलिश स्टेटमेंट से बनाया गया है। इसके मॉडल नंबर CFSBSBRDC48SBR1S की कीमत 2,129 रुपये है।
क्रोमा

कॉफी रंग का ये फैन प्रभावशाली एयरफ्लो वॉल्यूम के साथ आता है। इस सीलिंग फैन को केवल 50W बिजली की आवश्यकता होती है। यह फैन इनवर्टर के साथ भी चलता है ऐसे में बिजली जाने पर भी आप ठंडी हवा का लुफ्त उठा सकते हैं। ये फैन लम्बे समय तक आपको ठंडक और आराम प्रदान करते हुए कुशलतापूर्वक काम करता है। इसके मॉडल नंबर CRSFSD1CFB247705 की कीमत 2,590 रुपये है।
मैक्सोटेक

टिकाऊ एल्यूमीनियम से तैयार इस फैन की बॉडी लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है। ये पंखा 52W बिजली की खपत करता है, जिससे बिजली का बिल कम आता। ये एक एंटी डस्ट फैन है, जिस वजह से इसको बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके मॉडल POLO की कीमत 1,380 रुपये है।
ज़ूनपल्स

32W के साथ चलने वाला ये फैन बिजली खपत 65 प्रतिशत तक कम कर देता है। इसका डिज़ाइन स्टाइलिश है। इस सीलिंग फैन में लगी एलईडी नाइट लाइट कमरे को रोशन करती है। इसके मॉडल नंबर Z -PAV/2023 की कीमत 2,470 रुपये है।
आटोमबेर्ग

ये फैन स्मार्ट रिमोट के साथ आता है, जिसको 20 फीट की दूरी से भी चलाया जा सकता है। इसमें फैन की स्पीड के लिए बूस्ट मोड भी साथ आता है। इसका स्लीप मोड हर 2 घंटे में फैन की स्पीड 1 पायदान कम कर देता है। इसके मॉडल नंबर RFS31200RG की कीमत 3,894 रुपये है।
लॉन्गवे

सिल्वर और ब्लू रंग का ये फैन देखने में बहुत रॉयल है। इसकी मोटर ZZ हाई कार्बन स्टील डबल बॉल बेयरिंग सेट, शानदार प्रदर्शन के साथ ग्लॉस फिनिश के साथ आती है। इस फैन को कमरे के अलावा रसोई, बरामदे या बालकनी में कही भी लगा सकते हैं। इसकी बॉडी जंग रोधी पाउडर कोटेड है। इसके मॉडल नंबर Wave -48T -11 कीमत 1,599 रुपये है।
हैवेल्स

55W की बिजली खपत के साथ, यह फैन आपके बिजली बिल पर दबाव डाले बिना ठंडी हवा देता है। 390RPM की रोटेशन स्पीड के साथ ये फैन भीषण गर्मियों के दिनों में भी ठंडी हवा देता है। इसको घर या ऑफिस दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकते हैं। इसके मॉडल नंबर FHCFE1SGMI48 की कीमत 3,379 रुपये है।
