Top Bluetooth Neckband: नेकबैंड गले में पहनकर इस्तेमाल किए जाने वाला डिवाइस है। इसको ब्लूटूथ के जरिये डिवाइस से कनेक्ट करके बिना किसी झंझट के म्यूजिक या ऑडियो का मज़ा लिया जा सकता है। गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज में हम ब्लूटूथ नेकबैंड के 10 अलग-अलग ब्रांड लेकर आये है, जहां से आप अपनी पसंद का ब्लूटूथ नेकबैंड खरीद सकते हैं तो चलिए देखते हैं टॉप 10 ब्लूटूथ नेकबैंड।
जेब्रोनिक्स

मैग्नेटिक ईयरपीस के साथ ये ब्लूटूथ नेकबैंड ड्यूल पेयरिंग के साथ आता है। इसका रैपिड चार्ज फ़ंक्शन कमाल का है क्योंकि सिर्फ़ 10 मिनट की चार्जिंग में इसको 2 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके मॉडल ZEB-EVOLVE की कीमत ₹1,499 है।
सोनी

इस नेकबैंड में कस्टमाइज़ेबल इक्वलाइज़र है जो आपको अपनी पसंद के अनुसार साउंड एडजस्ट करने की सुविधा देता है। एक बार चार्जिंग के बाद इसका प्लेबैक टाइम 25 घंटे तक हो सकता है। इसका 360 रियलिटी ऑडियो फीचर लाइव म्यूज़िक जैसा अनुभव देता है। इसके मॉडल WI-C100 की कीमत ₹2,790 है।
पीट्रॉन

ये फास्ट और आसान कनेक्टिविटी के साथ आता। इसको वॉइस कमांड के साथ कंट्रोल किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर इस नेकबैंड का प्लेबैक टाइम 18 घंटे तक का है। इसमें पैसिव नॉइज़ कैंसिलेशन है जो बाहरी आवाज़ों को कंट्रोल कर आपके अनुभव को बेहतर बनाता है। इसके मॉडल Tangent की कीमत ₹2,499 है।
नथिंग प्रो

IP55 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ, यह नेकबैंड हर परिस्थिति में टिकाऊ है। ये 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 18 घंटे तक का नॉन-स्टॉप प्लेबैक देता है ताकि आपका म्यूज़िक और पॉडकास्ट पूरे दिन आपके साथ रहे। इसके डायल-फ़्री स्मार्ट कंट्रोल के साथ आसानी से वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं। इसके मॉडल A10600049 की कीमत ₹2,499 है।
नॉइज़

फुल चार्जिंग के बाद इसका प्ले टाइम 50 घंटे का है। इसमें 3 (बेस, बैलेंस, रॉक) EQ मोड्स हैं जो आपको अपनी पसंद से साउंड चुनने की सुविधा देते हैं। एनवायर्नमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन फीचर के साथ आप कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड शोर से छुटकारा पा सकते हैं। इसके मॉडल Airwave की कीमत ₹2,499 है।
पोर्ट्रॉनिक्स

ये वायरलेस ब्लूटूथ स्टीरियो हेडसेट 33 घंटे तक का प्ले टाइम और 250mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिससे आप कहीं भी और कभी भी बिना रुके म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। इसमें दिए गए ड्यूल EQ मोड (बेस मोड और म्यूजिक मोड) आपको अपनी पसंद के अनुसार साउंड आउटपुट चुनने की सुविधा देते हैं। इसके मॉडल Harmonics Z5 की कीमत ₹2,499 है।
रियलमी

इस ब्लूटूथ नेकबैंड में 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन दिया गया है, जो बाहरी शोर को कम करके आपको पूरी तरह डूबा हुआ ऑडियो अनुभव देता है। 38 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और सिर्फ 10 मिनट चार्ज पर 20 घंटे का बैकअप इसकी बैटरी को बेहद खास बनाता है। इसके मॉडल Buds Wireless 5 की कीमत ₹2,799 है।
हैमर

ये ब्लूटूथ नेकबैंड स्टाइल, साउंड और सुविधा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसमें 10mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो डीप और लाउड बास के साथ शानदार ऑडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं। 18 घंटे तक का प्लेबैक टाइम आपको दिनभर बिना रुकावट अपने पसंदीदा गानों का आनंद लेने की आज़ादी देता है। इसके मॉडल Splendor की कीमत ₹2,499 है।
वन प्लस

इस ब्लूटूथ नेकबैंड में 45dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) दिया गया है, जो फीडफॉरवर्ड और फीडबैक माइक्रोफोन्स की मदद से बैकग्राउंड शोर को कम कर साफ और डिटेल्ड ऑडियो अनुभव देता है। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह ANC ऑफ के साथ 28 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है, और सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 20 घंटे तक म्यूजिक का मज़ा देता है। इसके मॉडल BWZ-2 ANC की कीमत ₹2,999 है।
बोट

40 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ यह नेकबैंड डुअल डिवाइस पेयरिंग फीचर के साथ आता है। साथ ही केवल 10 मिनट की चार्जिंग के बाद यह लगभग 10 घंटे की परफॉर्मेंस देता है। डुअल डिवाइस पेयरिंग की सुविधा आपको फोन और लैपटॉप जैसे दो डिवाइस पर आसानी से स्विच करने देती है। इसके मॉडल Rockerz 110 की कीमत ₹2,490 है।
